आज का पंचांग 12 मई : आज बुद्ध पूर्णिमा व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय कब से कब तक

राष्ट्रीय मिति वैशाख 22, शक संवत 1947, वैशाख, शुक्ल, पूर्णिमा, सोमवार, विक्रम संवत् 2082। सौर वैशाख मास प्रविष्टे 30, जिल्काद 13, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 12 मई सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतुः। राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। पूर्णिमा तिथि रात्रि 10 बजकर 26 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि का आरंभ। स्वाति नक्षत्र प्रातः 06 बजकर 17 मिनट तक उपरांत विशाखा नक्षत्र का आरंभ। वरीयान योग प्रातः सूर्योदय से लेकर अगले दिन सुबह 05 बजकर 53 मिनट तक उपरांत परिधि योग का आरंभ। विष्टि करण प्रातः 09 बजकर 14 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चन्द्रमा अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर […]

‘ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के मारे गए 40 जवान ; 3 आतंकी कमांडर समेत 100 से ज्यादा ढेर’; DGMO का बड़ा बयान

नई दिल्ली। डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कहा कि कुछ हवाई क्षेत्रों और डंपों पर हवा से बार-बार हमले हुए। सभी को विफल कर दिया गया। बताया गया है कि 7 से 10 मई के बीच नियंत्रण रेखा पर तोपखाने और छोटे हथियारों से गोलीबारी में पाकिस्तानी सेना के लगभग 35 से 40 जवान मारे गए हैं। एयरमार्शल भारती ने प्रेस कॉन्‍फ्रेस में फिर स्‍पष्‍ट किया किया कि हमारी लड़ाई पाकिस्तानी सेना या किसी और से नहीं है। हमारी लड़ाई सिर्फ और सिर्फ आतंकवादियों से है। हमने सिर्फ आतंकवादियों को ही निशाना बनाया। लेकिन पाकिस्‍तान ने ड्रोन और यूएवी से अटैक किया। इसके बाद हमारे पास उनको जवाब देने […]

Operation Sindoor: सेना ने बताया- कार्रवाई के डर से खाली हुए कैंप,तबाह हुए आतंकी ठिकानों की तस्वीरें साझा की

  दिल्ली। भारत की थल सेना, नौसेना और वायु सेना के सैन्य महानिदेशक (डीजीएमओ) मीडिया को संबोधित कर रहे हैं। तीनों सेनाओं के अधिकारी जब प्रेस ब्रीफिंग करने पहुंचे तो ऑडियो-वीडियो प्रस्तुति चलाई गई। इसके माध्यम से भी भारतीय सेना ने स्पष्ट संदेश दिया। ऐसा इसलिए क्योंकि जिस बैकग्राउंड संगीत का इस्तेमाल किया गया वह शिव तांडव स्तोत्र है। एयर मार्शल एके भारती, लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई, वाइस एडमिरल एएन प्रमोद और मेजर जनरल एसएस शारदा ने भारतीय सेना की कार्रवाई पर जानकारी दी। सेना के अधिकारियों ने तस्वीरों के साथ विस्तार से बताया कि सैन्य कार्रवाई से पहले के हालात कैसे थे और बाद का मंजर कैसा है। उन्होंने […]

‘ऑपरेशन सिंदूर खत्म नहीं हुआ’: पीएम मोदी का सेना को सख्त निर्देश, ‘वहां से गोली चलेगी तो यहां से गोला चलेगा’

दिल्ली। प्रधानमंत्री मोदी ने तीनों सेनाओं और सुरक्षा बलों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि ‘वहां से गोली चलेगी, यहां से गोला चलेगा’। यानी अब भारत रक्षात्मक नहीं रहेगा, बल्कि आक्रामक नीति अपनाएगा। सूत्रों ने यह भी बताया कि पाकिस्तान को यह समझना होगा कि अब पुराने तरीके से काम नहीं चलेगा। वहीं न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से साफ कहा था कि अगर पाकिस्तान कुछ करता है तो जवाब और भी विनाशकारी और कड़ा होगा। उसी रात पाकिस्तान ने 26 ठिकानों पर हमला किया और भारत ने इस पर जोरदार जवाबी कार्रवाई की। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी खत्म नहीं- सरकार भारत […]

तेज रफ़्तार ट्रक और बाइक में भिंड़त,तीन लोगों की मौके पर ही मौत, चालक फरार

कोंडागांव। कोंडागांव जिले के दहिकोंगा के पास रविवार को एक तेज रफ्तार ट्रक और बाइक में भिड़ंत हो गई। इस घटना में बाइक सवार तीन लोगों को मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, घटना के बाद से चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कोंडागांव जिला अस्पताल भेजा। कोतवाली थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय ने बताया कि रायपुर की ओर से एक लोडेड ट्रक जगदलपुर की ओर जा रही थी। वहीं, कोंडागांव से दहिकोंगा की ओर बाइक आ रही थी। बाइक पर दो महिलाएं और एक पुरुष सवार था। अचानक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने नियंत्रण खो दिया और बाइक को […]

पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू की लिखित पुस्तक कोसल के क्रांतिवीर का रमन सिंह ने किया विमोचन

० कोसल व छत्तीसगढ़ के वीर क्रांतिकारियों की रोमांचकारी गाथाओं का विवरण दिलीप गुप्ता सरायपाली। रायपुर में विधानसभा अध्यक्ष कार्यालय के सभागृह में आयोजित एक कार्यक्रम में महासमुन्द लोकसभा के पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू द्वारा कोसल व छत्तीसगढ़ प्रदेश के वीर क्रांतिकारियों के अज्ञात गाथाओं पर लिखित पुस्तक “कोसल के क्रांतिवीर” के विमोचन कार्यक्रम के दौरान व्यक्त किया गया । अपने उद्बोधन में विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने शुरुवात हंसी मजाक के लहजे में करते हुवे ज़ह की चुन्नीलाल साहू एक अच्छे सांसद थे और अब एक अच्छे इतिहासकार व लेखक भी हो गए हैं । इस पुस्तक में दिए गए तथ्यों व प्रमाणित जानकारी जे लिए इन्होंने काफी […]

सीजफायर के बाद जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए एडवाइजरी जारी, कहा-अपने घरों की ओर वापस न जाएं…

  श्रीनगर। चार दिनों से जारी ऑपरेशन सिंदूर को समाप्त करने के लिए भारत और पाकिस्तान की तरफ से शनिवार शाम पांच बजे से संघर्ष विराम की घोषणा की गई, लेकिन इसके तीन घंटे बाद ही पाकिस्तान ने इसका उल्लंघन करते हुए सीमा पार से एलओसी से लेकर अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसी कड़ी में जम्मू-कश्मीर में अधिकारियों ने रविवार को सीमावर्ती गांवों के निवासियों से कहा कि वे अपने घरों की ओर वापस न जाएं, क्योंकि उन्हें अभी भी इन क्षेत्रों को साफ करना है और किसी भी अज्ञात गोलाबारी को हटाना है। बारामूला, बांदीपोरा और कुपवाड़ा जिलों में नियंत्रण रेखा के करीब के गांवों के […]

KORBA: अनियंत्रित होकर पलटी यात्रियों से भरी बस , दो दर्जन से अधिक लोग हुए घायल; कई को गंभीर चोटें

  कोरबा। कोरबा में एक यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। यह बस कोरबा से जशपुर जा रही थी। कोरकोमा बताती के पास यह हादसा हुआ है। हादसे में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं, कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद यात्रियों में अफरातफरी मच गई और तेज रफ्तार को हादसे का कारण माना जा रहा है। स्थानीय लोगों की माने तो यात्रियों से भरी बस कोरबा से जशपुर जा रही थी। कोरबा से निकलने के बाद बताती कोरकोमा के बीच बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया इसके बाद यात्रियों […]

दिल्ली एयरपोर्ट में परिचालन सामान्य; बदल सकता है कुछ उड़ानों का शेड्यूल,एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी

  दिल्ली। दिल्ली एयरपोर्ट ने अपने यात्रियों के लिए एडवायजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि हालांकि परिचालन सामान्य है लेकिन हालात के मद्देनजर कुछ उड़ानों के शेड्यूल में बदलाव हो सकता है। एडवायजरी में कहा गया है कि दिल्ली एयरपोर्ट पर परिचालन सुचारू रूप से जारी है। हालांकि, नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो द्वारा अनिवार्य किए गए हवाई क्षेत्र की गतिशीलता और सुरक्षा प्रोटोकॉल में वृद्धि के मद्देनजर उड़ान के शेड्यूल में समायोजन हो सकता है और सुरक्षा चौकियों पर प्रतीक्षा समय बढ़ सकता है।   यात्रियों को प्रोत्साहित किया जाता है कि वे… अपनी संबंधित एयरलाइन के संचार चैनलों के माध्यम से अपडेट रहें  केबिन और चेक-इन […]

देश के कई हिस्सों में पारा 40 के पार, पूर्वोत्तर और दक्षिणी राज्यों में 11 से 15 तक तेज बारिश की चेतावनी

  दिल्ली। देशभर में मौसम का मिलाजुला असर दिखाई दे रहा है। उत्तर, मध्य और पश्चिम भारत के कई राज्यों में गर्मी कहर बरपा रही है और पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं पूर्वोत्तर और दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन से पांच दिनों के अंदर उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है .मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, ओडिशा और झारखंड में भी तापमान में 2 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है। इन इलाकों में लू चलने की भी चेतावनी जारी की गई है। खासकर 11 से […]