तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने CM साय को दी खुली बहस की चुनौती

  रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना पर भूपेश बघेल और डिप्टी सीएम विजय शर्मा के बीच हुई खुली बहस के बाद अब छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक और मुद्दे पर आमने-सामने बहस की चुनौती सामने आई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को तारा कोल ब्लॉक की स्वीकृति और नीलामी के मुद्दे पर खुली बहस की चुनौती दी है। मीडिया के सामने बहस का प्रस्ताव अंबिकापुर में पत्रकारों से चर्चा के दौरान भूपेश बघेल ने कहा कि जिस तरह रायपुर प्रेस क्लब में पीएम आवास योजना को लेकर उनकी और विजय शर्मा की खुली बहस हुई, उसी तरह तारा कोल माइंस के मुद्दे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के […]

Chhattisgarh ED Raid: पूर्व CM भूपेश बघेल के PA के घर ED की दबिश, सुबह-सुबह पहुंची टीम; दस्तावेजों की जांच जारी

  रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पीए रहे केके चंद्रवंशी के पुरानी भिलाई स्थित आवास पर मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने छापेमारी की है। तड़के सुबह दो गाड़ियों में ईडी के अधिकारी उनके घर पहुंचे, जिसके बाद घर के अंदर जांच शुरू की गई। करीब 8 अधिकारियों की टीम पहुंची मिली जानकारी के मुताबिक ईडी के करीब 8 अधिकारी दो वाहनों से पुरानी भिलाई स्थित केके चंद्रवंशी के निवास पहुंचे। टीम के पहुंचते ही घर के अंदर दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच शुरू कर दी गई। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए जवानों की तैनाती भी की गई है। फिलहाल ईडी की […]

Punjab Congress में बढ़ी कलह, भूपेश बघेल के दौरे से पहले लगे ‘Go Back’ पोस्टर

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस में विधानसभा चुनाव से पहले अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ गई है। कांग्रेस के पंजाब प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दौरे से पहले मुक्तसर में उनके खिलाफ ‘Go Back’ पोस्टर लगाए गए, जबकि बठिंडा में भी विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी देखने को मिली। पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस में गुटबाजी एक बार फिर खुलकर सामने आ गई है। कांग्रेस के पंजाब प्रभारी एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दौरे से पहले मुक्तसर में उनके खिलाफ ‘Go Back’ पोस्टर लगाए गए। वहीं, बठिंडा समेत कुछ अन्य स्थानों पर भी विरोध और नारेबाजी की घटनाएं सामने आईं। बताया जा रहा […]

पूर्व CM भूपेश बघेल ने जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट में लगाई याचिका,सोमवार को होगी सुनवाई…

  रायपुर .छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब, कोयला और महादेव सट्टा एप जैसे घोटालों में नाम आने के बाद प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गिरफ्तारी से बचने के लिए सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की है। इस याचिका के जरिए उन्होंने मांग की है कि उन्हें इन मामलों में उन्हें गिरफ्तार नहीं कर जांच में सहयोग का अवसर दिया जाए। उन्होंने दायर की याचिका में यह भी उल्लेख किया है कि जिस तरह उनके बेटे चैतन्य बघेल को राजनीतिक द्वेष के चलते गिरफ्तार किया है इस तरह उन्हें भी निशाना बनाकर गिरफ्तारी की जा सकती है। सूत्रों के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अपनी याचिका में कहा है […]