National Herald Case: नेशनल हेराल्ड मामले में 2 से 8 जुलाई तक रोजाना होगी सुनवाई,जानिए ईडी ने क्या बताया…

  दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार को दिल्ली की एक अदालत को बताया कि नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी तथा अन्य के खिलाफ पहली नजर में धन शोधन का ‘प्रथम मामला बनता है। ईडी ने विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने के समक्ष मामले का संज्ञान लेने के संबंध में प्रारंभिक दलीलें पेश कीं। इस बीच, न्यायाधीश ने ईडी को निर्देश दिया कि वह इस मामले में अपने आरोपपत्र की एक प्रति भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी को उपलब्ध कराए, जिनकी निजी शिकायत के आधार पर ईडी ने वर्तमान मामला दर्ज किया था। इस मामले में बहस अभी चल रही है। हाल ही में आरोपपत्र दाखिल करने […]

पीएम नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ के पांच रेलवे स्टेशनों का कल करेंगे लोकार्पण,यात्रियों को मिलेंगी ये सुविधायें

  रायपुर। पीएम नरेंद्र मोदी कल वर्चुअली जुड़कर छत्तीसगढ़ के पांच रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। अंबिकापुर में इसे लेकर मुख्य कार्यक्रम होगा, जहां पर सीएम साय मौजूद रहेंगे। ये सभी रेलवे स्टेशन अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत मार्डन बनाये गये हैं, जहां महिलाओं के लिए अलग से वेटिंग एरिया, दिव्यांगों के लिए रैंप,एस्केलेटर जैसी सुविधायें मिलेंगी। भारतीय रेलवे की “अमृत भारत स्टेशन योजना” के तहत देश के विभिन्न जगहों पर स्थित रेलवे स्टेशनों को आधुनिक स्वरूप प्रदान किया जा रहा है । इसी क्रम में 22 मई बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के 103 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण कर राष्ट्र को समर्पित […]

Breaking : नारायणपुर एनकाउंटर में अब तक 30 नक्सली ढेर ,एक करोड़ का इनामी बसव राजू को सुरक्षाबलों ने मार गिराया , एक जवान भी शहीद

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र नारायणपुर‍ जिले में माओवादियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का एक बड़ा ऑपरेशन जारी है। जवानों ने माओवादियों की एक बड़ी टीम को घेर लिया है। सुबह से चल रही फायरिंग में 30 से ज्यादा माओवादियों के मारे जाने की जानकारी सामने आई। बताया जा रहा है इस मुठभेड़ में एक जवान भी शहीद हो गया है। 30 नक्सली समेत इस मुठभेड़ में एक करोड़ रुपये का इनामी शीर्ष माओवादी बसव राजू भी शामिल है। खबर है कि कई अन्य बड़े माओवादी नेताओं के भी मारे जाने की संभावना है। इसलिए मारे गए माओवादियों की संख्या अभी और बढ़ सकती है।राज्य के उप मुख्यमंत्री और गृहमंत्री […]

रायपुर रेलवे स्टेशन के पहले डिरेल हुए मालगाड़ी के दो डिब्बे: ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित, रेस्क्यू जारी

  रायपुर।राजधानी रायपुर रेलवे स्टेशन से पहले ही मालगाड़ी के दो रैक पटरी से उतर गए हैं। इस वजह से प्लेटफॉर्म पांच और छह से कई ट्रेनों को डायवर्ट कर चलाया जा रहा है। घटना सुबह सात बजे के आसपास की बताई जा रही है। दो ट्रैक पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। इस घटना के बाद यात्री ट्रेनों को स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक, दो और तीन पर आने वाली ट्रेनों को चार, पांच और छह प्लेटफार्म से डायवर्ट कर चलाया जा रहा है। बताया जाता है कि बिलासपुर से दुर्ग की ओर जा रही मालगाड़ी के दो डिब्बे रायपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचने से ठीक पहले पटरी […]

छत्तीसगढ़ में 33 जिलों में बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों की खोज में जुटेगी टीम,एसटीएफ का गठन

रायपुर।राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों में STF का गठन किया गया है। यह पहली बार है जब राज्य स्तर पर अवैध प्रवासियों, विशेषकर बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुसलमानों की पहचान और तलाश के लिए एक समर्पित टीम बनाई गई है। इस पहल का उद्देश्य राज्य में राष्ट्रीय सुरक्षा और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करना है। राजधानी रायपुर में एसटीएफ की कमान एएसपी ममता देवांगन को सौंपी गई है। वहीं दुर्ग जिले में डीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी, राजनांदगांव में एएसपी राहुल देव शर्मा और कवर्धा में एएसपी पुष्पेंद्र सिंह बघेल को एसटीएफ प्रभारी नियुक्त किया गया है। राज्य सरकार ने अधिकांश जिलों में एएसपी और डीएसपी रैंक के अधिकारियों को […]

वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन ने भगवान श्री परशुराम की 1100 दीपों से की महाआरती

रायपुर। वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद के संयुक्त तत्वाधान में भगवान श्री परशुराम जी की महाआरती 11सौ दीपों से महाआरती आचार्य श्री इन्दूभवानन्द जी महाराजश्री की अगुवाई में श्री दूधाधारी सत्संग भवन में सम्पन्न हुई. सभा को संबोधित करते हुए आचार्य श्री इन्दूभवानन्द जी महाराज ने भगवान श्री परशुराम जी के बारे में बताया कि वे शास्त्र एवं शस्त्र दोनों ही विधा में पारंगत थे. अधर्मियों, राक्षसों के नाश में वे कोई संकोच नहीं करते थे. वे सच्चे धर्म रक्षक थे. गंगा पुत्र भीम, द्रोणाचार्य, अंगराज कर्ण जैसे महान योद्धाओं के वे गुरु थे. अपने माता-पिता के वे आज्ञाकारी थे एवं दोनों के सम्मान रखते थे. प्रदेश […]

YouTuber ज्योति मल्होत्रा को पहलगाम ले जा सकती है NIA; आतंकी हमले से पहले दानिश से की थी मुलाकात

हिसार। पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में पकड़ी गई हिसार के न्यू अग्रसेन कॉलोनी की रहने वाली और यू- ट्यूबर ज्योति मल्होत्रा (Jyoti Malhotra) से जांच एजेंसियों ने अपनी जांच का दायरा बढ़ा दिया है।एनआईए आरोपित ज्योति के पहलगाम जाने और उसके बाद पाकिस्तान का दौरा करने को लेकर सवाल-जवाब कर रही है। अन्य जांच एजेंसियां भी अपने स्तर पर पूछताछ कर रही है। आखिरी बार मार्च में दानिश से मिली थी ज्योति जांच एजेंसियों को पूछताछ के दौरान कई ठोक साक्ष्य हाथ लगे हैं , हालांकि अभी कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है। वहीं, पुलिस प्रशासन का कहना है कि अभी तक मोबाइल और लैपटॉप के […]

पाकिस्तान के पेशावर में आंतकियों ने स्कूल बस में किया आत्मघाती धमाका, 4 बच्चों की मौत व 38 घायल

  पेशावर। पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में मंगलवार को एक स्कूल बस को निशाना बनाकर आत्मघाती कार बम धमाका किया गया। इस दर्दनाक घटना में 4 मासूम बच्चों की मौत हो गई जबकि 38 अन्य घायल हुए हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा के पास मस्तुंग जिले में हुई, जो लंबे समय से आतंकवाद और अलगाववादी हिंसा की चपेट में है। स्थानीय पुलिस के अनुसार, यह एक आत्मघाती कार बम हमला था। हमलावर ने विस्फोटक भरी कार को बच्चों की बस के सामने उड़ा दिया। अभी तक किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। घायलों को क्वेटा […]

CG Weather : छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज: अगले 3 दिनों में तूफान के साथ बारिश की संभावना,11 जिलों में यलो अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बुधवार से फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक हल्की मध्यम बारिश के साथ तीव्र तूफान की संभावना जताई है। तापमान में चार डिग्री तक गिरने की संभावना है, इससे पड़ रही भीषण गर्मी में लोगों को राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 11 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाडा, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मुंगेली, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर शामिल हैं। इन जिलों में बादल गरजने, आकाशीय बिजली चमकने और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवायें चलने के साथ ही बारिश होने की संभावना है।   पिछले 24 […]

Breaking : नारायणपुर में जवानों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ जारी, 20 से ज्यादा माओवादियों के ढेर होने की खबर

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में डीआरजी संयुक्त बल के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ में 20 के करीब नक्सलियों के मारे जाने की खबर सामने आई है। हालांकि, इसकी अभी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। इस ऑपरेशन में नारायणपुर, बीजापुर और दंतेवाड़ा जिलों की डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) शामिल हैं। बताया जा रहा है कि सुबह से माड़ इलाके के जंगलों में यह मुठभेड़ चल रही है। डीआरजी जवानों की नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई चल रही है। सुबह से डीआरजी संयुक्त बल के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ जारी है। इस दौरान, उत्तर पश्चिम सब डिविजनल के प्रभारी रूपेश की मुठभेड़ में फंसने की खबर भी […]