Big News : कोयला, शराब और डीएमएफ घोटाले में आरोपी सूर्यकांत तिवारी को मिली राहत, सुप्रीम कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोयला, शराब और डीएमएफ घोटाले में आरोपी सूर्यकांत तिवारी को बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें अंतरिम जमानत प्रदान की है। तिवारी पिछले तीन वर्षों से रायपुर जेल में बंद थे। मंगलवार को जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जाय माला बागची की डबल बेंच ने यह आदेश पारित किया। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान सूर्यकांत तिवारी की ओर से देश के वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी, शशांक मिश्रा और तुषार गिरी ने जोरदार पैरवी की। सूर्यकांत तिवारी का नाम छत्तीसगढ़ में हुए बहुचर्चित कोयला परिवहन घोटाले, शराब घोटाले, और जिला खनिज न्यास (DMF) फंड में हुए घोटाले में प्रमुख रूप से सामने आया था। […]

राजनांदगांव में खुलेगा छत्तीसगढ़ टूरिज्म इंफॉर्मेशन सेंटर

० छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अध्यक्ष नीलू शर्मा ने किया निरीक्षण राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजनांदगांव में जल्द ही एक नया पर्यटन सूचना केंद्र (Tourism Information Center) खोला जा रहा है। इस केंद्र के कार्यों और तैयारियों का आज छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के माननीय अध्यक्ष नीलू शर्मा जी ने निरीक्षण किया। यह पर्यटन सूचना केंद्र रानी सागर तालाब के सामने स्थित चौपाटी में,राजगामी संपदा द्वारा संचालित दुकानों में स्थापित किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान श्री शर्मा ने निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि यह केंद्र न केवल पर्यटकों को राज्य की […]

CBSE Board Exam 2026: सीबीएसई ने नोटिफिकेशन जारी किया,बोर्ड एग्जाम में शामिल होने के लिए 75 फीसदी अटेंडेंस जरूरी

नई दिल्ली। सीबीएसई बोर्ड एग्जाम 2026 में भाग लेने जा रहे स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर सूचना दी गई है कि क्लास 10th, 12th बोर्ड एग्जाम में भाग लेने के लिए स्टूडेंट्स की स्कूल में न्यूनतम 75 फीसदी अटेंडेंस होना अनिवार्य है। 75 फीसदी उपस्थिति के बिना छात्रों को बोर्ड एग्जाम देने से रोक दिया जायेगा। ऐसे में छात्र डेली स्कूल में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें ताकी एग्जाम के समय किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। किन लोगों को अटेंडेंस में मिल सकती है छूट सीबीएसई की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक केवल मेडिकल […]

Big News : एनटीपीसी पावर प्लांट में बड़ा हादसा: प्री AIR हिटर के टूटने से दो मजदूरों की मौत, अन्य 5 घायल

बिलासपुर। बिलासपुर जिले के सीपत स्थित एनटीपीसी पावर प्लांट से बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक यह एक बड़ी दुर्घटना घटित हुई है। यहां हुए हादसे में दो मजदूरों की मौत की खबर सामने आई है जबकि 5 अन्य मजदूरों के गंभीर तौर पर घायल होने का दावा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि, यूनिट में एनुअल मेंटेनेंस का काम चल रहा था। इसी दौरान प्री AIR हिटर प्लेटफॉर्म मेंटेनेंस के दौरान टूट गया। बहरहाल घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस भी मौके पर पहुँच चुकी है। 60 टन वजनी एश टैंक जैसा ही गिरा इसमें करीब 60 से अधिक मजदूर […]

मुख्यमंत्री से एशियन अफ्रीकन पैसिफिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता सुश्री नमी राय पारेख ने की मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से उनके निवास कार्यालय में एशियन अफ्रीकन पैसिफिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता सुश्री नमी राय पारेख ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय को रायपुर निवासी नमी राय पारेख ने बताया कि 05 से 13 जुलाई तक जापान के हिमेजी में एशियन पॉवरलिफ्टिंग एसोसिएशन द्वारा एशियन अफ्रीकन पैसिफिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। इस चैंपियनशिप में उन्होंने 57 किलोग्राम डेडलिफ्ट वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुश्री नमी राय पारेख को एशियन अफ्रीकन पैसिफिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल करने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि आपने अपनी मेहनत और समर्पण से छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है। प्रदेश […]

छात्रा के राधे-राधे बोलने पर पिटाई के प्रकरण में बाल आयोग ने लिया स्वतः संज्ञान

० शाला की प्रबंधक और प्राचार्य को आयोग में तलब किया । आयोग में प्रकरण क्रमांक 1351/2025 दर्ज रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने दुर्ग जिले के नंदिनी थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत बागडूमर के मदर टेरेसा इंग्लिश मीडियम स्कूल में नर्सरी की छात्रा के द्वारा राधे राधे बोलने पर स्कूल के प्रिंसिपल द्वारा नाबालिग छात्रा के मुँह पर टेप चिपकाकर छड़ी से पिटाई करने की घटना को बेहद गंभीरता से लिया है। दिनांक 01.08.2025 को समाचार पत्रों में प्रकाशित शिकायत पर बालक अधिकार संरक्षण आयोग अधिनियम 2005 की धारा 13(जे) व 14 में प्रदत्त शक्तियों को उपयोग करते हुए दिनांक 01 अगस्त 2025 को स्वतः संज्ञान लेकर प्रकरण […]

अवैध निर्माण का मामला, हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी कार्रवाई नहीं

रायपुर। गीतांजलि नगर के सेक्टर-1 में स्थित प्लॉट नंबर 6 पर हो रहे अवैध निर्माण का मामला अब तूल पकड़ रहा है। प्लॉट के पड़ोसी आशीष अग्रवाल और नंद किशोर अग्रवाल ने नगर निगम के अधिकारियों पर हाईकोर्ट के आदेश का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि निगम के स्वीकृत नक्शे के विपरीत हो रहे निर्माण के खिलाफ कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। यह है पूरा मामला? आशीष अग्रवाल और नंद किशोर अग्रवाल के अनुसार उनके पड़ोसी नीरज और विशाल मेघानी अपने प्लॉट नंबर 6 पर निगम द्वारा स्वीकृत नक्शे के विपरीत निर्माण करवा रहे हैं। इस संबंध में […]

अंबिकापुर- बिलासपुर- रायपुर की हवाई सेवाएं बंद,यात्रियों की कमी बनी वजह

रायपुर। अंबिकापुर ,बिलासपुर और रायपुर के बीच हवाई कनेक्टिविटी की महत्वाकांक्षी योजना को बड़ा झटका लगा है। फ्लाई बिग कंपनी द्वारा संचालित इन शहरों के बीच की उड़ानें यात्रियों की कमी के कारण बंद कर दी गई हैं। यह सेवाएं छोटे 19 सीटर एयरक्राफ्ट के जरिए दी जा रही थीं, लेकिन कम बुकिंग के चलते अब कंपनी ने इनका संचालन रोक दिया है। प्रदेश सरकार और फ्लाई बिग कंपनी ने इन शहरों के बीच हवाई मार्ग से बेहतर संपर्क के लिए बड़े प्रयास किए थे। लोगों को बेहतर और तेज यात्रा सुविधा देने की मंशा से अंबिकापुर, बिलासपुर और रायपुर को जोड़ा गया था। लेकिन अपेक्षित यात्रीभार न मिलने के […]

कोरबा जेल से दीवार फांदकर फरार दो बंदियों को रायगढ़ से किया गया गिरफ्तार,तीन जेल प्रहरी और एक सहायक जेल अधीक्षक निलंबित

कोरबा। जिला जेल कोरबा से 25 फीट ऊंची बाउंड्री वॉल फांदकर फरार हुए पॉक्सो एक्ट में निरुद्ध चार बंदियों में से दो को रायगढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के बाद से पुलिस की दो टीमें लगातार तीन दिनों तक सर्च ऑपरेशन में जुटी रहीं। इस मामले में तीन जेल प्रहरी और एक सहायक जेल अधीक्षक को निलंबित कर दिया गया है। घटना शनिवार दोपहर करीब तीन बजे की है। बैरक नंबर 10 और 11 में बंद चार आरोपी चंद्रशेखर राठिया, सरना सिंकू, राजा कंवर और दशरथ सिदार को जेल परिसर स्थित गौशाला में बीमार गाय को दवा लगाने के लिए बाहर निकाला गया था। इसी दौरान बिजली […]

Weather Update : छत्तीसगढ़ में 7 अगस्त से बदलेगा मौसम, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बारिश के थमने से उमस भरी गर्मी लोगों को सता रही है। इस बीच मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है 7 अगस्त से प्रदेशभर में वर्षा और मेघगर्जन की गतिविधियों में तेज़ी आने की संभावना जताई गई है। प्रदेश में पिछले एक सप्ताह से बारिश कराने वाला कोई मजबूत सिस्टम सक्रिय नहीं था, जिसकी वजह से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में बिलासपुर और राजनांदगांव में पारा 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, वहीं पेण्ड्रारोड में न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी रायपुर में आज बादल गरजने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। तापमान […]