मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में बस्तर में गूंज रही है विकास की आवाज – ‘नियद नेल्ला नार’ से शासन पहुँचा विश्वास के द्वार तक

० ‘नियद नेल्ला नार’ बना सुशासन का जीवंत प्रमाण: जहाँ कभी बंदूकें थीं, वहाँ अब किताबें हैं – बस्तर में भय से विश्वास की ओर बढ़ती नई सुबह रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल के वे सुदूरवर्ती गाँव, जो वर्षों तक विकास की मुख्यधारा से कटे रहे, आज नई उम्मीदों और उजालों की ओर अग्रसर हैं। जहाँ कभी बिजली, सड़क, स्कूल, स्वास्थ्य सेवाएँ और संचार जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव था, वहीं अब वही गाँव प्रगति के रास्ते पर तेज़ी से बढ़ रहे हैं। इस बदलाव की नींव मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दूरदर्शी नेतृत्व और जन सरोकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के परिणामस्वरूप 15 फरवरी 2024 को ‘नियद नेल्लानार – आपका […]

मुख्यमंत्री साय ने आधुनिक एम्बुलेंस को दिखायी हरी झंडी: ग्रामीण इलाकों को मिलेगा आपातकालीन स्वास्थ्य लाभ

0 सीएसआर निधि से प्रदत्त एम्बुलेंस में उपलब्ध है बेसिक लाइफ सपोर्ट समेत आधुनिक सुविधाएँ रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के ग्राम बगिया स्थित कैम्प कार्यालय परिसर से अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह एम्बुलेंस बैंक ऑफ इंडिया द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) निधि से प्रदत्त है, जिसमें बेसिक लाइफ सपोर्ट सिस्टम सहित अन्य उन्नत सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं। यह एम्बुलेंस मुख्य रूप से मनोरा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने हेतु रखी जाएगी, जिसकी सेवाएँ आवश्यकता अनुसार पूरे जिले में ली जा सकेंगी। इससे आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित चिकित्सा परिवहन सेवा सुनिश्चित हो सकेगी, जिससे खासकर ग्रामीण और […]

रेरा अधिनियम के उल्लंघन का मामला : बिलासपुर के लोविना कोर्ट्स प्रोजेक्ट की खरीदी-बिक्री पर लगाई अंतरिम रोक

रायपुर। छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण (सीजी रेरा) ने बिलासपुर स्थित लोविना कोर्ट्स परियोजना में भूखंडों और मकानों की खरीदी-बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने का आदेश जारी किया है। यह कार्रवाई रियल एस्टेट (विनियमन एवं विकास) अधिनियम, 2016 की धारा 4(2)(1)(क) के उल्लंघन के पर की गई है। उल्लेखनीय है कि इस धारा के तहत प्रमोटर को प्रोजेक्ट के अंतर्गत आवंटियों से प्राप्त कुल राशि का कम से कम 70 प्रतिशत भाग एक अलग बैंक खाते में रखना अनिवार्य है। इस राशि का उपयोग केवल निर्माण कार्य और भूमि की लागत जैसे निर्धारित उद्देश्यों के लिए ही किया जा सकता है। यह व्यवस्था घर खरीदारों के हितों की […]

उपराष्ट्रपति चुनाव की तैयारियां तेज, ECI ने नियुक्त किए गए रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग अधिकारी

  दिल्ली। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 की तैयारियां तेज कर दी हैं। आज शुक्रवार को आयोग ने चुनाव से जुड़ी अहम प्रक्रिया शुरू करते हुए रिटर्निंग अधिकारी और दो सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। निर्वाचन आयोग ने एक आधिकारिक पत्र जारी कर बताया कि संविधान के अनुच्छेद 324 के तहत उपराष्ट्रपति पद का चुनाव कराना आयोग की जिम्मेदारी है। यह चुनाव “राष्ट्रपति एवं उपराष्ट्रपति निर्वाचन अधिनियम, 1952” और “राष्ट्रपति एवं उपराष्ट्रपति निर्वाचन नियम, 1974” के मुताबिक होगा। इस नियम के तहत, केंद्र सरकार से परामर्श कर आयोग एक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त करता है, जिसका कार्यालय नई […]

मस्कट से मुंबई आ रही फ्लाइट में 30 हजार फीट की ऊंचाई पर जन्मा बच्चा, एअर इंडिया एक्सप्रेस नवजात के लिए बना जीवन रेखा

मस्कट। एअर इंडिया एक्सप्रेस की एक उड़ान में उस वक्त एक भावुक और अद्भुत क्षण सामने आया, जब मस्कट से मुंबई आ रही फ्लाइट में एक महिला यात्री ने बच्चे को जन्म दिया। यह घटना फ्लाइट में मौजूद यात्रियों और क्रू मेंबर्स के लिए बेहद खास बन गई, क्योंकि यह बच्चा हवा में, 30,000 फीट की ऊंचाई पर जन्मा। जैसे ही थाईलैंड की एक महिला यात्री को प्रसव पीड़ा शुरू हुई, कैबिन क्रू ने तुरंत अपनी ट्रेनिंग के अनुसार स्थिति को संभाला। फ्लाइट में मौजूद एक नर्स ने भी महिला की सहायता की। पेशेवर तरीके से काम करते हुए क्रू ने न केवल सुरक्षित माहौल सुनिश्चित किया, बल्कि महिला को […]

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए ख़ुशी की खबर, बुजुर्ग माता-पिता की सेवा के लिए हर साल ले सकेंगे 30 दिन की छुट्टी

  दिल्ली। केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। केंद्रीय कर्मी अपने बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल सहित किसी भी व्यक्तिगत कारण का हवाला देकर हर साल अन्य पात्र अवकाशों के अलावा 30 दिन की अतिरिक्त छुट्टी ले सकते हैं। ये पात्र अवकाशों के अलावा प्रति वर्ष 30 दिन के अर्जित अवकाश के रूप में होगी। इसके अलावे कर्मचारी 20 दिन का अवकाश आधे वेतन के साथ ले सकते हैं। केंद्रीय कर्मियों को 8 दिन का आकस्मिक अवकाश और 2 दिन का प्रतिबंधित अवकाश लेने की भी छूट है। केंद्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में बताया कि केंद्रीय सिविल […]

Philippines Storm: तूफान ‘को-मे’ ने फिलीपींस में मचाया कोहराम, 25 की मौत; 2.78 लाख लोगों को सुरक्षित निकाला गया

  इंटरनेशनल न्यूज़। फिलीपींस में एक हफ्ते से जारी मूसलधार बारिश और भूस्खलन के बीच अब ट्रॉपिकल तूफान ‘को-मे’ ने हालात और बिगाड़ दिए हैं। प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहे फिलीपींस के लिए यह तूफान एक और बड़ा झटका साबित हुआ है। ऐसे में सरकार और अंतरराष्ट्रीय सहयोग की भूमिका अहम बन जाती है ताकि लाखों लोगों को सुरक्षित और आवश्यक मदद मिल सके। इस खतरनाक तूफान के कारण अब तक कम से कम 25 लोगों की जान जा चुकी है और लगभग 2.78 लाख लोगों को अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर जाना पड़ा है। तूफान शुक्रवार को देश के उत्तरी पहाड़ी इलाकों से गुजरा। 120 किमी प्रति […]

झालावाड़ में सरकारी स्कूल प्रार्थना सभा के दौरान गिरी की छत,5 बच्चों की दर्दनाक मौत, कई बच्चे मलबे के नीचे दबे

झालावाड़। राजस्थान में लगातार हो रही बारिश के कारण झालावाड़ जिले के पिपलोदी गांव में शुक्रवार सुबह एक सरकारी स्कूल की छत गिरने से दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक सरकारी स्कूल की बिल्डिंग की छत अचानक गिर गई, जिससे स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। प्रार्थना सभा के दौरान हुई इस घटना में करीब 20 से अधिक बच्चे मलबे में दबे होने का अनुमान है। वहीं पांच बच्चों के मौत की जानकारी सामने आई है। वहीं हादसे के बाद शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिये हैं। सूचना के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और मलबे […]

छत्तीसगढ़ के 24 जिलों में होगी भारी बारिश : 6 जिलों में मौसम विभाग का रेड अलर्ट,13 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। बीते 24 घंटों में बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा और बस्तर संभाग के विभिन्न जिलों में झमाझम बारिश हुई। वहीं मौसम विभाग ने अब आगामी 48 घंटों के लिए प्रदेश के कुछ जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है। रायपुर मौसम केंद्र के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्से में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण प्रदेश के मौसम में व्यापक बदलाव देखा जा रहा है। इसकी वजह से प्रदेश के उत्तर और दक्षिण दोनों हिस्सों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने बीजापुर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, बलरामपुर और जशपुर जिलों के लिए […]

बीजापुर के कन्या छात्रावास की 12 की छात्रा हुई गर्भवती, कांग्रेस ने 9 सदस्यीय जांच समिति गठित की

बीजापुर। बीजापुर जिले के भोपालपटनम विकासखंड स्थित कन्या आश्रम छात्रावास में पढ़ने वाली 12वीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा के गर्भवती होने के सनसनीखेज मामले ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। 4 माह की गर्भवती छात्रा की पुष्टि होते ही सामाजिक संगठनों से लेकर राजनीतिक दलों तक इस मामले ने गंभीर रूप ले लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैजने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक 9 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। समिति को जल्द से जल्द घटनास्थल का दौरा कर अपनी रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। विधायक सावित्री मंडावी की अगुवाई में होगी जाँच कांग्रेस द्वारा गठित […]