भव्य तिरंगा यात्रा से गूंजा रायपुर: एकता, सुरक्षा और विकास का संदेश,सीएम साय का आह्वान – हर घर तिरंगा से गूंजे छत्तीसगढ़

रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि तिरंगा यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति का एक महान अनुष्ठान है, जो भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी आन-बान-शान है, इसकी रक्षा और मान-सम्मान के लिए हर नागरिक को दृढ़संकल्पित होना चाहिए। स्वतंत्रता संग्राम के वीरों को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब हर घर तिरंगा फहराएगा और भारत आर्थिक एवं सांस्कृतिक रूप से और अधिक सशक्त बनेगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने ‘भारत माता की जय’ और ‘छत्तीसगढ़ महतारी की जय’ के उद्घोष के साथ जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत एक सशक्त और […]

विभागों में नवाचार को बढ़ावा दें ,प्रधानमंत्री आवास निर्माण समयसीमा में पूर्ण करें, गुणवत्ता पर विशेष जोर– उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

  ० सट्टा, नशा और गौवंश तस्करी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश रायपुर। दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज लोक निर्माण विभाग कार्यालय, दुर्ग के सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय विभागीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि विभागों में नवाचार को बढ़ावा दिया जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी ऐसे कारगर और प्रभावी नवाचार करें, जिनसे विभागीय कार्य खुद अपनी गुणवत्ता और उपलब्धियों के माध्यम से प्रदर्शित हों, ताकि कार्यों के लिए अलग से सफाई या औपचारिकता की जरूरत न पड़े। उन्होंने जोर देकर कहा कि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के पत्र और सुझावों को गंभीरता से लिया जाए, क्योंकि वे जनता के […]

Breaking : भाजपा प्रदेश की नई कार्यकारिणी का ऐलान, देखें किरण सिंहदेव को किन नए चेहरों को दी जगह

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव की नई कार्यकारिणी का ऐलान किया है. इस बार नए चेहरों को स्थान दिया गया है.बता दें कि किरण सिंहदेव की नई टीम को लेकर चर्चा कई दिनों से सरगर्म थी. जनवरी में प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर काबिज हुए थे, तब से वे अपनी पुरानी टीम के साथ काम कर रहे हैं. इनमें से अनुराग सिंहदेव नई जिम्मेदारी में आ गए, संजय श्रीवास्तव को भी नई जिम्मेदारी मिल चुकी है. रामू रोहरा महापौर के तौर पर सामने आ गए हैं. अटकलें इस बात को लेकर थी कि पहले विष्णु देव साय की पहले बनेगी, या फिर किरण सिंहदेव की टीम बनेगी. […]

छत्तीसगढ़ में फिर से मानसून एक्टिव : 17 अगस्त तक गरज-चमक के साथ होगी बारिश, कई जिलों के लिए अलर्ट जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों तक तेज बारिश का दौर जारी रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य और समीपवर्ती उत्तर-पश्चिम में 13 अगस्त को कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से 12 अगस्त से पूरे प्रदेश में वर्षा की गतिविधि में वृद्धि होगी। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि 12 से 17 अगस्त तक दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होगी। वहीं, 13 और 14 अगस्त को एक-दो स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने के आसार हैं। रायपुर शहर में 13 अगस्त को आकाश सामान्यतः मेघमय रहेगा। गरज-चमक के साथ […]

टैरिफ वार के बीच अगले महीने UNGA के 80 वें सत्र के लिए अमेरिका जा सकते हैं पीएम मोदी, क्या ट्रंप से होगी मुलाकात?

  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सितंबर में न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 80वें सत्र में विश्व नेताओं को संबोधित करने वाले हैं।संयुक्त राष्ट्र की ओर से जारी अस्थायी सूची के अनुसार, पीएम मोदी 26 सितंबर की सुबह सभा को संबोधित कर सकते हैं। इस दौरान भारत के साथ-साथ इजरायल, चीन, पाकिस्तान और बांग्लादेश सरकार के प्रमुख भी अपनी बात रखेंगे। यह सत्र दुनिया में चल रहे कई संकटों, जैसे इजरायल-हमास युद्ध और यूक्रेन संकट के बीच हो रहा है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी 23 सितंबर को UNGA को संबोधित करेंगे। दूसरी बार राष्ट्रपति बनने के बाद UNGA में ये ट्रंप का पहला संबोधन होगा। उम्मीद […]

हत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पहलवान सुशील कुमार की जमानत की रद्द, एक हफ्ते के अंदर आत्मसमर्पण करने का दिया आदेश

दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने हत्या के एक मामले में पहलवान सुशील कुमार की जमानत रद्द कर दी है। कोर्ट ने उन्हें एक हफ्ते के अंदर आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया है। ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार पर पहलवान सागर धनकड़ की हत्या का मामला दर्ज किया गया था। दिल्ली उच्च न्यायालय ने उन्हें जमानत दे दी थी।   सुशील कुमार पर संपत्ति विवाद में 4 मई, 2021 को दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम की पार्किंग में जूनियर पहलवान सागर धनखड़ और उनके दोस्तों पर जानलेवा हमला करने का आरोप है। हमले में घायल सागर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। पुलिस ने इस मामले में सुशील कुमार को गिरफ्तार […]

विष्णु के सुशासन में किसानों को मिल रहा सौर सुजला योजना का लाभ

० सौर सुजला योजना के तहत् वर्ष 2025-26 अंतर्गत प्रदेश में 7,500 से अधिक सौर सिंचाई पम्पों की स्थापना का लक्ष्य ० अब तक कुल स्थापित 3,012 सोलर पम्पों से प्रतिवर्ष लगभग 145 लाख यूनिट विद्युत का उत्पादन हरित ऊर्जा के माध्यम से हो रहा है ० स्थापित सोलर पम्पों से प्रतिवर्ष 12,830 मिट्रीक टन कार्बन उत्सर्जन में कमी ० स्थापित पम्पों से प्रतिवर्ष 3,650 हेक्टेयर रकबा सिंचित हो रहा है रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व में सौर सुजला योजना अंतर्गत प्रदेश में कुल 7,500 से अधिक सौर सिंचाई पम्पों की स्थापना की जा रही है। स्थापित पम्पों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने एवं अधिक से अधिक लाभ […]

कब है हलषष्ठी व्रत ? जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और सम्पूर्ण पूजा विधि और महत्व

Hal Shashthi 2025: हलषष्ठी, जिसे हरछठ, ललही छठ या बलराम जयंती भी कहते हैं, हिंदू धर्म में एक खास व्रत और त्योहार है। यह भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलराम जी की पूजा होती है, जिन्हें हलधर कहते हैं क्योंकि उनका मुख्य शस्त्र हल था। माताएं इस व्रत को अपनी संतान की लंबी उम्र, सुख और समृद्धि के लिए रखती हैं। इस दिन जुताई से उत्पन्न किया गया कोई अन्न व्रत रखने वाले को नहीं खाना चाहिए। कब है हलषष्ठी 2025? 2025 में हलषष्ठी 14 अगस्त, गुरुवार को मनाई जाएगी। इस दिन भाद्रपद मास के कृष्ण […]

पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना की बढ़ीं मुश्किलें, ED ने इस मामले में भेजा नोटिस

  स्पोर्ट्स न्यूज़ । पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना की मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उन्हें 1xBet बेटिंग ऐप मामले में पूछताछ के लिए नोटिस भेजा है। रैना को बुधवार को दिल्ली स्थित ईडी मुख्यालय में पेश होना होगा। दरअसल रैना इस ऐप के ब्रांड एंबेसडर हैं और ईडी इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही है। ईडी की जांच के घेरे में सुरेश रैना के अलावा कई अन्य क्रिकेटर और बॉलीवुड की हस्तियां भी हैं। हाल ही में हैदराबाद की मियापुर पुलिस ने बेटिंग ऐप को प्रमोट करने के आरोप में अभिनेता राणा दग्गुबाती, प्रकाश राज, मांचू लक्ष्मी और निधि अग्रवाल समेत 25 लोगों […]

दौसा में भीषण सड़क हादसा : खाटू श्याम मंदिर से लौटते समय पिकअप और ट्रेलर में हुई टक्कर,11 की मौत, 20 से अधिक घायल

दौसा। राजस्थान के दौसा में नेशनल हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हैं। मृतकों में 7 बच्चे भी शामिल हैं। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार यह हादसा खाटू श्याम मंदिर से लौटते समय रात लगभग 3:30 बजे हुआ।पिकअप वाहन और ट्रेलर की भिड़ंत के कारण हुई इस दुर्घटना में कई घायल लोगों की हालत गंभीर है, जिसके चलते मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय पुलिस और दौसा प्रशासन ने घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों में भर्ती कराया है।   मृतकों में 4 महिलाएं और 7 बच्चे शामिल हैं। गंभीर रूप से […]