अदाणी ग्रुप का ग्रीन मिशन – माइनिंग ट्रांसपोर्ट में शामिल किया भारत का पहला हाइड्रोजन से चलने वाला ट्रक

रायपुर। अदाणी ग्रुप की प्रमुख कंपनी, अदाणी एंटरप्राइज़ेज़ ने भारत का पहला हाइड्रोजन फ्यूल सेल ट्रक जारी किया है, जो लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में स्वच्छ और ग्रीन ट्रांसपोर्ट व्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम है। आने वाले समय में हाइड्रोजन से चलने वाले ये ट्रक, कंपनी के लॉजिस्टिक्स संबंधी ऑपरेशन्स में इस्तेमाल हो रहे डीज़ल वाहनों की जगह लेने के लिए तैयार हैं। अदाणी, एक भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा तकनीकी कंपनी और एक प्रमुख ऑटो निर्माता कंपनी के साथ मिलकर, माल परिवहन के लिए हाइड्रोजन फ्यूल सेल बैटरी से चलने वाले ट्रक विकसित कर रहा है। प्रत्येक ट्रक स्मार्ट तकनीक और तीन हाइड्रोजन टैंक से लैस होगा, […]

बीच में ही रोका गया देश का सबसे बड़ा नक्सल ऑपरेशन, सुरक्षाबलों को वापस बुलाया गया मुख्यालय,जानें वजह

  बीजापुर। छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा पर कर्रेगुट्टा की पहाड़ पर देश का सबसे बड़ा नक्सल ऑपरेशन चलाया जा रहा है, जिसमे दो दर्जन से ज्यादा नक्सलियों को मार गिराया गया। वहीँ अब भारत-पाकिस्तान के बीच बने तनावपूर्ण माहौलन को देखते हुए ऑपरेशन को अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है। बता दें कि 22 अप्रेल से 18 दिनों तक बीजापुर के कररेगुट्टा पहाड़ी पर नक्सलियों के खिलाफ सबसे बड़ा ऑपरेशन चल रहा था, इस नक्सल ऑपरेशन में 26 नक्सलियों को मार गिराया है। सप्ताहभर से देश में भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं, जिस वजह से CRPF समेत सुरक्षाबलों के सभी जवानों […]

भारत-पाक तनाव : हज को जाने वाली चार्टर्ड उड़ानें रद्द, जानिए कितने दिनों के लिए जारी हुआ आदेश

श्रीनगर।मौजूदा स्थिति के मद्देनजर, जम्मू और कश्मीर हज समिति ने 14 मई तक सभी चार्टर्ड हज उड़ानें रद्द करने का फैसला किया है। दिनांक 09-05-2025 को जारी इस कार्यालय अधिसूचना के क्रम में, यह सूचित किया जाता है कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए 14-05-2025 तक निर्धारित सभी चार्टर्ड हज उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। अधिसूचना में कहा गया है कि तीर्थयात्रियों को धैर्य रखने और आगे के निर्देशों की प्रतीक्षा करने की सलाह दी जाती है। वैकल्पिक व्यवस्था के लिए संशोधित उड़ान कार्यक्रम आधिकारिक चैनलों के माध्यम से तुरंत सूचित किया जाएगा। गौरतलब है कि 07 मई से आज लगातार चौथे दिन हज उड़ानें रद्द की गई हैं। […]

भारत -पाक तनाव के बीच भारतीय रेलवे ने लिया बड़ा फैसला ,पाकिस्तान से सटे बॉर्डर एरिया से रात में नहीं गुजरेंगी ट्रेनें

दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। दरअसल, अब जम्मू और पंजाब के बॉर्डर एरिया से रात को ट्रेनें नहीं गुजरेंगी। रेलवे ने युद्ध के हालातों के देखते हुए यह फैसला लिया है। सूत्रों के मुताबिक, रेलवे ने बाॅर्डर एरिया से छोटी दूरी पर चलने वाली सभी ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। अगले आदेश तक इन सभी ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि अमृतसर, बटिंडा, फिरोजपुर, जम्मू जैसे जगहों से रात को गुजरने वाली ट्रेनों को अब रीशेड्यूल किया जाएगा। इन ट्रेनों को रीशेड्यूल करके सुबह के समय चलाया जाएगा। वहीं रेलवे […]

भारत -पाक तनाव के बीच सरकार ने दिए बड़े निर्देश ,अब मीडिया चैनल्स पर बजेंगे सायरन की आवाज

नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे संघर्ष के कारण बढ़े तनाव के बीच सरकार ने शनिवार को सभी मीडिया चैनलों को सलाह दी है कि वे सामुदायिक जागरूकता अभियान के अलावा अन्य कार्यक्रमों में नागरिक सुरक्षा हवाई हमले के सायरन की आवाज का इस्तेमाल करने न करें। अग्निशमन सेवा, नागरिक सुरक्षा और होम गार्ड महानिदेशालय ने एक परामर्श में कहा कि नागरिक सुरक्षा अधिनियम, 1968 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, सभी मीडिया चैनलों से अनुरोध किया जाता है कि वे लोगों को जागरूक करने के अलावा अपने कार्यक्रमों में नागरिक सुरक्षा हवाई हमलों के सायरन की आवाज का उपयोग करने से बचें। इसमें कहा गया है […]

Monsoon Update : चार दिन पहले केरल में दस्तक दे सकता है मानसून, इस साल सामान्य से ज्यादा बारिश होने का अनुमान

  दिल्ली। मौसम विभाग ने रविवार को बताया कि दक्षिण पश्चिमी मानसून 27 मई को केरल पहुंच सकता है। आमतौर पर मानसून 1 जून तक केरल पहुंचता है, लेकिन इस बार इसके जल्दी केरल पहुंचने की उम्मीद है। अगर मानसून 27 मई तक केरल में दस्तक दे देता है तो यह साल 2009 के बाद से सबसे जल्दी मानसून का आगमन होगा। साल 2009 में मानसून ने केरल में 23 मई को दस्तक दे दी थी। सामान्य से ज्यादा बारिश होने का अनुमान बीते साल मानसून ने केरल में 30 मई को दस्तक दी थी। वहीं साल 2023 में 8 जून को, 2022 में 29 मई को, 2021 में 3 […]

अपने घर में ही घिरा पाकिस्तान, भारत के बाद TTP ने किया हमला; 22 सैनिकों की मौत

नई दिल्ली। भारत से लोहा लेने के बाद पाकिस्तान के लिए एक और नई मुश्किल खड़ी हो गई है। तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) और बलूचिस्तान ने भी पाक सेना के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस हमले में 22 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई है। वॉर ऑब्जर्वर की रिपोर्ट के मुताबिक, TTP ने गुरुवार की देर रात दक्षिणी वजीरिस्तान के डांगेट चौकी पर हमला किया, जिसमें 20 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए। वहीं बलूचों के द्वारा किए गए हमले में भी 2 पाक सैनिक ढेर हो गए। TTP ने पहले लेजर राइफलों से 6 पाकिस्तानी सैनिकों को निशाना बनाया और फिर हल्के हथियारों का इस्तेमाल करके चौकी पर मला बोल दिया। […]

भारत -पाक तनाव : ‘अफगानिस्तान को लेकर झूठ फैला रहा पाकिस्तान’, विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने प्रोपेगैंडा का किया पर्दाफाश

  दिल्ली। प्रेस ब्रीफिंग के दौरान विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने पाकिस्तान के प्रोपेगैंड का पर्दाफाश करते हुए कहा कि, ‘पाकिस्तान ने एक झूठा दावा किया है कि एक भारतीय मिसाइल ने अफगानिस्तान को निशाना बनाया है। यह पूरी तरह से झूठा और बेबुनियाद आरोप है। हम बस ये बताना चाहते हैं कि अफगानिस्तान के लोगों को ये बताने की जरूरत नहीं है कि कौन सा देश उनके देश पर बीते एक-डेढ़ साल से कई बार आम नागरिकों और बुनियादी ढांचे को निशाना बनाकर हमले कर रहा है।’ पाकिस्तान ने क्या झूठ फैलाने की कोशिश की उल्लेखनीय है कि पाकिस्तानी सेना ने दावा किया कि ‘भारतीय पंजाब पर हमलों के […]

भारत -पाक तनाव : अमृतसर और जालंधर में सुबह-सुबह किया ड्रोन अटैक, भारत ने किए नष्ट, खेत में मिला मलबा

दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच जारी संघर्ष के चलते तनाव बढ़ता जा रहा है। पाकिस्तान ने शुक्रवार को रात में जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान से गुजरात तक के 26 इलाकों में हमला किया है। पंजाब के फिरोजपुर में ड्रोन से करीब 25 धमाके किए गए। इसमें एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। भारतीय सैन्य बलों ने कई हमलों को वायु रक्षा प्रणाली के जरिए नाकाम कर दिया। रिहायशी इलाकों में बढ़ा खतरा अमृतसर में शनिवार की सुबह ड्रोन से अटैक किया गया है। भारत ने ड्रोन अटैक को नष्ट कर दिया है। इसके अलावा पठानकोट में सुबह चार से पांच जोरदार धमाके हुए हैं। पाकिस्तान ने […]

भारत की जवाबी कार्रवाई से दहशत में पाकिस्तान : इस्लामाबाद में पेट्रोल पंप 48 घंटे के लिए बंद,हमले पर एयरस्पेस बंद

इंटरनेशनल न्यूज़। भारत की जवाबी सैन्य कार्रवाई के बाद पाकिस्तान में खलबली मच गई है। इस्लामाबाद कैपिटल टेरिटरी एडमिनिस्ट्रेशन ने शनिवार सुबह आदेश जारी कर राजधानी के सभी पेट्रोल और डीजल फिलिंग स्टेशनों को अगले 48 घंटों के लिए बंद करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि, इस फैसले के पीछे की स्पष्ट वजह आधिकारिक तौर पर नहीं बताई गई है और स्थानीय अधिकारियों को भी सीमित जानकारी दी गई है। फ्यूल सप्लाई को लेकर चिंता की आशंका सूत्रों से मिली जानकारी कए अनुसार, इस फैसले के पीछे फ्यूल सप्लाई से जुड़ी कोई बड़ी चिंता हो सकती है। आदेश के तहत इस्लामाबाद में निजी वाहनों, पब्लिक ट्रांसपोर्ट और व्यवसायिक गतिविधियों के […]