मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने टोक्यो के ‘लिटिल इंडिया’ पहुँचकर महात्मा गांधी को किया नमन

० महात्मा गांधी का शांति और सद्भाव का अमर संदेश पूरे विश्व के लिए प्रेरणास्त्रोत – मुख्यमंत्री साय रायपुर।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने जापान प्रवास के दौरान टोक्यो स्थित ‘लिटिल इंडिया’ पहुँचकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि महात्मा गांधी जी का शांति, अहिंसा और सद्भाव का अमर संदेश भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरे विश्व में मानवता के लिए प्रेरणास्त्रोत है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि ‘लिटिल इंडिया’ में गांधी जी की प्रतिमा भारत-जापान मैत्री और सांस्कृतिक जुड़ाव का प्रतीक है। यह स्थान न केवल भारतीय समुदाय के […]

बस्तर के होनहार अविनाश तिवारी से टोक्यो में मिले सीएम साय , छत्तीसगढ़ में उद्योग स्थापना को लेकर हुई सकारात्मक चर्चा

० छत्तीसगढ़ में उद्योग स्थापना को लेकर हुई सकारात्मक चर्चा रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने जापान प्रवास के दौरान टोक्यो में BOYES & MOORES INTERNATIONAL COMPANY जापान के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर एवं बस्तर के गौरव श्री अविनाश तिवारी से सौहार्दपूर्ण मुलाकात की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ में औद्योगिक निवेश और उद्योग स्थापना की संभावनाओं पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई, जिसमें मुख्यमंत्री श्री साय ने राज्य सरकार की निवेश-अनुकूल नीतियों, औद्योगिक आधारभूत ढांचे और निवेशकों को मिलने वाले सहयोग की जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि अविनाश तिवारी, जो मूलतः बस्तर जिले के तोकापाल क्षेत्र के निवासी हैं और नवोदय विद्यालय, बारसूर (दंतेवाड़ा) के पूर्व छात्र रहे हैं, आज जापान की प्रतिष्ठित कंपनी […]

हिमाचल के डलहौजी के तलाई में बादल फटा : बाढ़ के पानी से निकली चीखें; पुल और गाड़ियां बही

डलहौजी (चंबा)। हिमाचल प्रदेश में आफत की बारिश रूकने का नाम नहीं रही है। चंबा जिले में बादल फटने की घटना सामने आई है। डलहौजी-तलाई मार्ग पर तलाई नामक स्थान पर बादल फटने से नाला उफान पर आ गया। नाले में आई बाढ़ नीचे स्थित गुनियाला गांव तक पहुंच गई। गुनियाला गांव में नाले की बाढ़ की चपेट में आकर तीन से चार चौपहिया वाहनों सहित कुछ दोपहिया वाहन बह गए। बिजली के ट्रांसफार्मर सहित खंभों व तारों को भी भारी नुकसान हुआ है। गांव में डर का माहौल बना हुआ है।   बनीखेत के नाले भी उफान पर हैं। यहां नालों के समीप स्थित घरों के अंदर तक पानी […]

छत्तीसगढ़ में राजधानी समेत कई जिलों में बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी,लगातार बारिश से तापमान में आई गिरावट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों लगातार हो रही बारिश से मौसम खुशनुमा बना हुआ है। राजधानी रायपुर समेत अन्य कई इलाकों में जोरदार बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश के चलते जनता को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिल गई है। शनिवार को भी दिन भार रायपुर समेत आस-पास के इलाकों में जमकर बारिश हुई। लगातर हुई बारिश ने मौसम ठंडा कर दिया है। वहीं मौसम विभाग की तरफ से प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने प्रदेश में होने वाली बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं मौसम विभाग ने बताया कि, राजधानी रायपुर में […]

क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो में हुई दूसरे दिन काफी अच्छी बुकिंग,जरूरत के मुताबिक फ्लैट, बंगला, मकान, विला, प्लाट व कमर्शियल स्पेश पाकर खुश हुए बायर्स

  रायपुर। ऐसा मौका और कब मिलेगा जब 250 से अधिक प्रॉपर्टीज़ एक ही छत के नीचे उपलब्ध हों, और इसी वजह से इंडोर स्टेडियम में आयोजित क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो में शनिवार को काफी बड़ी संख्या में प्रॉपर्टी बायर्स पहुंचे। उनका उत्साह देखकर लग रहा था जैसे साल भर से उन्हें इस एक्सपो का ही इंतजार था। क्रेडाई के बिल्डर्स व सरकार की नीतियों का साझा असर है कि आज रायपुर का नाम देश के तेजी से विकसित हो रहे शहरों में शुमार हो रहा है, इसलिए ये माना जा रहा है कि यहाँ फ्यूचर के लिए प्रॉपर्टी में निवेश सबसे ज्यादा फायदेमंद रहेगा। बेस्ट लोकेशन और अफोर्डेबल प्राइज के […]

आज का राशिफल 24 अगस्त : मिथुन कर्क और धनु राशि के लिए आज सुखद दिन, जानें अपना भविष्यफल

मेष राशि, लाभ और प्रसन्नता पाएंगे मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक होगा। आपकी राशि से चतुर्थ भाव में आज चंद्रमा का गोचर होना आपके लिए लाभदायक होगा। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आपका पैसा कहीं फंसा है तो आपको उसकी वसूली के लिए प्रयास करना चाहिए। कारोबार में आपको आज आर्थिक लाभ मिलेगा। लव लाइफ में आपको आज भाग्य का साथ मिलेगा प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। संतान की ओर से आपको प्रसन्नता होगी। जो लोग संतान के इच्छुक हैं उनको भी इस मामले में अच्छी खबर मिलेग।​ आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। खाने पीने की वस्तुओं का आज आपको दान करना […]

आज का पंचांग 24 अगस्त : आज भाद्रपद शुक्ल प्रतिपदा तिथि, जानें शुभ मुहू्र्त कब से कह तक रहेगा

राष्ट्रीय मिति भाद्रपद 02, शक सम्वत् 1947, भाद्रपद, शुक्ल, प्रतिपदा, रविवार, विक्रम संवत् 2082। सौर भाद्रपद मास प्रविष्टे 09, सफ़र 29, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 24 अगस्त सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, शरद ऋतुः। राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। प्रतिपदा तिथि पूर्वाह्न 11 बजकर 49 मिनट तक उपरांत द्वितीया तिथि का आरंभ। पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 06 मिनट तक उपरांत उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का आरंभ। शिव योग मध्याह्न 12 बजकर 30 मिनट तक उपरांत सिद्ध योग का आरंभ। बव करण पूर्वाह्न 11 बजकर 49 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात सिंह राशि पर संचार करेगा। सूर्योदय का […]

कही-सुनी (24 AUG-25) : विष्णुदेव साय की प्राथमिकता में सिंचाई

  रवि भोई की कलम से कहते हैं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की प्राथमिकता में राज्य में सिंचाई सुविधाओं का विकास और नई परियोजनाओं का क्रियान्वयन है। इसमें बस्तर का बोधघाट परियोजना भी शामिल है। चर्चा है कि नई प्राथमिकता के तहत ही मुख्यमंत्री श्री साय ने मंत्रियों के विभागों में ताजा फेरबदल के बाद जल संसाधन विभाग अपने पास रखा है। मुख्यमंत्री बोधघाट परियोजना को मूर्त रूप देकर नया आयाम स्थापित करना चाहते हैं। बोधघाट परियोजना इंद्रावती नदी पर प्रस्तावित है। बोधघाट परियोजना अस्तित्व में आने के बाद करीब चार लाख हेक्टेयर में सिंचाई होगी, साथ में 125 मेगावाट पन बिजली भी तैयार होगी। बोधघाट परियोजना के साथ […]

शिक्षक एल बी की वरिष्ठता सूची मे गंभीर त्रुटियाँ सुधार हेतु संभागीय संयुक्त संचालक बस्तर संभाग शिक्षा के नाम डीईओ को सौंपा ज्ञापन

बीजापुर। छ्ग शालेय शिक्षक संघ जिला बीजापुर का एक प्रतिनिधि मंडल ने दिनाँक 13.08.2025 को संभागीय संयुक्त संचालक बस्तर संभाग शिक्षा द्वारा जारी वरिष्ठता सूची शिक्षक एल बी ई एवं टी संवर्ग एवं प्रधान पाठक प्रा शाला मे गंभीर त्रुटियाँ सामने आयी हैं जिसके सुधार हेतु संयुक्त संचालक बस्तर संभाग शिक्षा के नाम ज्ञापन डी ई ओ बीजापुर एल एल धनेलिया को शनिवार को ज्ञापन सौंपा गया है। संयुक्त हस्ताक्षर छग शालेय शिक्षक संघ के जिला सचिव कैलाश रामटेके,महामंत्री वसीम खान एवं ब्लाक अध्यक्ष बीजापुर विजय चापड़ी ,अरुण सिंह के द्वारा साँपे गये ज्ञापन मे माँग की गई है कि वरिष्ठता सूची मे नियुक्ति तिथि वा पदोन्नति तिथि एक ही […]

छत्तीसगढ़ टूरिज़्म बोर्ड ने 40वें इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स (IATO) वार्षिक अधिवेशन में की सक्रीय भागीदारी

पुरी, ओडिशा।छत्तीसगढ़ टूरिज़्म बोर्ड ने 40वें इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स (IATO) वार्षिक अधिवेशन में सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ टूरिज़्म बोर्ड के अध्यक्ष नीलू शर्मा एवं प्रबंध संचालक श्री विवेक आचार्य ने देश-विदेश से आए टूर ऑपरेटर्स, ट्रैवल एजेंट्स, होटलियर्स एवं पर्यटन उद्योग से जुड़े प्रतिनिधियों को संबोधित किया। अपने वक्तव्य में श्री शर्मा ने छत्तीसगढ़ की पर्यटन संभावनाओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए राज्य की विशिष्टताओं एवं प्राकृतिक-सांस्कृतिक धरोहर का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि राज्य अब MICE पर्यटन (मीटिंग्स, इंसेंटिव्स, कॉन्फ्रेंस और एग्ज़िबिशन) हेतु भी पूर्णतः तैयार है और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय आयोजनों की मेजबानी करने में सक्षम है। साथ ही, पर्यटन निवेश व साझेदारी […]