बस्तर अब नक्सलमुक्त एल्डब्ल्यूई जिले की सूची से बाहर,जहां नक्सली गांजा उगाते थे वहां अब खेती करेंगे किसान

  रायपुर। 80 के दशक में नक्सलप्रभावित हुआ छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले को केंद्र सरकार ने नक्सलमुक्त घोषित कर दिया है। केंद्र सरकार ने बस्तर को लेफ्ट विंग एक्टिविज्म से मुक्त घोषित कर दिया है। जिसके बाद दशकों से नक्सलियों का मुख्य किला रहा बस्तर अब नक्सलवाद से मुक्त हो चुका है। बस्तर को केंद्र सरकार द्वारा एल्डब्ल्यूई जिलों को मिलनेवाली विशेष केंद्रीय मदत को भी सरकार ने बंद कर दिया है। बस्तर वो जिला हुआ करता था जहां से अबूझमाड़ और उड़ीसा की एक बड़ी लंबी सीमा लगती थी। यहां कोलेंग, तुलसीडोगरी की पहाड़ियों पर 2 साल पहले तक फोर्स का पहुंचना मुश्किल माना जाता था। दरभा की घाटी […]

बस्तर अंचल के पंडीराम मंडावी को पद्मश्री सम्मान,राष्ट्रपति मुर्मू ने किया अलंकृत, सीएम विष्णुदेव साय ने दी शुभकामनाएं

रायपुर।बस्तर अंचल के गढ़बेंगाल निवासी पंडीराम मंडावी को वर्ष 2025 के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा पद्म सम्मान से अलंकृत किया गया है। यह सम्मान उन्हें जनजातीय वाद्य यंत्र निर्माण और काष्ठ शिल्प कला के क्षेत्र में उनके अद्भुत एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया है। मंडावी द्वारा पारंपरिक गोंड और मुरिया समाज की सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने और आगे बढ़ाने के लिए किए गए प्रयासों ने न केवल बस्तर की कला को राष्ट्रीय मंच दिया, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणा का स्रोत भी प्रस्तुत किया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंडावी को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान छत्तीसगढ़ की जनजातीय प्रतिभा और […]

‘हमें बचा लीजिए’, पाकिस्तानी नेता ने पीएम मोदी से लगाई गुहार; जानें क्या है मामला

नई दिल्ली। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान और पीओके में ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया था, जिसके बाद पाकिस्तान ने भारत पर ड्रोन और मिसाइल से हमले की कोशिश की थी। इसके बाद से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा हुआ है। इस बीच पाकिस्तान के निर्वासित नेता और मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट (MQM) के फाउंडर अल्ताफ हुसैन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एक मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने पीएम मोदी से मुहाजिरों को बचाने का अनुरोध किया है। अल्ताफ हुसैन ने पीएम मोदी से अनुरोध करते हुए कहा कि बंटवारे के बाद भारत से आकर पाकिस्तान में बसे उर्दू बोलने वाले शरणार्थियों यानी मुहाजिरों […]

आज का राशिफल 28 मई : वृषभ, मिथुन और सिंह राशि के लिए लाभदायक दिन, अनफा योग से मिलेगा फायदा,जानें अपना भविष्यफल

​मेष राशि,दूसरे स्रोतों से लाभ मिलेगा आज बुधवार का दिन मेष राशि के कारोबारी जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। अगर आप लंबे समय से अपनी किसी योजना के शुरू करने का प्रयास कर रहे थे तो इसमें आपको सफलता मिल सकती है। लव लाइफ के मामले में आज का दिन आपका अनुकूल रहेगा लेकिन सलाह है कि अपने रिश्ते में शक को आने से बचाएं। आपको आज एक से अधिक स्रोतों से आय मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह अवश्य लें। ​वृषभ राशि,शत्रुओं से सतर्क रहें वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिश्रित फलदायी […]

आज का पंचांग 28 मई : आज ज्येष्ठ शुक्ल द्वितीया तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

राष्ट्रीय मिति ज्येष्ठ 07, शक संवत 1947, ज्येष्ठ, शुक्ल, द्वितीया, बुधवार, विक्रम संवत् 2082। सौर ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 15, जिल्काद 29, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 28 मई सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतुः। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। द्वितीया तिथि अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 55 मिनट तक उपरांत तृतीया तिथि का आरंभ। मृगशिरा नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 29 मिनट तक उपरांत आद्र्रा नक्षत्र का आरंभ। धृतिमान योग सायं 07 बजकर 09 मिनट तक उपरांत शूल योग का आरंभ। बालव करण अपराह्न 03 बजकर 29 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चन्द्रमा अपराह्न 01 बजकर 37 मिनट तक वृष उपरांत मिथुन […]

युक्तियुक्तकरण का फैसला छात्रों के हित में,शिक्षा की गुणवत्ता में होगा सुधार, शिक्षकों का असंतुलन दूर होगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

० शिक्षकों की भर्ती की जाएगी,वित्त विभाग को शिक्षकों की भर्ती का प्रस्ताव भेजा गया है, स्वीकृति मिलने पर भर्ती निकाली जाएगी ० शिक्षक विहीन एवं एकल शिक्षकीय शालाओं में हो सकेगी अतिशेष शिक्षकों की तैनाती रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के तहत आज रायगढ़ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए राज्य सरकार का युक्तियुक्तकरण का फैसला छात्रों के हित में है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश में शिक्षकों की पदस्थापना में असंतुलन है। कहीं हमारे स्कूल शिक्षक विहीन हैैं, तो कहीं पर स्कूल एक शिक्षकीय हैं। मैदानी क्षेत्र के बहुत से ऐसे स्कूल हैं, जहां बच्चों के […]

CM साय ने रायगढ़ जिले को दी 330 करोड़ 29 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात,इंटी ग्रेटेड स्पोर्ट्स काम्पलेक्स भवन का किया भूमिपूजन

० 93.59 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित रायगढ़-धरमजयगढ़ मार्ग के चौड़ीकरण एवं नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण ० 65.19 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित पूंजीपथरा से तमनार मिलुपारा मार्ग का लोकार्पण ० 97.52 करोड़ रुपए की लागत से जिला रायगढ़ में बनने वाले इंटी ग्रेटेड स्पोर्ट्स काम्पलेक्स भवन का भूमिपूजन रायपुर।सुशासन तिहार के मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ जिलेवासियों को 330 करोड़ 29 लाख रुपए की लागत से 24 विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। इनमें 220 करोड़ रुपए की लागत के 17 लोकार्पण एवं 110 करोड़ रुपए लागत के 7 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। मुख्यमंत्री की विशेष पहल पर रायगढ़ जिले में अनेक महत्वपूर्ण सड़कों […]

भारत का पहला एआई सेज (SEZ) छत्तीसगढ़ में, रेकबैंक करेगा ₹1000 करोड़ का निवेश

० नवा रायपुर में देश का पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ज़ोन नई दिल्ली।भारत का पहला एआई-केन्द्रित स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन (SEZ) अब छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर में बनने जा रहा है। यह एक ऐसा खास इलाका होगा, जिसे केवल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और कंप्यूटर डेटा से जुड़ी तकनीकों के विकास और संचालन के लिए तैयार किया जा रहा है। यहां अत्याधुनिक कंप्यूटर सिस्टम और सर्वर होंगे, जो सोचने जैसी क्षमता वाले AI सिस्टम को चलाएंगे और दुनिया की बड़ी कंपनियाँ यहीं से अपने डिजिटल काम करेंगी। सरकार ने इस SEZ को टैक्स और अन्य कानूनी छूट दी है ताकि नई तकनीकों को तेजी से विकसित किया जा सके। यह पहली बार […]

हिरण की खाल बेचने वाले तीन तस्कर को पुलिस ने दबोचा, राजधानी में वन विभाग ने की कार्रवाई ,सींग और खाल बरामद

रायपुर। रायपुर वन विभाग और राज्य स्तरीय उड़नदस्ता की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। विधानसभा रोड पर हिरण की खाल और सींग बेचने की फिराक में निकले तीन तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रायपुर निवासी आनंद श्रीवास्तव, पीपरछेड़ी निवासी भागीरथी, और तुला राम पटेल के रूप में हुई है। ये तीनों आरोपी हिरण के अवशेषों, खाल और सींग को अवैध रूप से बेचने की कोशिश कर रहे थे। सूचना मिलते ही रायपुर रेंज ऑफिस और राज्य स्तरीय उड़नदस्ता की टीम ने तत्काल संयुक्त रूप से कार्रवाई की और विधानसभा रोड पर घेराबंदी कर तस्करों को हिरण के अवशेषों के […]

टैक्सपेयर्स को टैक्स विभाग ने दी राहत :31 जुलाई नहीं, बल्कि अब इस तारीख तक भरे सकते हैं ITR

  दिल्ली। टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। इनकम टैक्स विभाग द्वारा ITR फाइलिंग की तारीख को आगे बढ़ा दिया है। सीबीडीटी ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए ITR फाइल करने की तारीख को 31 जुलाई से बढ़ा कर 15 सितंबर कर दिया है। विभाग ने इस बात जानकारी देते हुए बताया कि इस तारीख को बढ़कर 15 सितंबर कर दिया गया है। फिलहाल सामने आई जानकारी के अनुसार ITR फॉर्म, सिस्टम डेवलपमेंट की जरूरतों और TDS क्रेडिट रिफ्लेक्शन में जरूरी बदलावों के चलते यह एक्सटेंड, टैक्सपेयर्स को ज्यादा वक्त दिया जाएगा। इस वजह से बढ़ाई गई तारीख- ITR फाइलिंग की डेट को आगे बढ़ाने के बारे में […]