श्रद्धा महिला मण्डल द्वारा 125 निविदा पुरूष कामगारों का सम्मान किया गया
बिलासपुर । एसईसीएल श्रद्धा महिला मण्डल द्वारा अपने वशवर्ती क्षेत्रों में विविध समाजोन्मुखी कार्य सम्पन्न किए जाते हैं, इसी कड़ी में एसईसीएल वसंत विहार स्थित रविन्द्र भवन में श्रद्धा महिला मण्डल की अध्यक्षा श्रीमती पूनम मिश्रा की अगुवाई में श्रद्धा महिला मण्डल की उपाध्यक्षा श्रीमती रीतांजली पाल, श्रीमती राजी श्रीनिवासन, श्रीमती संगीता कापरी, श्रीमती सुजाता खमारी की उपस्थिति में एसईसीएल मुख्यालय में कार्य करने वाले 125 निविदा पुरूष कामगारों का सम्मान किया गया एवं उन्हें स्टील टिफिन, कपड़ा, खाने का पैकेट प्रदाय किया गया। इस अवसर पर श्रद्धा महिला मण्डल अध्यक्षा श्रीमती पूनम मिश्रा ने कहा कि अपने श्रमदान, सहयोग से आप लोग हमारे जिंदगी को बहुत ही सहज-सरल बना […]



