आईएसआई के लिए जासूसी करने वाला रामपुर का शहजाद गिरफ्तार, पाकिस्तान को देता था भारतीय सेना की जानकारी

  रामपुर। आतंकी गतिविधियों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले रामपुर का पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से एक बार फिर संपर्क सामने आया है। एटीएस ने आइएसआइ के लिए जासूसी करने के आरोप में टांडा के शहजाद को गिरफ्तार किया है। वह कास्मेटिक, कपड़े और मसाले आदि अवैध रूप से पाकिस्तान ले जाता था। वहां आईएसआई अधिकारियों से मिलतकर उन्हें सेना की जानकारी देता था। उसके कई बार पाकिस्तान जाने की जानकारी मिली है। शहजाद भारत-पाक सीमा पर तस्करी और जासूसी की गतिविधियों में लिप्त है। जांच में पता चला कि शहजाद संवेदनशील भारतीय सैन्य जानकारियां आईएसआई को भेजता था। वाट्सएप काल,चैट और अन्य डिजिटल माध्यमों से पाकिस्तानी एजेंट्स से […]

जम्मू-कश्मीर : शोपियां में आतंकियों के दो मददगार गिरफ्तार,सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी

जम्मू। पहलगाम आतंकी हमले के बाद से जम्मू-कश्मीर में आतंकी आकाओं और उनके मददगारों की तलाश के लिए स्पेशल अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षाबलों को शोपियां में एक बड़ी कामयाबी मिली है। जहां दो आतंकी मददगारों को पकड़ा गया है। जिनके पास से हथियार बरामद हुए हैं। शोपियां पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि शोपियां के डीके पोरा इलाके में भारतीय सेना की 34RR SOG शोपियां, सीआरपीएफ 178 बटालियन के संयुक्त अभियान में दो आतंकवादी सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया। इन दो मददगारों के पास से दो पिस्तौल, चार ग्रेनेड, 43 जिंदा राउंड और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई। एफआईआर दर्ज कर ली गई है। फिलहाल, […]

प्रोस्टेट कैंसर से पीड़ित बाइडन की हड्डियों तक फैली बीमारी; ट्रंप ने जताया दुख

वॉशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन प्रोस्टेट कैंसर की समस्या से जूझ रहे हैं। 82 वर्षीय बाइडन की सेहत को लेकर उनके कार्यालय से जारी बयान के मुताबिक डॉक्टरों ने कहा है कि बाइडन प्रोस्टेट कैंसर के ‘आक्रामक रूप’ से पीड़ित हैं। बीमारी उनकी हड्डियों तक फैल चुकी है। बाइडन ने पहले मूत्र संबंधी शिकायत की, जिसके बाद डॉक्टरों ने जांच में उच्च श्रेणी के कैंसर की पुष्टि की। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति की सेहत को लेकर जारी बयान में कहा गया कि बाइडन की वर्तमान स्थिति हड्डी में मेटास्टेसिस का संकेत देती है। उच्च श्रेणी का कैंसर होने की पुष्टि इस जांच के बाद हुई प्रोस्टेट नोड्यूल की खोज […]

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बनेगा राज्य का पहला एक्वा पार्क

रायपुर।छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बनेगा राज्य का पहला एक्वा पार्कछत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बनेगा राज्य का पहला एक्वा पार्कछत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बनेगा राज्य का पहला एक्वा पार्कछत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बनेगा राज्य का पहला एक्वा पार्क हसदेव-बांगो जलाशय के डूबान क्षेत्र में छत्तीसगढ़ राज्य का पहला एक्वा पार्क विकसित किया जा रहा है, जो राज्य में मछली पालन, प्रसंस्करण एवं पर्यटन के क्षेत्र में नए अवसरों का सृजन करेगा। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत भारत सरकार द्वारा इस परियोजना के लिए 37 करोड़ 10 लाख 69 हजार रुपये की स्वीकृति दी गई है। यह एक्वा पार्क कोरबा जिले के एतमानगर और सतरेंगा क्षेत्र में […]

आज का राशिफल 19 मई : वसुमति योग से वृषभ, कन्या और मीन राशि वालों को मिलेगा मनचाहा लाभ, जानें अपना भविष्यफल

​मेष राशि, भाई-बहनों का मिलेगा सहयोग मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप किसी नए काम की शुरुआत करने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। आज आपको भाई-बहनों से मदद मिलेगी। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ होगा। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में आ रहीं कठिनाइयों को लेकर किसी करीबी मित्र से बात करने से लाभ होगा। पार्टटाइम काम करने का मन बना सकते हैं। आज आप निवेश से जुड़े अहम फैसले लेंगे। परिवार में किलकारियां गूंज सकती हैं। आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। गायों को गुड़ खिलाएं। ​वृषभ राशि, आज कहीं से मिल सकती है अच्छी खबर आज का […]

आज का पंचांग 19 मई : आज ज्येष्ठ कृष्ण षष्ठी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय कब से कब तक

राष्ट्रीय मिति वैशाख 29, शक सम्वत् 1947, ज्येष्ठ, कृष्णा, षष्ठी, सोमवार, विक्रम संवत् 2082। सौर ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 06, जिल्काद 20, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 19 मई सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतुः। राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक। षष्ठी तिथि प्रातः 06 बजकर 12 मिनट तक उपरांत सप्तमी तिथि का आरंभ। श्रवण नक्षत्र सायं 07 बजकर 30 मिनट तक उपरांत धनिष्ठा नक्षत्र का आरंभ। शुक्ल योग प्रातः 05 बजकर 53 मिनट तक उपरांत ब्रह्म योग का आरंभ। वणिज करण प्रातः 06 बजकर 12 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात मकर राशि पर संचार करेगा। सूर्योदय का […]

दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर सत्संग महिला मंडल ने राहगीरों में बांटा ठंडा शरबत

रायपुर। अवंती विहार के श्री दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर सत्संग महिला मंडल द्वारा प्रत्येक वर्षानुसार ग्रीष्म ऋतु में ठंडा शरबत वितरण किया गया। साथ ही पोहा जलेबी और समोसा भी भोग प्रसादी के रूप में मंदिर प्रांगण से वितरण किया गया। महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती उषा शर्मा ने बताया की भीषण गर्मी से राहत के लिए महिला मंडल द्वारा प्रत्येक गर्मी के मौसम में ठंडा शरबत राहगीरों को पिलाया जाता है। मंडल के सदस्यों ने शरबत के साथ साथ पोहा जलेबी और समोसा भी घर से तैयार कर के लेकर आए। लगभग 3-4 हज़ार राहगीरों को भरी दोपहरी में राहत पहुचने की सेवा महिला मंडल के सदस्यों ने प्रदाय की। […]

लश्कर का टॉप कमांडर सैफुल्लाह पाकिस्तान में ढेर; अज्ञात हमलावरों ने गोलियों से किया छलनी

इस्लामाबाद। आतंकियों को पालने वाले पाकिस्तान में ही एक के बाद एक आतंकियों की हत्या की जा रही है। अब रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि लश्कर-ए-तैयबा के एक और टॉप कमांडर की पाकिस्तान में अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी है। दावा किया जा रहा है कि लश्कर-ए-तैयबा और जमात नेता रजुल्लाह निजामनी उर्फ अबू सैफुल्लाह को पाकिस्तान के सिंध प्रांत में मतली फालकारा चौक इलाके में मार दिया गया है। कहा जा रहा है कि यहां अज्ञात हमलावरों ने दिन दहाड़े लश्कर के कमांडर को गोलियों से छलनी कर दिया।   रजुल्लाह निजामनी उर्फ अबू सैफुल्लाह भारत में कई हाई-प्रोफाइल आतंकी हमलों का मास्टरमांइड बताया जाता […]

जासूस ज्योति ने उगले राज: पहलगाम हमले से पहले गई थी पाकिस्तान, ‘जट रंधावा’ से था कनेक्शन

  हिसार। जासूसी के आरोप में पकड़ी गई हरियाणा के हिसार की ज्योति मल्होत्रा को लेकर अब तरह तरह के खुलासे हो रहे हैं। कोर्ट ने शनिवार को ही उसे पांच दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा और माना जा रहा था कि पूछताछ में कई तरह के खुलासे होंगे। इस कड़ी में अब एक नई बात सामने आ रही है। एसपी हिसार शशांक कुमार सावन ने बताया कि पाकिस्तान उसे एक एसेट की तरह विकसित कर रहा था। इसके अलावा ज्योति प्रायोजित यात्राओं पर पाकिस्तान जाती थी। वह पहलगाम हमले से पहले पाकिस्तान में थी। पूछताछ में पता चला है कि उसके साथ कुछ और लोग भी शामिल थे, […]

हैदराबाद  : गुलजार हाउस में भीषण आग की वजह क्या? जिसने लील ली एक ही परिवार के 17 लोगों की जान

  हैदराबाद। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में ऐतिहासिक चारमीनार के पास गुलजार हाउस में रविवार को एक इमारत में लगी भीषण आग लग गई। हादसे में आठ बच्चों समेत 17 लोगों की मौत हो गई। हालांकि, आग के कारणों को लेकर शॉट सर्किट की बात सामने आ रही है। हालांकि, मामले में जांच के आदेश दे दिए गए हैं। एक निजी अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि 17 लोगों को मृत अवस्था में लाया गया था। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने घटना पर दुख जताया इससे पहले मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने घटना पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को इमारत में फंसे लोगों को […]