डाॅ. वर्णिका शर्मा की पहल और लगातार अनुश्रवण पर ग्राम रिसेवाड़ा के पारधी जनजाति के बच्चों और उनके परिवारों को मिला कानूनी हक

  रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित समाचार एवं सृजन समिति उत्तर बस्तर कांकेर के मनीष जैन, भूपेन्द्र नाग, ईश्वर कावड़े , उत्तम जैन , गिरधर यादव के माध्यम से प्रस्तुत आवेदन से यह जानकारी प्राप्त हुई थी कि जिला उत्तर बस्तर कांकेर के पिछड़े ग्राम रिसेवाड़ा में कुछ पारधी जन जाति के परिवार निवासरत् हैं , जो कि वोटर आई.डी. कार्ड से लेकर आधार कार्ड तक की समस्त वैधानिक सुविधाओं से वंचित हैं । आयोग की अध्यक्ष डाॅ. वर्णिका शर्मा द्वारा प्रकरण का तत्काल संज्ञान लेकर प्रकरण क्रमांक 1307/2025 आयोग में दर्ज किया गया एवं जिला कलेक्टर को तुरंत राजस्व, वन, पुलिस […]

न्यायमूर्ति रविन्द्र कुमार अग्रवाल होंगे छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के स्थायी न्यायाधीश,मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने दिलाई शपथ

रायपुर। न्यायमूर्ति रविन्द्र कुमार अग्रवाल ने आज सुबह छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के स्थायी न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण किया। छत्तीसगढ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा द्वारा अपने न्यायालय कक्ष मे उन्हें शपथ दिलाई गयी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के समस्त न्यायाधीशगण उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि विधि एवं विधायी कार्य विभाग नई दिल्ली द्वारा 7 अगस्त 2025 को न्यायमूर्ति रविन्द्र कुमार अग्रवाल को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किए जाने हेतु अधिसूचना जारी की गई है। इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम में महाधिवक्ता प्रफुल्ल एन. भारत, डिप्टी सॉलिसिटर जनरल रमाकान्त मिश्रा, अध्यक्ष उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ, उमाकांत चंदेल, वरिष्ठ अधिवक्तागण, उच्च न्यायालय अधिवक्ता […]

डिजिटल तकनीक का उपयोग करें लेकिन उस पर निर्भरता से बचें – राज्यपाल डेका

० योग, ध्यान और सकारात्मक सोच से ही मानसिक स्वास्थ्य मजबूत होगा – श्री डेका ० डिजिटल मानसिक स्वास्थ्य पर हुई कार्यशाला रायपुर।राज्यपाल रमेन डेका ने युवाओं का आव्हान किया है कि डिजिटल तकनीक का उपयोग नवाचार और रचनात्मकता के लिए करें लेकिन उस पर निर्भरता से बचें। उन्होंने पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर में सोमवार को डिजिटल मानसिक स्वास्थ्य विषय पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में कहा कि कोविड-19 के बाद डिजिटल माध्यम ने शिक्षा, कार्य और रिश्तों को आसान बनाया पर इससे तनाव, चिंता और अवसाद जैसी समस्याएं भी बढ़ी हैं। योग ध्यान और संतुलित जीवन अपनाकार ही मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत रखा […]

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक नई पहल: परसा खुली खदान में उद्यानिकी नर्सरी का उद्घाटन

० 15 से अधिक देशज वन प्रजातियों के 20,000 से अधिक पौधे तैयार ० साल, महुआ, तेंदू, साजा, बहेड़ा, इमली, आम, कटहल, जामुन और नीम प्रमुख प्रजातियाँ ० हरित खनन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उदयपुर (अंबिकापुर ). राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RRVUNL) की परसा खुली खदान में विकसित विशेष उद्यानिकी नर्सरी का उद्घाटन खदान परिसर में किया गया। यह पहल पर्यावरण संरक्षण, पारिस्थितिक संतुलन और सतत हरित विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उद्घाटन के अवसर पर नर्सरी स्थल पर विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिससे पर्यावरणीय प्रतिबद्धता को साकार रूप मिला। इस नर्सरी में अब तक 15 से अधिक स्थानीय वन प्रजातियों के […]

एक सितंबर से दिल्ली और वॉशिंगटन के बीच एअर इंडिया की उड़ानें रहेंगी बंद,जानें क्या है कारण

दिल्ली। एअर इंडिया ने सोमवार को घोषणा की कि वह एक सितंबर 2025 से दिल्ली और वॉशिंगटन के बीच अपनी उड़ानों को अस्थायी रूप से बंद कर रही है। यह फैसला कई परिचालन कारणों की वजह से लिया गया है, जिसमें पूरे हवाई मार्गों की विश्वसनीयता और संचालन की मजबूती सुनिश्चित करना शामिल है। एयरलाइन ने एक बयान में यह जानकारी दी। एयरलाइन के प्रवक्ता ने बताया कि यह निलंबन एअर इंडिया के विमान बेड़े में विमानों की अस्थायी कमी के कारण किया जा रहा है। एअर इंडिया ने पिछले महीने अपने 26 बोइंग 787-8 विमानों की रिट्रोफिटिंग (नया और उन्नत बनाना) की प्रक्रिया शुरू की है। यह एक बड़ा […]

नशेड़ी युवकों ने हिन्दू देवताओं की प्रतिमा के साथ की अभद्रता: मूर्तियों को मारे थप्पड़ ,हिंदू संगठनों में आक्रोश

  कांकेर। कांकेर जिले से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में तीन युवक नशे की हालत में भगवान श्रीराम और भगवान हनुमान की प्रतिमाओं के साथ छेड़छाड़ करते नजर आ रहे हैं। वीडियो कांकेर के कोतवाली थाना क्षेत्र के नवागांव स्थित ईशान वन का बताया जा रहा है। इसमें एक शर्टलेस युवक पहले प्रतिमाओं के साथ गलत ढंग से पेश आता है और फिर थप्पड़ मारता है। इस दौरान अन्य युवक भी उसके साथ शामिल हो जाते हैं। वीडियो में कैद हुई युवाओं की हरकतें वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मुख्य आरोपी […]

स्वतंत्रता दिवस पर सीएम साय राजधानी में और बस्तर में तोखन साहू फहराएंगे तिरंगा

रायपुर। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर में ध्वजारोहण करेंगे। वहीं, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू बस्तर में और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव में झंडा फहराएंगे। स्वतंत्रता दिवस केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि देश के संघर्ष, बलिदान और एकता का प्रतीक है। 15 अगस्त 1947 को मिली आज़ादी हमें न केवल अंग्रेजी हुकूमत के अंत की याद दिलाती है, बल्कि यह भी सिखाती है कि स्वतंत्रता की रक्षा और उसका सम्मान करना हर भारतीय की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर पूरे प्रदेश में सरकारी कार्यक्रमों के साथ-साथ सांस्कृतिक आयोजन और तिरंगा यात्रा भी निकाली जाएगी।  

CG Crime : राजधानी में दिनदहाड़े 15 लाख की उठाईगिरी, 2 बाइक सवार नगदी समेत सोने के गहने लेकर हुए फरार

रायपुर। राजधानी रायपुर में आज दिन दहाड़े लाखों की उठाईगिरी का मामला सामने आया है. पंडरी कांपा फाटक के पास अज्ञात बाइक सवार 2 लुटेरों ने 15 लाख रुपयों की उठाईगिरी के वारदात को अंजाम दिया है. सूचना मिलते ही क्राईम ब्रांच और मोवा थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, लूट की यह वारदात बोरवेल कारोबारी चिराग जैन के साथ हुई है. कारोबारी चिराग जैन ऑफिस जा रहा था. इसी बीच कापा फाटक के पास अज्ञात बाइक सवार लुटेरों ने कारोबारी को रास्ता पूछने के बहाने रोका, और नगद रकम समेत सोने चांदी के अंगूठी चैन लूटकर फरार हो […]

सारंगढ़-बिलाईगढ़ दौरे पर रवाना होने से पहले सीएम साय के हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी

रायपुर। सारंगढ़-बिलाईगढ़ दौरे पर रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई। हेलीकॉप्टर से उतरकर सीएम साय वेटिंग रूम में इंतजार कर रहे हैं। उनके साथ क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव भी मौजूद हैं। फिलहाल तकनीकी दल जांच और मरम्मत में जुटा है। मुख्यमंत्री आज सारंगढ़-बिलाईगढ़ के चंदायी में तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे, जबकि महासमुंद में सिंदूर पार्क का शुभारंभ और वृहद वृक्षारोपण चरण पादुका कार्यक्रम में भाग लेंगे।  

‘वोट चोरी’ पर इंडी गठबंधन ने निकाला मार्च, राहुल-प्रियंका हिरासत में, बैरिकेडिंग से कूद गए अखिलेश यादव

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र में विपक्ष ने चुनाव आयोग के खिलाफ हल्ला बोलते हुए राजधानी की सड़कों पर मार्च निकालना शुरू कर दिया है। बिहार में चुनाव आयोग के खिलाफ उठ रहे विरोध की आवाज अब दिल्ली तक पहुंच गई है। इंडी गंठबंधन का यह मार्च संसद के मकर द्वार से चुनाव आयोग के दफ्तर तक निकाला जाएगा, जिसमें कई बड़े विपक्षी नेता शामिल हैं। विपक्ष का यह मार्च बिहार में चुनाव आयोग के द्वारा शुरू की गई स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) के खिलाफ है। विपक्ष का आरोप है कि इस प्रक्रिया के तहत कई लोगों के नाम काट दिए गए हैं। साथ ही विपक्ष ने 2024 के […]