प्लेन क्रैश के बाद लगी आग से घटनास्थल का पारा पंहुचा 1000° सेल्सियस तक, जानवर-पक्षी जो जद में आए सब खाक

  अहमदाबाद। अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया के विमान हादसे के बाद विचलित करने वाला मंजर सामने आया है। अहमदाबाद के मेघाणीनगर में हुए इस हादसे में अब तक 265 लोगों के शव अहमदाबाद सिविल अस्पताल ले जाए जा चुके हैं। वहीं, विमानन कंपनी एयर इंडिया ने भी पुष्टि की है कि हादसे का शिकार हुए विमान में सवार 242 लोगों में से 241 की मौत हो चुकी है। वहीं, जीवित बचे एक मात्र शख्स का इलाज चल रहा है। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सड़कों पर शव बिखरे पड़े थे। ज्यादातर शव बुरी तरह से झुलस गए। उनकी पहचान भी नहीं हो […]

Ahmedabad Plane Crash : प्लेन क्रैश में जिंदा बचे यात्री विश्वास कुमार ने सुनाई आपबीती,जब होश आया, चारों ओर लाशें ही लाशें थीं…

  अहमदाबाद। अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 का गुरुवार को हुए भयावह हादसे के बाद पूरा देश शोक में डूबा हुआ है। इस हादसे में जहां 241 लोगों के मारे जाने की आशंका जताई गई थी, वहीं अब एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने हर किसी को चौंका दिया है — सीट नंबर 11A पर सवार एक यात्री चमत्कारी रूप से जीवित मिला है। अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर जीएस मलिक ने पुष्टि की है कि 11A पर बैठे एक यात्री को घायल अवस्था में जीवित पाया गया और उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा, “विमान रिहायशी इलाके में गिरा है, […]

करिश्मा कपूर के Ex हसबैंड का निधन: 53 की उम्र में पोलो खेलते हुए संजय कपूर को आया हार्ट अटैक

  मुंबई। 12 जून के दिन अहमदाबाद में प्लेन क्रैश की घटना को लेकर पुरे देश का माहौल गमगीन है। वहीं दूसरी तरफ एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर के निधन की खबर ने सबको हिला दिया है।12 जून को हार्ट अटैक ने 53 साल के संजय की जान ली। संजय को दिल का दौरा उस वक्त पड़ा जब वो ग्लैंड के गार्ड्स पोलो क्लब में पोलो खेल रहे थे। खबर है कि खेल के दौरान संजय अचानक मैदान पर गिर पड़े। उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर उन्हें नहीं बचा पाए। वहीं जैसे ही ये खबर सामने आई करिश्मा की बहन करीना कपूर, बहनोई सैफ […]

छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने यूनिसेफ,डबल्यूएचओ,एम्स सहित 5 संस्थाओं के साथ ऐतिहासिक एमओयू

० स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने किया गया एमओयू ० संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) द्वारा टीकाकरण कार्यक्रमों को मिलेगा तकनीकी एवं रणनीतिक सहयोग रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश में स्वास्थ्य सेवा तंत्र को मजबूत, समावेशी और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाते हुए 05 प्रमुख राष्ट्रीय संस्थाओं के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है। नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य, परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा विभिन्न सहयोगी संस्थाओं के साथ साझा दायित्वों और लक्ष्यों पर सहमति बनी। कार्यक्रम के दौरान […]

आज का राशिफल 13 जून : वृषभ, मिथुन और कर्क राशि के लिए भाग्यशाली दिन, शुभ योग से पाएंगे उत्तम लाभ,जानें अपना भविष्यफल

मेष राशि,परिश्रम और प्रयास से सफलता मिलेगी मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपको परिश्रम और प्रयास से आज सफलता मिलेगी।। किसी पुराने निवेश से आपको आज खूब लाभ मिल सकता है। अगर आपके परिवार का कोई वरिष्ठ सदस्य आपको कोई सीख या सलाह देता है तो उस पर अमल करना चाहिए, यह आपके लिए हितकारी होगा। परिवार के किसी सदस्य को उपलब्धि मिलने से आप प्रसन्न होंगे। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उन्हें आज कामयाबी मिल सकती है। भाग्य आज 81 प्रतिशत साथ दे रहा है। चने की दाल और गुड़ गाय को खिलाना शुभ रहेगा। वृषभ राशि,मान-सम्मान में आज […]

आज का पंचांग 13 जून : आज आषाढ़ कृष्ण द्वितीया तिथि, जानें शुभ मुहूर्त कब से कब तक

राष्ट्रीय मिति ज्येष्ठ 23, शक सम्वत् 1947, आषाढ़, कृष्णा, द्वितीया, शुक्रवार, विक्रम संवत् 2082। सौर ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 31, जिल्हिजा 16, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 13 जून सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतुः। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। द्वितीया तिथि अपराह्न 03 बजकर 19 मिनट तक उपरांत तृतीया तिथि का आरंभ। पूर्वाषाढ़ नक्षत्र रात्रि 11 बजकर 21 मिनट तक उपरांत उत्तराषाढ़ नक्षत्र का आरंभ। शुक्ल योग अपराह्न 01 बजकर 48 मिनट तक उपरांत ब्रह्म योग का आरंभ। गर करण अपराह्न 03 बजकर 19 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात धनु राशि पर संचार करेगा। सूर्योदय का […]

पत्नी से मारपीट के आरोप में धमतरी के अंकित अग्रवाल के खिलाफ बरगढ़ में एफआईआर

धमतरी। बरगढ़ पुलिस ने धमतरी निवासी अंकित अग्रवाल के खिलाफ अपनी पत्नी तन्वी अग्रवाल से मारपीट और मानसिक प्रताड़ना के आरोप में एफआईआर दर्ज किया है। बरगढ़ पुलिस ने तन्वी अग्रवाल की शिकायत पर 30 मई को मामला बनाया है। तन्वी अग्रवाल की अंकित अग्रवाल से साल 2010 में दोनों परिवार की सहमति से शादी हुई थी। दोनों के दो बच्चे भी हैं। 12 साल की लड़की और 9 साल का लड़का है। तन्वी अग्रवाल का आरोप है कि अंकित अग्रवाल बच्चों के सामने ही उसके साथ मारपीट करते हैं। तन्वी अग्रवाल ने शिकायत में कहा है कि उसके पति ने कई बार बेल्ट से भी मारा। बच्चों के भविष्य […]

Ahmedabad Plane Crash: गुजरात के पूर्व CM व पंजाब भाजपा प्रभारी विजय रूपाणी का निधन,बेटी से मिलने जा रहे थे लंदन

  अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया का एक प्लेन क्रैश हो गया। इस हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब भाजपा प्रभारी विजय रूपाणी का निधन हो गया है। वह अपनी बेटी को मिलने जा रहे थे। गौरतलब है कि आज दोपहर गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया का एक प्लेन क्रैश हो गया। प्लेन में 242 यात्री सवार थे। जानकारी के अनुसार यह हादसा प्लेन के टेकऑफ के तुरंत बाद हुआ। यह प्लेन अहमदाबाद से लंदन जा रहा था और उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद मेघानीनगर के पास क्रैश हो गया। वहीं आपको बता दें कि हादसे से पहले विजय रूपाणी की तस्वीर सामने […]

Ahmedabad Plane Crash की खबर से बॉलीवुड सकते में , Akshay Kumar से लेकर सोनू सूदने जताया दुख

  मुंबई। अहमदाबाद में सरदार वल्लभभाई पटेल हवाई अड्डे पर गुरुवार को एक हादसा हो गया। उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद 242 यात्रियों को लेकर जा रहा एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। जाह्नवी कपूर, अक्षय कुमार,सोनू सूद, परिणीति चोपड़ा, रूपाली गांगुली समेत कई सेलेब्स ने इस भयावह दुर्घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अक्षय कुमार ने एक्स पर लिखा,”एयर इंडिया दुर्घटना से स्तब्ध और अवाक हूं। इस समय केवल प्रार्थनाएं हैं।” जाह्नवी कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “अहमदाबाद से उड़ान भरने के तुरंत बाद एयर इंडिया की फ्लाइट […]

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ई-गवर्नेंस की ओर बड़ा कदम: अब कर्मचारियों की ‘कुंडली’ मोबाइल एप पर

० मुख्यमंत्री साय की पहल से कर्मचारियों को डिजिटल सुविधा: सेवा जानकारी अब मोबाइल एप पर अपडेट ० प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को होगा लाभ: सेवानिवृत्ति, पदोन्नति और वेतन विसंगति में नहीं होगी कोई परेशानी: जीपीएफ का होगा त्वरित भुगतान रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन ई-गवर्नेंस के माध्यम से सुशासन को सशक्त और सहज बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रहा है। “डिजिटल प्रशासन – पारदर्शी समाधान” की नीति को आगे बढ़ाते हुए, प्रदेश सरकार ने अब कर्मचारियों की सेवा जानकारी को मोबाइल एप के माध्यम से अद्यतन करने की अभिनव पहल की है। यह प्रयास मुख्यमंत्री साय की उस सोच को दर्शाता है […]