सीएम साय की अध्यक्षता में 30 जुलाई को होगी कैबिनेट की बैठक, लिए जाएंगे महत्वपूर्ण निर्णय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार 30 जुलाई को सुबह 11 बजे राज्य मंत्रीपरिषद (केबिनेट) की बैठक मंत्रालय (महानदी भवन) अटल नगर, नवा रायपुर में आयोजित होगी। मीडिया रिपोर्ट मुताबिक मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 30 जुलाई को दिल्ली दौरे पर भी जाएंगे . इस दौरान वे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्रियों और छत्तीसगढ़ के सांसदों से मुलाकात करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी सीएम साय की मुलाकात संभव है.  

आज का राशिफल 26 जुलाई : त्रिग्रह योग से वृषभ, मिथुन और कुंभ राशि को आज मिलेगा लाभ,जानें अपना भविष्यफल

मेष राशि, दिन आज मिलाजुला रहेगा मेष राशि से आज चंद्रमा चतुर्थ और पंचम भाव में गोचर करेंगे ऐसे में दिन का पहला भाग आपके लिए अनुकूल रहेगा लेकिन दिन का दूसरा भाग कुछ अधिक खर्चीला रह सकता है। आपको आज जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से आज बचना होगा नहीं तो नुकसान हो सकता है। दिन के पहले भाग में आप आज सुख साधनों से आनंदित होंगे। जबकि आज कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग से किसी प्रकार का तनाव होने की आशंका है इसलिए बातचीत में आज संयम रखें। आपके सितारे कहते हैं कि आज सेहत का ध्यान रखें। दिन दूसरा भाग लव लाइफ के मामले में अनुकूल रहेगा। […]

आज का पंचांग 26 जुलाई : आज सावन मास द्वितीया तिथि, जानें शुभ मुहूर्त का समय

राष्ट्रीय मिति श्रावण 04, शक संवत 1947, श्रावण शुक्ल, द्वितीया शनिवार, विक्रम संवत् 2082। सौर श्रावण मास प्रविष्टे 11, मुहर्रम 30, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 26 जुलाई सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतुः। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। द्वितीया तिथि रात्रि 10 बजकर 43 मिनट तक उपरांत तृतीया तिथि का आरंभ। आश्लेषा नक्षत्र अपराह्न 03 बजकर 52 मिनट तक उपरांत मघा नक्षत्र का आरंभ। व्यतीपात योग अगले दिन तड़के 04 बजकर 06 मिनट तक उपरांत वरीयान योग का आरंभ। बालव करण पूर्वाह्न 11 बजकर 04 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चन्द्रमा अपराह्न 03 बजकर 52 मिनट तक कर्क […]

बीजेपी के वरिष्ठ नेता रमेश बैस को छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के कांग्रेस नेताओं ने उपराष्ट्रपति पद के लिए दिया समर्थन

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर देश के उपराष्ट्रपति पद के लिए छत्तीसगढ़ से बीजेपी के वरिष्ठ नेता रमेश बैस का नाम प्रस्तावित किया है। बैज ने पत्र में यह उल्लेख किया कि छत्तीसगढ़ ने भारतीय जनता पार्टी को कई बार भारी समर्थन दिया है, लेकिन फिर भी राज्य को केंद्र सरकार में उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिला। उन्होंने कहा, “छत्तीसगढ़ के नेताओं को उपराष्ट्रपति पद पर प्राथमिकता मिलनी चाहिए, खासकर जब हमारे राज्य का कई बार समर्थन किया गया है। रमेश बैस, जो सात बार सांसद रह चुके हैं और विभिन्न राज्यों के राज्यपाल रह चुके हैं, उपराष्ट्रपति पद के लिए […]

डिजिटल प्लेटफार्म पर अश्लीलता परोसने वाले उल्लू, ऑल्ट जैसे 40 OTT प्लेटफॉर्म्स पर सरकार ने लगाया बैन

दिल्ली। केंद्र सरकार ने डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के अश्लीलता परोसे जाने के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ा फैसला लिया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 25 ओटीटी एप्लिकेशंस को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया है। सरकार का मानना है कि इन प्लेटफॉर्म्स पर दिखाया जा रहा कंटेंट भारतीय संस्कृति, समाज की नैतिकता और युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल रहा था। कंगना रनौत ने की फैसले की तारीफ सरकार के इस कदम की सराहना बॉलीवुड अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने खुलकर की है। उन्होंने कहा कि ये फैसला समाज की भलाई के लिहाज से बेहद जरूरी था। कंगना ने कहा, ‘इस कदम का लंबे समय […]

हरेली तिहार के अवसर पर अंबुजा सीमेंट्स द्वारा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान

० कुल 70,000 विविध प्रजातियों के पौधों का रोपण की शुरुआत भाटापारा, अदाणी समूह के अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड, रवान इकाई ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल करते हुए ‘हरेली तिहार’ के शुभ अवसर पर वृहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम मल्दी-मोपर चूना पत्थर खदान परिसर में राष्ट्रीय अभियान ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के अंतर्गत संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के जिला वन अधिकारी श्री गनवीर धम्माशिल मुख्य अतिथि के रूप में रहे। उनका स्वागत अंबुजा सीमेंट्स, रवान इकाई के यूनिट हेड द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। आयोजन में आसपास के ग्राम पंचायतों के सरपंच, जनप्रतिनिधि, ग्रामीण नागरिकों सहित अंबुजा सीमेंट्स के अधिकारी […]

युवाओं ने समावेशी विकास एवं सहभागिता से गढ़ी नई इबारत

० समावेशी विकास एवं युवाओं की भागीदारी – कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विवि में एक दिवसीय कार्यशाला रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर में समावेशी विकास एवं युवाओं की भागीदारी विषय में एक दिवसीय शैक्षणिक कार्यशाला का आयोजन किया गया। सहभागी विकास एवं सुशासन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध गैर सरकारी संगठन समर्थन, रायपुर का शैक्षणिक कार्यशाला में तकनीकी सहयोग रहा। रायपुर के संभागायुक्त एवं कुलपति महादेव कावरे ने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास पथ में युवाओं को मुख्यधारा में लाने पर संचार क्रांति ने निर्णायक भूमिका निभाई है। दूरस्थ क्षेत्रों में समाचार पत्रों के व्यापक प्रसार से युवाओं में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा के प्रति जागरुकता बढ़ी। […]

केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री खट्टर से क्रेडा अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी ने सौर ऊर्जा परियोजनाओं के संबंध में नई दिल्ली में की बैठक

० प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर राज्य में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए अध्यक्ष क्रेडा द्वारा किया जा रहा विशेष प्रयास देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर अग्रसर है एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के राज्य में अक्षय ऊर्जा में लक्षित विज़न को पूर्ण करने हेतु शुक्रवार को भारत सरकार के कैबिनेट ऊर्जा मंत्री, मनोहर लाल खट्टर, एवं केन्द्रीय आवास एंव शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू, के साथ क्रेडा के अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी की छत्तीसगढ़ में सौर ऊर्जा से संबंधित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में सार्थक बैठक हुई। प्रदेश […]

वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन ने भगवान भोलेनाथ का किया रूद्राभिषेक ,सावन उत्सव स्पर्धा भी हुई

रायपुर। वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद के सोशल एक्टीविटी ग्रुप द्वारा पवित्र श्रावण मास के हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर गुरुवार , दिनांक 24 जुलाई, 2024 को श्री जगन्नाथ मन्दिर परिसर, रायपुर स्थित भगवान शिव मंदिर में प्रति वर्षानुसार सर्व समाज के कल्याणार्थ भगवान भोलेनाथ का रूद्राभिषेक, पूजन अर्चना एवं मंगल आरती पूर्ण विधि विधान से संपन्न किया गया. रूद्राभिषेक में मुख्य यजमान सपत्नीक अरविन्द ओझा, प्रदेश अध्यक्ष, नमिता शर्मा, महिला अध्यक्ष सहित सभी सदस्यों ने पूर्ण भक्ति भाव से पूजा अर्चना और भजन कीर्तन में भाग लिया. भगवान भोलेनाथ के रूद्राभिषेक पश्चात सावन उत्सव अवसर पर महिलाओं हेतु आयोजित सावन सुन्दरी स्पर्धा में प्रथम अर्चना […]

जयपुर से मुंबई जा रही एअर इंडिया की उड़ान में आया टेक्नीकल फॉल्ट ,18 मिनट बाद ही कराई गई इमर्जेंसी लैंडिंग

जयपुर। राजधानी जयपुर के एयरपोर्ट पर शुक्रवार को उस वक्त अफरातफरी मच गई जब मुंबई के लिए उड़ान भरने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट AI-612 को उड़ान भरने के मात्र 18 मिनट बाद इमरजेंसी में लौटकर लैंडिंग करनी पड़ी। यह आपात स्थिति उस समय उत्पन्न हुई जब पायलट को उड़ान के दौरान कार्गो डोर के खुले होने का अलर्ट मिला। फ्लाइट को शुक्रवार दोपहर एक बजकर 35 मिनट पर जयपुर से मुंबई के लिए रवाना होना था, लेकिन यह निर्धारित समय से 23 मिनट की देरी से यानी दोपहर 1:58 पर टेकऑफ कर पाई। टेकऑफ के कुछ ही मिनटों के भीतर, लगभग 2:16 बजे पायलट को तकनीकी गड़बड़ी का संकेत […]