अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर गैंग का भंडाफोड़, राजधानी से 18 किलो गांजे के साथ दंपति गिरफ्तार

  बिलासपुर /रायपुर। बिलासपुर पुलिस ने अंतर्राज्यीय ड्रग्स तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गिरोह के 6 आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। ट्रेन के जरिये आरोपी ड्रग्स की तस्करी करते थे। आरोपियों के कब्जे से 15 ग्राम MDMA ड्रग बरामद किया गया है। वही राजधानी रायपुर में एक दंपति को 18 किलो नशीले गांजे के साथ ​गिरफ्तार किया गया है। बिलासपुर में अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। ये गैंग ट्रेन के माध्यम से ड्रग की तस्करी करते थे। गिरोह में दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान समेत छत्तीसगढ़ के आरोपी शामिल हैं। आरोपियों से 15 ग्राम एमडीएमए ड्रग बरामद हुआ है। सिविल लाइन, रतनपुर और ACCU की टीम […]

तुर्किये-अजरबैजान को एक और झटका : LPU के बाद अब चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने तोड़ा 23 संस्थानों से एमओयू

चंडीगढ़। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) के बाद अब चंडीगढ़ विश्वविद्यालय ने तुर्किये और अजरबैजान से एमओयू तोड़ लिया है। चंडीगढ़ विश्वविद्यालय ने दोनों देश के 23 यूनिवर्सिटी से करार तोड़ लिया है। इससे पहले एलपीयू ने राष्ट्रीय सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए तुर्किये और अजरबैजान के साथ किए गए सभी एमओयू को खत्म कर दिया था। यूनिवर्सिटी ने हाल ही में भू-राजनितिक घटनाओं का हवाला देते हुए तुर्किये और अजरबैजान के इंस्टीट्यूट के साथ छह एजुकेशनल पार्टनरशिप को ऑफिशियल समाप्त कर दिया। पाकिस्तान का साथ देना पड़ा महंगा बता दें कि भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच तुर्किये ने पाकिस्तान का साथ दिया था। पाकिस्तान ने तुर्किये ड्रोन से भारत में हमला […]

‘कांग्रेस में होना और कांग्रेस का होना में अंतर है’, जयराम रमेश ने सांसद शशि थरूर पर कसा तंज

  दिल्ली। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद आतंकवाद के खिलाफ भारत के कड़े रुख का संदेश लेकर जाने वाले सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल किए जाने पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर पर महासचिव जयराम रमेश ने तंज कसा है। जयराम रमेश ने थरूर का नाम लिए बगैर कहा कि कांग्रेस में होना और कांग्रेस का होना में अंतर है। कांग्रेस विशाल गंगा जैसी है, जिसकी कई सहायक नदियां हैं। उनमें से कुछ सूख जाती हैं और कुछ प्रदूषित हो जाती हैं। केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ भारत का संदेश लेकर विदेश जाने के लिए सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल बनाए हैं। एक प्रतिनिधिमंडल की कमान कांग्रेस सांसद शशि थरूर को मिली है। इस […]

सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी : बीजापुर बॉर्डर पर 20 नक्सली गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद

बीजापुर। बीजापुर जिले के उसूर थाना ईलाके में कररेगुट्टा नक्सल ऑपरेशन के समाप्त होने के बाद तेलंगाना के मुलुगु जिले में पुलिस ने माओवादी गतिविधियों पर बड़ी कार्रवाई की है। जिले के कई थाना क्षेत्रों वाजेडु, वेंकटापुरम और कन्नईगुड़म से पुलिस ने कुल 20 माओवादियों को गिरफ्तार किया है। इन गिरफ्तारियों में 1 डिवीजनल कमेटी सदस्य (DVC), 5 एरिया कमेटी मेंबर (ACM) और 14 पार्टी मेंबर शामिल हैं। गिरफ्तार माओवादियों के पास से 03 INSAS राइफल, 04 SLR राइफल, एक 303 राइफल, बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और नगदी भी बरामद किया गया है। सुरक्षा कर्मियों का यह अभियान जिले में माओवादी नेटवर्क को कमजोर करने की दिशा में एक […]

अटल मॉनिटरिंग पोर्टल पर सूरजपुर जिला स्वास्थ्य सेवाओं में पूरे प्रदेश में अव्वल

रायपुर।छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए वर्ष 2024-25 की अटल मॉनिटरिंग पोर्टल रैंकिंग में पूरे राज्य में पहला स्थान हासिल किया है। यह उपलब्धि जिले की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की गुणवत्ता, प्रभावशीलता और पहुँच को दर्शाती है। अटल मॉनिटरिंग पोर्टल के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं के निवारक, प्रोत्साहनात्मक और उपचारात्मक पक्षों का आकलन किया जाता है। इस मूल्यांकन में सूरजपुर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, उप-स्वास्थ्य केंद्रों और जिला अस्पतालों के माध्यम से जनसामान्य तक उत्तम सेवाएं पहुँचाने में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, जन-जागरूकता अभियान, तथा सेवा प्रदाय की सतत निगरानी […]

स्काई वॉक के लिए अलग से बजट प्रावधान नहीं, पूर्व में स्वीकृत राशि से ही बनेगा : मूणत

० पूर्व मंत्री व विधायक मूणत पत्रकार वार्ता में गरजे : पाँच साल के शासनकाल में कांग्रेस ने राजधानी के विकास के लिए एक भी काम नहीं किया है, केवल भ्रष्टाचार किया ० प्रदेश सरकार के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित कर मूणत ने कहा : स्काई वॉक बनने से पैदल चलने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी, ट्रैफिक और हादसे नियंत्रित होंगे रायपुर। प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री व रायपुर पश्चिम के विधायक राजेश मूणत ने राजधानी के ड्रीम प्रोजेक्ट स्काई-वॉक के निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने के लिए प्रशासनिक स्वीकृति देते हुए 37 करोड़ रुपए का आवंटन करने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री/लोक निर्माण मंत्री अरुण […]

All-Party Delegations:जयराम रमेश ने कहा- सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के लिए कांग्रेस ने नहीं दिया था थरूर का नाम

दिल्ली। वैश्विक मंच पर भारत के पक्ष को मजबूती से रखने और पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को बेनकाब करने के लिए अगले सप्ताह सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल विभिन्न देशों का दौरा करेगा। इन सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों में शामिल सांसदों में सबसे अधिक चर्चा कांग्रेस सांसद शशि थरूर के नाम की हो रही है। सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की एक टीम का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी पर सांसद शशि थरूर ने खुशी जताई है। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, भारत सरकार ने हालिया घटनाओं पर देश का पक्ष रखने के लिए पांच प्रमुख देशों की यात्रा के लिए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने का जो न्योता मुझे दिया है, […]

MP के BJP लीडर फिर विवादों में : ‘हमारे आतंकवादी’ कहकर फंसे भाजपा सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, कांग्रेस ने बताया राष्ट्रविरोधी सोच का परिचायक

मंडला। मध्यप्रदेश की राजनीति एक बार फिर विवादित बयानों के कारण गर्मा गई है। मंडला से भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने पाकिस्तान के आतंकियों को ‘हमारे आतंकवादी’ कहकर संबोधित किया। इस बयान ने राज्य ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। यह बयान उस वक्त आया जब सांसद कुलस्ते डिंडौरी जिले के अमरपुर में आयोजित एक सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुए थे। समारोह के बाद जब मीडिया ने उनसे मध्यप्रदेश के वन मंत्री विजय शाह के बयान पर प्रतिक्रिया मांगी, तो उन्होंने जवाब में कहा कि हमारी सेना ने पाकिस्तान […]

दिल्ली में AAP को बड़ा झटका: 13 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, बागी नेताओं ने बनाई अपनी अलग पार्टी

दिल्ली। दिल्ली में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के 13 पार्षदों ने इस्तीफा दे दिया है। बागी पार्षदों ने नई पार्टी बनाने की घोषणा की है। एमसीडी में बागी नेताओं ने अलग गुट बनाया है। आम आदमी पार्टी से इन निगम पार्षदों ने इस्तीफा देकर इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी बनाने का फैसला किया है। हेमचंद गोयल के नेतृत्व में थर्ड फ्रंट बनाने का फैसला किया गया। मुकेश गोयल पार्टी के अध्यक्ष होंगे। इन पार्षदों ने दिया इस्तीफा हेमनचंद गोयल, दिनेश भारद्वाज, हिमानी जैन, उषा शर्मा, साहिब कुमार, राखी कुमार, अशोक पांडेय, राजेश कुमार, अनिल राणा, देवेंद्र कुमार, हिमानी जैन AAP पार्षद ने बताई इस्तीफा देने की वजह […]

हिसार पुलिस ने जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर को किया गिरफ्तार, तीन बार जा चुकी थी पाकिस्तान

  हिसार। हरियाणा में एक महिला यूट्यूबर को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ज्योति मल्होत्रा नाम की महिला एक ट्रैवल ब्लॉगर है। वह अपना यूट्यूब चैनल ‘ट्रैवल विद जो’ चलाती है। उसे हिसार सिविल लाइन्स पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि ज्योति पिछले दो वर्षों में तीन बार पाकिस्तान का दौरा कर चुकी है। पर्यटन के उद्देश्य से वह चीन, बांग्लादेश, थाईलैंड, नेपाल, भूटान और यूएई का भी दौरा कर चुकी है। उसे पीआईओ द्वारा अपने सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से पाकिस्तान की सकारात्मक छवि पेश करने का काम सौंपा गया था। जानकारी के अनुसार, पाकिस्तानी उच्चायोग में […]