छत्तीसगढ़ में कोरोना के दूसरे केस की पुष्टि, रायपुर के बाद अब दुर्ग में मिला मरीज, ट्रैवल हिस्ट्री नहीं

भिलाई। देश में कोरोना के बढ़ते मरीजों के बीच छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में दूसरे केस की पुष्टि हुई है। राजधानी रायपुर के बाद दुर्ग में एक नए कोरोना मरीज की पुष्टि हुई है। बता दें कि इससे पहले रायपुर भी एक कोरोना मरीज की पुष्टि हो चुकी है। ऐसे में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 हो गई है। दुर्ग में मिले मरीज की दुर्ग सीएमएचओ डॉ मनोज दानी ने पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक ​दुर्ग जिले में मिले कोरोना मरीज में सर्दी,खांसी और बुखार के लक्षण पाए गए हैं, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कोरोना टेस्ट किए जाने पर मरीज के […]

भारत में बढ़ने लगी कोरोना की रफ्तार : 1000 से ज्यादा लोग पॉजिटिव, सावधानियां बरतने के दिए निर्देश

दिल्ली । भारत में कोरोना वायरस ने एक बार फिर अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। इसके नए वेरिएंट से अब तक एक हजार से ज्यादा लोग पॉजिटिव पाए गए हैं और यह सिलसिला लगातार जारी है। भारत के अलग-अलग राज्यों से रोज़ाना कई मामले सामने आ रहे हैं वहीं कुछ लोगों की मौत की खबरें भी आई हैं। इसे देखते हुए केंद्र सरकार की तरफ से तमाम तरह की सावधानियां बरती जा रही हैं साथ ही राज्यों को भी आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं। ऐसे में लोगों के मन में कई तरह के सवाल हैं और सोशल मीडिया पर कई लोग लॉकडाउन की बातें भी कर रहे […]

CG Weather : छत्तीसगढ़ के इन जिलों में होगी बारिश, तापमान में गिरावट बरकरार ,मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से मौसम बदला हुआ है। प्रदेश की राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में दिन भर बादल छाए रहने के बाद शाम को बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश ने मौसम खुशनुमा कर दिया है। इतना ही नहीं लगातार हो रही बारिश के चलते लोगों को गर्मी से भी राहत मिली है। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश में अगले एक हफ्ते तक बारिश के हालात बने रहेंगे। मौसम विभाग की तरफ से प्रदेश के अलग-अलग जिलों में हल्की से मध्यम और कई जिलों में भारी बारिश की […]

पंचकूला : कर्ज में डूबे एक ही परिवार के सात लोगों ने की खुदकुशी, कार में मिले सभी के शव

पंचकूला। कर्ज के बोझ तले दबे उत्तराखंड के परिवार के सात लोगों ने सोमवार रात पंचकूला में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतकों में दंपती, तीन बच्चे और परिवार के बुजुर्ग सदस्य शामिल हैं। सभी के शव एक कार में मिले हैं। कार देहरादून नंबर की बताई जाती है। मृतकों में दो की पहचान प्रवीन मित्तल और उनके पिता देशराज मित्तल के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पंचकूला शहर के सेक्टर-27 में सोमवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। कर्ज में डूबे एक ही परिवार के सात लोगों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मरने […]

Weather: आठ राज्यों में अगले पांच दिनों तक आंधी- बारिश का अलर्ट; जानें कब कहां पहुंचेगा मानसून

  दिल्ली। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मानसून समय से 16 दिन पहले पहुंचने के साथ मई माह में सर्वाधिक बारिश का 107 वर्ष का रिकॉर्ड टूट गया। भारी बारिश से मध्य रेलवे की हार्बर लाइन पर लोकल ट्रेन सेवाएं बाधित रहीं और कई इलाकों में सड़कों पर पानी भरने से हजारों लोग जहां-तहां फंसे रहे। वहीं, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, यूपी, राजस्थान, कर्नाटक, महाराष्ट्र के लिए मौसम विभाग ने आज भी बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है। आज भी राहत के आसार नहीं मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया था, जिसे सोमवार सुबह बदलकर […]

आज का राशिफल 27 मई : त्रिग्रह योग से मेष, मिथुन और मकर राशि को मिलेगा लाभ, जानें अपना भविष्यफल

​मेष राशि, एक से अधिक स्रोत से कमाई होगी मेष राशि के लिए आज का दिन मंगलकारी रहेगा। आपको आज कारोबार में लाभ मिलेगा। अगर आप लंबे समय से अपनी किसी योजना को शुरू करना चाह रहे है तो इसके लिए भी आज का दिन अच्छा है। लव लाइफ में आज किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। वैसे आर्थिक मामलों में दिन अच्छा रहेगा। आपको आज एक से अधिक स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है। लेकिन कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह अवश्य लें। आपको आज सरकारी काम में भी सफलता मिलेगा। आज भाग्य का प्रतिशत 90 प्रतिशत है। हनुमानजी […]

आज का पंचांग 27 मई : आज सोमवती अमावस्या, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

राष्ट्रीय मिति ज्येष्ठ 06, शक संवत 12747, ज्येष्ठ, कृष्ण, अमावस्या, मंगलवार, विक्रम संवत् 2082। सौर ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 14, जिल्काद 28, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 27 मई सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतुः। राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। अमावस्या तिथि प्रातः 08 बजकर 32 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि का आरंभ। कृतिका नक्षत्र प्रातः 05 बजकर 33 मिनट तक उपरांत रोहिणी नक्षत्र का आरंभ। सुकर्मा योग रात्रि 10 बजकर 54 मिनट तक उपरांत धृतिमान योग का आरंभ। नाग करण प्रातः 08 बजकर 32 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात वृष राशि पर संचार करेगा। आज के […]

राजधानी के कई स्पा सेंटरों में पुलिस ने एक दी दबिश, संचालकों को लिया गया हिरासत में

रायपुर। राजधानी रायपुर में स्पा सेंटर और होटलों की आड़ में चल रहे अवैध धंधों पर पुलिस ने आज कार्रवाई की। रायपुर पुलिस ने स्पा सेंटरों में दबिश देकर सरप्राइज़ चेकिंग की है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी शहर के अलग-अलग इलाकों में स्थित स्पा सेंटरों में अनैतिक काम किया जा रहा है। इसके बाद CSP स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में टीम बनाकर अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की गई। शहर के चारों दिशाओं के स्पा सेंटरों में एक साथ सरप्राइज़ चेकिंग की गई। स्पा सेंटरों में काम करने वाली युवतियों की डिटेल लेकर पूछताछ की गई। कई स्थानों पर आपत्तिजनक सामान मिलने पर […]

Mumbai : 16 दिन पहले मुंबई पंहुचा मानसून, मूसलाधार बारिश ने तोड़ा 107 सालों का रिकॉर्ड!

  मुंबई। महाराष्ट्र के मुंबई में मूसलाधार बारिश जारी है। सोमवार को मानसून के पहले दिन ही शहर में 107 वर्षों में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, मुंबई में बारिश के साथ ही शहर में मानसून भी सामान्य से 16 दिन पहले ही आ गया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून आज, 26 मई 2025 को मुंबई की ओर बढ़ गया। जबकि इसकी सामान्य तिथि 11 जून है। इस प्रकार, मानसून सामान्य से 16 दिन पहले ही मुंबई में आ गया है। आईएमडी द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, यह 2001-2025 की अवधि के दौरान मुंबई में सबसे पहले मानसून की प्रगति को दर्शाता […]

Jyoti Malhotra: यूट्यूबर ज्योति को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, हिसार कोर्ट में हुई थी पेशी

  हिसार। पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार ज्योति को हिसार पुलिस पेशी के लिए हिसार कोर्ट लेकर पहुंची थी। ज्योति मल्होत्रा को सिविल जज सुनील कुमार की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। जानकारी के मुताबकि ज्योति को हिसार की सेंट्रल जेल नंबर 2 में रखा जाएगा। यह महिलाओं की जेल है। पेशी के दौरान कोर्ट के अंदर के गेट बंद कर दिए गए थे और भारी पुलिसबल को मौके पर तैनात किया गया था।ज्योति को इससे पहले पांच दिन और दूसरी बार चार दिन के रिमांड पर लिया गया था। रविवार शाम को चार […]