बस्तर में भारी बारिश का कहर : सरगीगुड़ा में बड़ा बड़ा हादसा टला,भूस्खलन से 500 मीटर पहाड़ हुआ समतल
जगदलपुर। बस्तर जिले के लोहंडीगुड़ा ब्लॉक में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश की वजह से बुधवार को सरगीगुड़ा गांव के पास बड़ा भूस्खलन हुआ। इस घटना में सरगीगुड़ा पहाड़ का लगभग 500 मीटर ऊंचा हिस्सा टूटकर नीचे बह गया और समतल हो गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। ग्रामीणों ने बताया कि दोपहर करीब अचानक पहाड़ टूटने की आवाज आई और बड़े-बड़े पत्थर नीचे गिरने लगे। देखते ही देखते पूरा पहाड़ी क्षेत्र दरक गया। सरगीगुड़ा गांव की आबादी लगभग 300 मीटर दूर होने से किसी तरह की जान-माल की हानि नहीं हुई। हालांकि, ग्रामीणों में दहशत का […]



