सुकमा में 22 नक्सली ने किया आत्मसमर्पण, हिंसा का रास्ता छोड़ा

  सुकमा। जिले में 22 नक्सलियों ने पुलिस के सामने सरेंडर कर मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है। यह कदम नक्सल उन्मूलन नीति और पुनर्वास अभियानों के सकारात्मक प्रभाव के कारण संभव हुआ है। पुलिस ने बताया कि लगातार नक्सल विरोधी अभियान, नए सुरक्षा कैंपों की स्थापना, सड़कों और विकास कार्यों की पहुंच के चलते माओवादी संगठन का प्रभाव कम हुआ है। इसके परिणामस्वरूप नक्सली अब हिंसा छोड़ पुनर्वास नीति पर भरोसा कर रहे हैं। सुकमा पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने कहा, “नक्सल संगठन अब कमजोर हो गया है। सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को शासन की पुनर्वास योजना का लाभ मिलेगा। ये लोग अब मुख्यधारा में शामिल होकर सरकार के […]

जांजगीर: ह्रदय विदारक घटना, बेटे की मौत के शोक में माता-पिता ने अपनी जिंदगी खत्म की

जांजगीर। छत्तीसगढ़ के एक गांव में महाशिवरात्रि की रात मातम में बदल गई। जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण पुलिस स्टेशन इलाके में एक दंपती ने खुदकुशी कर ली। धारदेई में कृष्णा पटेल और उनकी पत्नी रमा बाई ने अपने बेटे के गम में नीम के पेड़ से लटककर फांसी लगा ली। इस दंपती के 21 साल के बेटे आदित्य पटेल की मौत एक साल पहले कार एक्सीडेंट में हो गई थी। बेटे की मौत के दुख में लगाई फांसी छत्तीसगढ़ के धारदेई कृष्णा पटेल और उनकी पत्नी रमा बाई ने फांसी लगाने से पहले एक चार पेज का सुसाइड नोट और एक वीडियो छोड़ा। सुसाइड नोट में दंपती ने जो लिखा, […]

साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण आज: भारत में नहीं दिखेगा ‘रिंग ऑफ फायर’

  दिल्ली। साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण मंगलवार, 17 फरवरी को लगेगा। यह एक विशेष प्रकार का चक्राकार (कंकणाकृति) सूर्य ग्रहण है, जिसे आम बोलचाल में “रिंग ऑफ फायर” कहा जाता है। भारतीय समयानुसार ग्रहण दोपहर 12:31 बजे शुरू होगा और लगभग 2 मिनट 20 सेकंड तक अपने चरम पर रहेगा। हालांकि, यह खगोलीय घटना भारत में दिखाई नहीं देगी, क्योंकि उस समय सूर्य भारतीय क्षितिज के नीचे रहेगा। क्या होता है चक्राकार सूर्य ग्रहण? जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीध में आ जाते हैं और चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच से गुजरता है, तब सूर्य ग्रहण लगता है। NASA के अनुसार, चक्राकार ग्रहण के समय चंद्रमा […]

मैक्रों की भारत यात्रा: पीएम मोदी के साथ रक्षा, राफेल सौदे और वैश्विक मुद्दों पर अहम वार्ता

  दिल्ली। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत के आधिकारिक दौरे पर पहुंचे हैं। इस दौरान उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ महत्वपूर्ण द्विपक्षीय वार्ता होगी। यह यात्रा भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा में अहम मानी जा रही है।   वार्ता का सबसे बड़ा आकर्षण 114 राफेल लड़ाकू विमानों के संभावित सौदे को माना जा रहा है। ये विमान फ्रांसीसी कंपनी Dassault Aviation द्वारा निर्मित हैं। लगभग 3.25 लाख करोड़ रुपये के इस प्रस्ताव को रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) से मंजूरी मिल चुकी है। इस सौदे से भारतीय वायुसेना की ताकत बढ़ने के साथ-साथ रक्षा क्षेत्र में तकनीकी सहयोग भी मजबूत होगा। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद […]

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026: आज से 10वीं-12वीं की शुरुआत, गलत विषय लिखने पर हो सकती है परीक्षा रद्द

  दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू हो गई हैं। बोर्ड ने परीक्षार्थियों के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं और साफ किया है कि नियमों की अनदेखी करने पर परिणाम प्रभावित हो सकता है। परीक्षा का कार्यक्रम कक्षा 10वीं: पहला प्रश्नपत्र – गणित कक्षा 12वीं: पहला प्रश्नपत्र – बायोटेक्नोलॉजी और शॉर्टहैंड सभी छात्रों को सुबह 10 बजे से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है। 10वीं बोर्ड में नया बदलाव इस वर्ष से 10वीं की बोर्ड परीक्षा वर्ष में दो बार आयोजित की जाएगी। दूसरा चरण संभावित रूप से 15 मई से 1 जून के बीच […]

आज का राशिफल 17 फरवरी :मिथुन, तुला और कुंभ राशि वाले अपनी तर्कशक्ति और संवाद कौशल से उन्नति पाएंगे

  मेष राशि,व्यवहार में थोड़ा लचीलापन और नरमी रखें मेष राशि के जातक आज आत्मविश्वास और नई जीवनी शक्ति से भरा हुआ महसूस करेंगे। आपका संकल्प आपको कार्यक्षेत्र में चमकते हुए सितारे की तरह पेश करेगा। आपके वरिष्ठ अधिकारी और सहकर्मी आज आपकी कार्यशैली के कायल होंगे। महत्वपूर्ण निर्णयों में आपकी सलाह को प्राथमिकता देंगे। मगर, याद रखिए कि अच्छा लीडर वही है, जो दूसरों की बात सुनना भी जानता हो। इसलिए अपने व्यवहार में थोड़ा लचीलापन और नरमी रखें, ताकि लोग आपसे जुड़ें। प्रेम के मामले में आज आप पार्टनर के साथ भविष्य की साझा योजनाओं पर बात करेंगे। इससे आपके रिश्ते में नया भरोसा पैदा होगा। पुराने विवाद […]

आज का पंचांग 17 फरवरी : आज फाल्गुन अमावस्या तिथि, जानें सभी शुभ मुहूर्त

  17 फरवरी 2026 को फाल्गुन मास की अमावस्या तिथि है। आज कुंभ राशि में सूर्यदेव के साथ बुधदेव, शुक्रदेव और राहु का संयोग आपकी नई चीजों को जानने की जिज्ञासा और कुछ नया सीखने की क्षमता को बढ़ाने का संकेत दे रहा है। चंद्रदेव आज मकर राशि के धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं, जो आपके भीतर आत्मविश्वास, धैर्य और परिश्रम करने की शक्ति को बढ़ाएंगे। सूर्य , मंगल और चंद्र – यह तीनों ग्रह धनिष्ठा नक्षत्र में चल रहे हैं । आज परिघ योग भी बन रहा है, जो शत्रुओं पर विजय पाने और कार्यों में सफलता के लिए अनुकूल है। आज सूर्य ग्रहण की घटना भी […]

“लिटरेरी स्टडीज का भविष्य: अंतर्विषयकता, प्रौद्योगिकी और वैश्विक जुड़ाव” विषय पर हुआ व्याख्यान

  रायपुर। मैट्स विश्वविद्यालय, पंडरी के अंग्रेजी विभाग द्वारा “लिटरेरी स्टडीज का भविष्य: अंतर्विषयकता, प्रौद्योगिकी और वैश्विक जुड़ाव” विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस सत्र में विशिष्ट शिक्षाविद् डॉ. सुपर्णा कारकुण ने व्याख्यान दिया। अपने व्याख्यान में, उन्होंने साहित्यिक अनुसंधान के विस्तारित अंतर्विषयक दायरे पर प्रकाश डाला और बताया कि आज साहित्य किस प्रकार सांस्कृतिक अध्ययन, समाजशास्त्र, मीडिया, चिकित्सा विज्ञान और प्रौद्योगिकी जैसे विविध क्षेत्रों से जुड़ता है। उन्होंने शोधकर्ताओं को डिजिटल मानविकी और चिकित्सा मानविकी जैसे उभरते क्षेत्रों से भी परिचित कराया। डॉ. सुपर्णा ने बताया कि कैसे प्रौद्योगिकी के उपकरण मौखिक परंपरा को डिजिटल अभिलेखागार के रूप में संरक्षित करने में मदद कर सकते […]

एसईसीएल मुख्यालय में कंज़्यूमर मीट का आयोजन, गुणवत्ता पर विशेष फोकस

  बिलासपुर। एसईसीएल एसईसीएल मुख्यालय, बिलासपुर में कोयला उपभोक्ताओं के साथ बेहतर समन्वय एवं संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से कंज़्यूमर मीट का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता एसईसीएल के सीएमडी हरीश दुहन ने की। इस दौरान निदेशक (तकनीकी संचालन) एन. फ्रैंकलिन जयकुमार एवं निदेशक (तकनीकी/परियोजना एवं योजना) रमेश चंद्र महापात्र उपस्थित रहे। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में सीएमडी हरीश दुहन ने स्पष्ट रूप से कहा कि टीम एसईसीएल अब “गुणवत्ता सर्वोपरि” के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि एसईसीएल का उद्देश्य केवल अधिक कोयला उत्पादन नहीं, बल्कि उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता युक्त, भरोसेमंद और समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित करना है। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से खुलकर अपने सुझाव […]

बलरामपुर एसडीएम मारपीट मामला: एसडीएम समेत 4 पर एफआईआर दर्ज,हुई थी बुजुर्ग की मौत

  रायपुर। छत्तीसगढ़ के Balrampur जिले में ग्रामीण की मौत के मामले में प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। कुसमी के एसडीएम करुण डहरिया सहित चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। जानकारी के अनुसार 15 फरवरी की रात एसडीएम करुण डहरिया अपनी टीम के साथ अवैध खनन की सूचना पर हंसपुर गांव पहुंचे थे। इसी दौरान सरना स्थल के पास तीन ग्रामीण मिले। आरोप है कि अधिकारियों ने उन्हें रोककर मारपीट की। इस घटना में एक बुजुर्ग ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वे गेहूं के खेत में पानी लगाकर लौट रहे थे और उनका […]