मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहुंचे मानपुर अंबागढ़ चौकी के सीतागांव के समाधान शिविर मे, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं

  रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के मानपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम सीतागांव के सेक्टर सीतागांव में आयोजित समाधान शिविर में शामिल हुए। इस अवसर पर उनके साथ उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा, मुख्यमंत्री प्रमुख सचिव सुबोध सिंह भी उपस्थित थे। सुशासन तिहार के तृतीय चरण अंतर्गत आज समाधान शिविर में क्षेत्र की 08 ग्राम पंचायतों सीतागांव, मदनवाडा, कारेकट्टा, हलांजुर, हुरेली, कंदाडी, कोहका, हलोरा ग्राम पंचायत को क्लस्टर के रूप में शामिल किया गया था। मुख्यमंत्री ने क्लस्टर के 08 ग्राम पंचायतों के हितग्राहियों से सीधा संवाद कर शासन की योजनाओं की जानकारी ली और उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने […]

एमिटी युनिवर्सिटी के डायरेक्टर ने उप कुलपति को केबिन में घुसकर पीटा, किया लहूलुहान

रायपुर। एमिटी युनिवर्सिटी एक बार फिर चर्चा में है। दरअसल सोशल मीडिया पर युनिवर्सिटी के उप कुलपति का लहूलुहान वीडियो वायरल होने के बाद बवाल मचा हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद ये बात सामने आई कि युनिवर्सिटी के डायरेक्टर ने अपने ही उप कुलपति के साथ ही जमकर मारपीट की है। हालांकि मामले में अभी पीड़ित की ओर से थाने में किसी प्रकार की शिकायत नहीं की गई है। वहीं, इस घटना के बाद उप कुलपति ने एक वीडियो भी बनाया है, जिसमें ये साफ देखा जा सकता है कि डायरेक्टर शांतनु चौधरी के हमले के बाद उप कुलपति सौरभ चतुर्वेदी की नाक से खून बह रहा है। […]

फिर लौट आया कोरोना! 31 मौतों के बाद हांगकांग सरकार का बड़ा फैसला, हाई अलर्ट जारी

  इंटरनेशनल न्यूज़। कोरोना पूरी तरह से ख़त्म नहीं हुआ है। एशिया में कोविड-19 एक बार फिर से सिर उठाने लगा है और हालात धीरे-धीरे चिंताजनक होते जा रहे हैं। हांगकांग, सिंगापुर, चीन और थाईलैंड जैसे देशों में संक्रमण के नए मामलों में तेजी देखी जा रही है। एक ओर जहां दुनिया सामान्य जीवन की ओर लौटने की कोशिश कर रही है, वहीं दूसरी ओर कोरोना फिर से दस्तक दे चुका है। हांगकांग में फिर डराने लगा कोरोना हांगकांग में हालात तेजी से बदल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना की एक्टिविटी इस वक्त बीते एक साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई है। 3 मई […]

भुज से राजनाथ ने पड़ोसी को दिखाया आईना, कहा – ‘ब्रह्मोस ने पाकिस्तान को रात के अंधेरे में दिन का उजाला दिखाया’

  भुज। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को गुजरात के भुज वायु सेना स्टेशन का दौरा किया। इस एयरबेस को पिछले सप्ताह पाकिस्तानी सेना की ओर से निशाना बनाने की कोशिश की गई थी। हालांकि, उनके नापाक मंसूबों पर भारतीय सशस्त्र बलों ने पानी फेर दिया था। राजनाथ की यह यात्रा जम्मू-कश्मीर की यात्रा, नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर समग्र सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करने के एक दिन बाद हुई। इस दौरान उन्होंने कहा कि पहलगाम में मारे गए सभी निर्दोष नागरिकों को और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए हमारे सैनिकों को नमन करता हूं। मैं हमारे घायल सैनिकों के साहस को भी नमन करता […]

18 मई को अंतरिक्ष में भारत की बड़ी छलांग, ISRO लॉन्च करेगा 101वां सैटेलाइट RISAT-18

दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) 18 मई को एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करने जा रहा है। इसरो इस दिन अपना 101वां उपग्रह अंतरिक्ष में भेजेगा, जिसका नाम RISAT-18 है। यह उपग्रह पृथ्वी पर नजर रखने और निगरानी करने की हमारी क्षमता को और बढ़ाएगा। इस उपग्रह को ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान के जरिए श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया जाएगा, जिसे PSLV-C61 भी कहते हैं। इसरो के अध्यक्ष वी नारायणन ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसरो ने इसी साल जनवरी में श्रीहरिकोटा से अपना 100वां रॉकेट सफलतापूर्वक लॉन्च किया था। अब 18 मई को भारत का 101वां उपग्रह RISAT-18 लॉन्च किया जाएगा, […]

छत्तीसगढ़ में होगी झमाझम बारिश! भीषण गर्मी से मिल सकती है राहत, इन इलाकों में बारिश की संभावना

रायपुर। छत्तीसगढ़ में फिर से मौसम बदलने वाला है। शुक्रवार यानी आज भी मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिलने वाला है। जानकारी के मुताबिक़ आज भी राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में सुबह से बादल छाए रहेंगे और शाम तक तेज हवा चलने के साथ बारिश की संभावना है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश की राजधानी रायपुर, बलौदा बाजार, न्यायधानी बिलासपुर, रायगढ़ और राजनांदगांव सहित अन्य क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। पश्चिमि विक्षोभ की वजह कल राजधानी समेत अन्य जगहों में गरज-चमक के साथ बारिश हुई जिसे मानसून के आगमन के संकेत से जोड़कर देखा जा रहा है। मौसम विभाग के […]

Apara Ekadashi 2025 : अपरा एकादशी व्रत कब 22 या 23 मई? इस बार व्रत करने से मिलेगा दोहरा लाभ

ज्येष्ठ मास में आने वाली पहली एकादशी तिथि को अपरा एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस बार अपरा एकादशी पर कई शुभ शुभ योग बनने जा रहे हैं। वैसे तो सारी ही एकादशियों का विशेष महत्व होता है लेकिन, अपरा एकादशी का व्रत करने से व्यक्ति को ब्रह्म हत्या तक के पापों से मुक्ति मिलती है। साथ ही जीवन में सुख समृद्धि का वास होता है। आइए जानते हैं अपरा एकादशी का व्रत कब है। जानें तारीख, महत्व और पूजा विधि। कब है अपरा एकादशी अपरा एकादशी तिथि का आरंभ 22 तारीख को रात में 1 बजकर 13 मिनट पर होगा और एकादशी तिथि का अंत 23 तारीख […]

यूपी : बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा, कैंटर और ट्रक की जबरदस्त टक्कर, महिला समेत तीन की मौत, 31 लोग घायल

बुलंदशहर। बुलंदशहर-जहांगीराबाद मार्ग पर रोडा इंटर काजेल के पास कैंटर और ट्रक की जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में एक महिला समेत तीन की मौत हो गई, जबकि 31 लोग घायल हो गए। घायलों में जिला अस्पताल से चिकित्सकों ने चिंताजनक हालत में 27 को हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर भेजा है। कैंटर चालक की अभी तक पहचान नहीं हो सही। शुक्रवार की तड़के लगभग साढ़े तीन बजे जहांगीराबाद मार्ग पर किसान इंटर कॉलेज रोड के पास आगे चल रहे ट्रक में पीछे से कैंटर ने जबरदस्त टक्कर मार दी, जिसमें पंजाब के मोडा भट्टी स्थित ईंट-भट्‌टा से मजदूरी कर कैंटर में सवार होकर वापस आने गांव आ रहे शाहजहांपुर […]

Weather : 17, 18 और 19 मई तक भारी बारिश, 70 किमी प्रति घंटे तक की चलेंगी तेज हवाएं, दक्षिण-पश्चिम मानसून की दस्तक

  दिल्ली। देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी से जूझ रही जनता को राहत की खबर मिल रही है। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने आखिरकार भारत में अपनी दस्तक दे दी है। 14 मई को अंडमान सागर के कुछ हिस्सों में मानसून की एंट्री हो चुकी है और अगले कुछ दिनों में इसके और क्षेत्रों की ओर बढ़ने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मानसून को लेकर व्यापक अपडेट जारी किया है, जिसमें देश के अलग-अलग हिस्सों में आने वाले दिनों में भारी बारिश, तेज हवाएं और गर्मी से राहत की बात कही गई है। 27 मई को केरल पहुंचेगा मानसून  आईएमडी के अनुसार, मानसून 27 मई को […]

न्यायालयों में ऑनलाइन गवाही की व्यवस्था सुनिश्चित करें- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

० मुख्यमंत्री ने दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले के अधिकारियों की संयुक्त बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा की रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बीजापुर जिला मुख्यालय में आयोजित संयुक्त समीक्षा बैठक के दौरान न्यायिक व्यवस्था को जनहितैषी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्देश देते हुए कहा कि “दूरस्थ अंचलों में रहने वाले ग्रामीणों को समय पर और सुलभ न्याय दिलाने के लिए न्यायालयों में ऑनलाइन गवाही की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि डिजिटल तकनीक का उपयोग कर न्यायिक प्रक्रिया को सहज और तेज़ किया जा सकता है, जिससे आम लोगों को राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यह व्यवस्था विशेष रूप से आदिवासी अंचलों के लिए […]