मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने की मुलाकात

रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री साय ने श्रीमती रहाटकर का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें शॉल एवं प्रतीक चिन्ह नन्दी भेंटकर सम्मानित किया। सौजन्य मुलाकात के दौरान महिला सशक्तिकरण, बालिकाओं की सुरक्षा एवं कल्याण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और विधायक श्री विक्रम उसेंडी भी उपस्थित रहे।  

छत्तीसगढ़ के 83 गांवों तक पहुंचेगी हाई-स्पीड 4G इंटरनेट सेवा, विधायक रेणुका सिंह की मांग पर केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने लिया निर्णय

रायपुर। केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती और आदिवासी बहुल भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्र के 83 गांवों को हाई-स्पीड 4G इंटरनेट से जोड़ने का फैसला लिया है। स्थानीय विधायक रेणुका सिंह के अनुरोध पर यह निर्णय केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा लिया गया है। इससे डिजिटल इंडिया मिशन को ग्रामीण क्षेत्रों में नई मजबूती मिलेगी।   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस निर्णय पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस पहल से क्षेत्र के विद्यार्थियों, किसानों, व्यापारियों और ग्रामीणों को डिजिटल बैंकिंग, ऑनलाइन शिक्षा, ई-गवर्नेंस और अन्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सिंधिया को इसके लिए धन्यवाद दिया। रेणुका सिंह ने अपने क्षेत्र में नेटवर्क की समस्या […]

गोल्ड खरीदने वाले ध्यान दें ,2 महीने में तेजी से गिर सकता है सोने का भाव, जानिए कितनी हो सकती हैं कीमतें

दिल्ली। सोने की कीमतें इन दिनों आसमान छू रही हैं। बढ़ती कीमत को देखते हुए ज्यादा से ज्यादा निवेशक आज गोल्ड निवेश की ओर बढ़ रहे हैं। सोने की कीमत बीते दिनों 95,000 प्रति ग्राम के आसपास पहुंच गईथी। लेकिन अब ये एमसीएक्स में 1 लाख के करीब पहुंच रही है। हालांकि दिग्गज फंड हाउस जैसे क्वांट म्यूचुअल फंड से लेकर कमोडिटी एक्सपर्ट्स अजय केडिया का मानना है कि आने वाले समय में सोने के दाम 12 से 15 फीसदी तक गिर सकते हैं। क्वांट म्यूचुअल फंड हाउस का कहना है कि आने वाले दो महीनों में सोने का भाव 12 से 15 फीसदी तक गिर (Gold price drop) सकते […]

राजधानी के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में युवती ने 6 वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या, घटना से पहले छत पर दिखी थी टहलते हुए

रायपुर। राजधानी रायपुर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में एक 27 वर्षीय युवती ने 6वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान जसविंदर कौर के रूप में हुई है, जो मूलतः भिलाई के डबरापारा की रहने वाली थी। घटना अमलीडीह स्थित साईं ड्रीम सोसाइटी में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात की है। पुलिस को संदेह है कि जसविंदर का अपने बॉयफ्रेंड से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया। घटनास्थल से एक CCTV वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह छत पर टहलती हुई दिखाई दे रही है। जसविंदर कौर अपनी एक सहेली के साथ फ्लैट में किराए पर रह रही थी। घटना […]

अयोध्या: राम मंदिर में राम दरबार की हुई प्राण प्रतिष्ठा,सीएम योगी ने किया देव विग्रहों का अभिषेक; पहनाए गए आभूषण

अयोध्या। बृहस्पतिवार को राम मंदिर परिसर में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा हुई। रामनगरी अयोध्या के इतिहास में एक और स्वर्णिम अध्याय और जुड़ गया.सीएम योगी आदित्यनाथ इस भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए। राम दरबार समेत आठ देव विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर सुबह 11:25 से 11:40 बजे तक अभिजीत मुहूर्त में हुई। गंगा दशहरा के दिन इसका सिद्ध योग भी बन रहा था। इसी दिन रामेश्वरम की भी प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। इसके पहले सुबह छह बजे से प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान शुरू हुआ। सभी देवताओं का पूजन यज्ञमंडप में किया जाएगा। प्राण प्रतिष्ठा शुरू होते ही सभी दिशाओं […]

2027 में देश में होगी पहली डिजिटल जनगणना: 16 साल बाद होगी 16वीं जनगणना, 30 लाख गणनाकर्मी लगेंगे;अप्रैल 2026 से शुरू हो जाएगी मकानों की गणना

  दिल्ली। मकानों की गणना या सूचीकरण का चरण, अप्रैल 2026 तक शुरू होने की संभावना है। यह देश में 16वीं जनगणना है, जो 16 साल बाद होगी। जनगणना 2027 देश में पहली डिजिटल जनगणना होगी, जिसमें लोग खुद अपने बारे में जानकारी दर्ज कर सकेंगे।इससे पहले 2011 में जनगणना हुई थी। इसके लिए 30 लाख से ज्यादा गणनाकर्ताओं और पर्यवेक्षकों को जनगणना करने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। ये घर-घर जाकर गणना करेंगे। संपूर्ण जनगणना प्रक्रिया पर 13,000 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होने की संभावना है।   लोगों से पूछे जाएंगे ये सवाल नागरिकों से ऐसे प्रश्न पूछे जाएंगे जैसे कि वे अपने घर में कौन सा अनाज […]

मातम में बदला RCB के आईपीएल ट्रॉफी की जीत का जश्न; एक-दूसरे को कुचलकर बढ़ते रहे लोग ,गूंजती रही चीखें

बेंगलुरु। जीत के बाद जश्न मनाने बेंगलुरु पहुंची आरसीबी टीम की एक झलक पाने को बेताब फैंस के लिए ये दिन किसी सदमे से कम नहीं रहा। चिन्नास्वामी स्टेडियम में भगदड़ के बाद हर तरफ चीख पुकार मची थी। अपने खिलाड़ियों की झलक पाने पहुंचे प्रशंसक आयोजकों की ओर से किए बदहाल इंतजामों को कोस रहे थे। किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था कि कैसे देखते ही देखते जश्न का माहौल मातम में बदल गया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का आईपीएल चैंपियन बनने का सपना साकार होने के जश्न में पूरे कर्नाटक से क्रिकेट प्रेमी बंगलूरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मंगलवार रात से ही जुटने लगे थे। बताया […]

Tatkal Ticket: रेलवे ने बदला तत्काल टिकट के रिजर्वेशन का नियम ,बिना इस दस्तावेज़ के वेरिफिकेशन नहीं मिलेगी टिकट

दिल्ली। भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग को पारदर्शी और आम यात्रियों के लिए ज्यादा सुलभ बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब IRCTC अकाउंट के जरिए तत्काल टिकट बुक करने के लिए ई-आधार आधारित ऑथेंटिकेशन अनिवार्य किया जा रहा है। यह बदलाव जल्द लागू होने वाला है और इसका उद्देश्य है – फर्जीवाड़े पर रोक, असली यात्रियों को प्राथमिकता और टिकट दलालों पर लगाम कसना। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस बात की पुष्टि की है कि रेलवे ई-आधार प्रमाणीकरण के जरिए टिकट बुकिंग सिस्टम को और सुरक्षित और निष्पक्ष बनाने जा रहा है। अब सिर्फ वही यूजर्स तत्काल टिकट बुक कर पाएंगे, जिनके IRCTC अकाउंट आधार से […]

CG Weather : छत्तीसगढ़ में फिर से बदलेगा मौसम का मिजाज, तेज हवा के साथ हलकी बारिश की संभावना

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जून की शुरुआत के साथ ही मौसम का मिज़ाज बदल गया है। जहां एक तरफ आसमान में बादल छाए हुए हैं, वहीं दूसरी ओर तेज़ धूप और उमस ने लोगों को परेशान कर रखा है। पुरे देश में मानसून की रफ़्तार धीमी हो गई है। ऐसे में मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए राज्य भर में मिलाजुला मौसम रहने की चेतावनी दी है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के मुताबिक अरब सागर से आने वाली मानसूनी हवाएं फिलहाल कमजोर हैं, जिससे मानसून की रफ्तार धीमी हो गई है। यानी जोरदार बारिश के आसार अभी नहीं हैं, लेकिन कहीं-कहीं हल्की फुहारें पड़ सकती हैं। राज्य के उत्तरी […]

Covid In CG : बीते 48 घंटे में राजधानी रायपुर में मिले कोविड के 6 नए मरीज, अब जिले में 13 नए एक्टिव केस

रायपुर। बुधवार को रायपुर में कोविड के 3 नए मामले सामने आए हैं। वहीं मंगलवार को भी 3 नए मरीजों की पुष्टि हुई थी।अब राजधानी में कुल 13 एक्टिव कोविड मरीज हो गए हैं, जिनमें से एक मरीज को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है, जबकि बाकी 12 मरीज होम क्वारंटाइन में हैं। रायपुर के सीएमओ डॉ. मिथलेश चौधरी ने बताया कि अब तक कुल 15 कोविड मामले सामने आए हैं, जिनमें से 2 मरीज ठीक हो चुके हैं। सभी मामलों में लक्षण बेहद हल्के हैं और किसी को गंभीर स्थिति नहीं हुई है। हालांकि, राजधानी में सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार जैसे लक्षण वाले मरीजों की संख्या तेजी […]