छत्तीसगढ़ से होगा अब पूरे देश को ट्रांसफॉर्मर सप्लाई: देश के सबसे उन्नत ट्रांसफॉर्मर अब बनेंगे रायपुर में,300 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश प्रस्ताव

रायपुर। विकसित भारत के सपने को साकार करने की दिशा में छत्तीसगढ़ एक और बड़ी छलांग लगाने जा रहा है। देश की प्रतिष्ठित कंपनी करमवीर इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने रायपुर में अत्याधुनिक ट्रांसफॉर्मर निर्माण इकाई स्थापित करने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के समक्ष प्रस्तुत किया। इस इकाई में 300 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया जाएगा, जिससे छत्तीसगढ़ का नाम देश के सबसे बड़े ट्रांसफॉर्मर निर्माण केंद्रों में शामिल हो जाएगा। इस अवसर पर कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री विवेक जैन ने मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ सदन, नई दिल्ली में मुलाकात की। बैठक में प्रस्तावित परियोजना की रूपरेखा, निवेश संभावनाएं और रोजगार सृजन के आयामों पर विस्तार से चर्चा हुई। […]

रायपुर में जल्द स्थापित होगा देश का प्रमुख AI डेटा सेंटर- ESDS करेगी 600 करोड़ रुपये का निवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ देश के डिजिटल परिदृश्य में बड़ा कदम रखने जा रहा है। रायपुर में अत्याधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित डेटा सेंटर स्थापित करने के लिए टेक्नोलॉजी कंपनी ESDS Software Solution Ltd ने 600 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश का प्रस्ताव मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के समक्ष प्रस्तुत किया है। मुख्यमंत्री से नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में मुलाकात के दौरान कंपनी के चेयरमैन श्री पीयूष सोमानी और उपाध्यक्ष श्री लोकेश शर्मा ने कहा कि यह सेंटर न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि पूरे भारत के डिजिटल भविष्य को गति देगा। इस प्रस्ताव के माध्यम से छत्तीसगढ़ को AI, क्लाउड टेक्नोलॉजी, साइबर सिक्योरिटी और डिजिटल स्टोरेज के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की […]

CG Weather : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आज भी छाए रहेंगे बादल, कुछ जगहों में हो सकती है भारी बारिश

रायपुर।नौतपा की शुरुआत रविवार को हो चुकी है। नौतपे में सूर्य की तपन की जगह इस बार काले बादल नजर आ रहे हैं। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में रविवार को दिन भर बादल छाए रहें और शाम को हल्की बारिश भी हुई। बादल छाए रहने और हल्की बारिश के चलते लोगों को गर्मी का एहसास नहीं हुआ। वहीं मौसम विभाग के अनुसार आज यानी सोमवार को भी प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में दिन भर बादल छाए रहेंगे और शाम को हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर के साथ कई अन्य जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग से मिली जानकारी […]

Mahasamund: सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत, तीन घायल,हाइवा को कार ने मारी टक्कर

  महासमुंद। महासमुंद में एनएच -53 में कोडार के पास सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क किनारे खड़ी हाईवा को कार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को तुमगांव अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में एक छह साल का मासूम भी शामिल है। हादसे में मृतकों का नाम ड्राइवर ईश्वर ध्रुव (34), अवध किशोर पांडेय (69) और चित्रलेखा पाण्डेय (65) हैं । घायल चंदन अभिषेक, बेटा ध्रुव अभिषेक और पत्नी खुशबू का इलाज जारी है। […]

आज का पंचांग 26 मई : आज वट सावित्री व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

राष्ट्रीय मिति ज्येष्ठ 05, शक संवत 1947, ज्येष्ठ, कृष्ण, चतुर्दशी, सोमवार, विक्रम संवत् 2082। सौर ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 13, जिल्काद 27, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 26 मई सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतुः। राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। चतुर्दशी तिथि मध्याह्न 12 बजकर 12 मिनट तक उपरांत अमावस्या तिथि का आरंभ। भरणी नक्षत्र प्रातः 08 बजकर 24 मिनट तक उपरांत कृतिका नक्षत्र का आरंभ। शोभन योग प्रातः 07 बजकर 02 मिनट तक उपरांत अतिगण्ड योग का आरंभ। शकुनि करण मध्याह्न 12 बजकर 12 मिनट तक उपरांत नाग करण का आरंभ। चन्द्रमा अपराह्न 01 बजकर 41 मिनट तक मेष उपरांत वृष […]

लालू यादव ने बेटे तेज प्रताप को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित, कल एक महिला के साथ वायरल हुई थी पोस्ट

पटना। पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के विधायक तेज प्रताप यादव को राष्ट्रीय जनता दल से निकाल दिया गया। राजद सुप्रीमो और तेज प्रताप के पिता लालू यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर यह एलान किया। उन्होंने तेज प्रताप को छह साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने लिखा, ‘निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना करना हमारे सामाजिक न्याय के लिए सामूहिक संघर्ष को कमजोर करता है। ज्येष्ठ पुत्र की गतिविधि, लोक आचरण तथा गैर जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के अनुरूप नहीं है। अतएव उपरोक्त परिस्थितियों के चलते उसे पार्टी और परिवार से दूर करता हूं। अब से पार्टी और […]

कवर्धा : अनियंत्रित यात्री बस खेत में पलट गई, 15 यात्री घायल, 6 की हालत गंभीर

कवर्धा। कवर्धा जिले के पंडरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत किशुनगढ़ के पास कोरबा से कवर्धा आ रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। इस दुर्घटना में करीब 15 यात्री घायल हो गए जिनमें से 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार बस में यात्रियों की भारी भीड़ थी और बस की रफ्तार काफी तेज थी। बताया जा रहा है कि तीव्र गति के कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया जिससे यह हादसा हुआ। बस के पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की मदद से घायलों को पंडरिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। […]

छत्तीसगढ़ में कोरोना का पहला केस : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सभी अधिकारियों को दिए ये निर्देश,गाइडलाइन जारी

रायपुर।स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ द्वारा सभी जिलों में इन्फ्लूएंजा के लक्षणों वाले मरीजों का सर्वेलेन्स को सुदृढ़ करने हेतु सभी जिलों के जिला सर्वेलेन्स अधिकारियों का वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की गई। स्वास्थ्य विभाग के सचिव अमित कटारिया के निर्देशानुसार तथा आयुक्त स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. प्रियंका शुक्ला के मार्गदर्शन में सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि अस्पतालों में आने वाले ऐसे मरीज जिन्हें सर्दी खांसी, बुखार अथवा गले में खराश हो, की समुचित देखभाल किया जाए। एकीकृत रोग निगरानी के दिशा निर्देश अनुसार एसएआरआई (सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी इंफेक्शन) मरीजों को चिकित्सक की सलाह पर भर्ती किया जाए। जिलों में सामान्य इन्फ्लूएंजा वाले लक्षणों के […]

Mann Ki Baat: पीएम मोदी बोले- ‘ऑपरेशन सिंदूर’ बदलते भारत की तस्वीर; आतंकवाद को खत्म करना हमारा संकल्प

दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो शो ‘मन की बात’ के जरिए लोगों से बात की। कार्यक्रम का आज 122वां एपिसोड प्रसारित हुआ। पीएम मोदी ने कई मुद्दों पर बात की। इस दौरान उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर, भारतीय सेना के पराक्रम पर बात की। उन्होंने कहा कि देश के हर नागरिक ने संकल्प लिया है कि आतंकवाद को खत्म करना ही है। उन्होंने यह भी कहा कि ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक सैन्य अभियान नहीं है, यह बदलते भारत की तस्वीर है। ‘सेनाओं ने जो पराक्रम दिखाया है, उसने हर हिंदुस्तानी का सिर ऊंचा कर दिया’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘ मेरे प्यारे देशवासियो, नमस्कार! आज पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट […]

CG Weather : छत्तीसगढ़ में इस सप्ताह पड़ेगी प्री मानसून की बौछार ,गरज-चमक के साथ होगी बारिश, IMD का अलर्ट

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्री मानसून की एंट्री हो चुकी है। पांच से छह जून तक मानसून पहुंचने की संभावना है। प्रदेश के विभिन्न इलाकों में इन दिनों गरज चमक के साथ झमाझम बारिश हो रही है। दूसरी ओर मौसम विभाग ने गर्मी से राहत की खबर दी है। प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक गरज-चमक के साथ हल्की मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। इससे तेज धूप और भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण पश्चिम मानसून 24 में को केरल में दस्तक दे चुका है, जबकि सामान्य तिथि 1 जून है। दूसरी ओर पूर्व […]