बारिश पूर्व नाला सफाई अभियान का आयुक्त संबित मिश्रा ने किया औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

  रायपुर। संबित मिश्रा ने रायपुर में बारिश से पहले चल रहे नाला सफाई अभियान का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना परिसर कचना, अरमान नाला, अणुव्रत नाला, कविता नगर, भावे नगर, चंडी नगर, राजीव नगर, अनुपम नगर तथा जगन्नाथ नगर पंडरी नाला सहित विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर सफाई कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी नालों की तल्ले तक व्यापक और सघन सफाई समय सीमा में पूरी की जाए, ताकि बारिश के दौरान जल निकासी सुचारु बनी रहे और जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो। इस मौके पर अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय, जोन कमिश्नर डॉ. दिव्या चंद्रवंशी, राकेश […]

एसईसीएल मुख्यालय में “समर कैंप 2026” का शुभारंभ, बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु 21 दिवसीय रचनात्मक एवं शिक्षाप्रद पहल

  बिलासपुर। साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) द्वारा कर्मचारियों के बच्चों के लिए आयोजित बहुप्रतीक्षित “एसईसीएल समर कैंप 2026” का शुभारंभ आज एसईसीएल मुख्यालय, बिलासपुर में उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। एसईसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन किया। डीएवी पब्लिक स्कूल, एसईसीएल वसंत विहार, बिलासपुर में आयोजित उद्घाटन समारोह के साथ “21 डेज़ ऑफ फन, फिटनेस एंड लर्निंग” थीम पर आधारित इस 21 दिवसीय समर कैंप की शुरुआत हुई। यह कैंप 18 मई 2026 से 10 जून 2026 तक एसईसीएल के विभिन्न संचालन क्षेत्रों में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर एसईसीएल मुख्यालय के विभागाध्यक्षगण, जेसीसी प्रतिनिधि, वेलफेयर कमेटी, […]

महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 9.27 करोड़ का सोना किया जब्त, चेकिंग में पकड़े गए 3 आरोपी

  महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के सिंघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत रेंहटीखोल चेकपोस्ट पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 9 करोड़ 27 लाख रुपये मूल्य का सोना जब्त किया है। जब्त सोने का वजन 7512.488 ग्राम बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, एनएच-53 पर रेहटीखोल चेकपोस्ट के पास नियमित वाहन चेकिंग के दौरान एक वोक्सवैगन कार को रोका गया। जांच के दौरान पुलिस को कार की पिछली सीट में बना एक गुप्त चैंबर मिला, जिसमें भारी मात्रा में सोने के आभूषण छिपाकर रखे गए थे। पुलिस ने मौके से गुजरात के तीन व्यक्तियों को हिरासत में लिया है, जिनकी पहचान जयेश अकबरी, सुनीत कारेना और रूशी अग्रावात […]

Big news : पूर्व विधानसभा अध्यक्ष से मोबाइल छीनने वाला आरोपी 8 घंटे में गिरफ्तार, मोबाइल और बाइक बरामद

  रायपुर। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक धरमलाल कौशिक से मॉर्निंग वॉक के दौरान मोबाइल छीनकर फरार हुए आरोपी को रायपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 8 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से छीना गया मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। 18 मई 2026 की सुबह लगभग 07:15 बजे पीडब्ल्यूडी आर्च ब्रिज के नीचे मॉर्निंग वॉक के दौरान एक बाइक सवार युवक ने अचानक विधायक का मोबाइल छीन लिया और मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और क्राइम ब्रांच व विभिन्न थानों की संयुक्त टीमों को […]

पश्चिम बंगाल कैबिनेट के बड़े फैसले: महिलाओं को 3000 रुपये की सहायता,7वें वेतन आयोग गठन समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार की हालिया कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई है। बैठक के बाद मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने इन निर्णयों की जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार ने महिलाओं, कर्मचारियों और प्रशासनिक सुधारों से जुड़े कई प्रस्तावों को हरी झंडी दी है। सरकारी जानकारी के अनुसार कैबिनेट बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय इस प्रकार हैं— अन्नपूर्णा योजना की मंजूरी: राज्य में महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना को स्वीकृति दी गई है। इसके तहत 1 जून से पात्र महिलाओं को हर महीने 3,000 रुपये की आर्थिक सहायता देने का प्रावधान किया गया है। महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा: राज्य में 1 जून […]

धरमलाल कौशिक से लूट की घटना पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, कानून-व्यवस्था को लेकर उठाए सवाल

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने राजीव भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में राजधानी रायपुर में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक के साथ हुई लूट की घटना को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह घटना प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है और इसे सरकार व पुलिस प्रशासन की विफलता बताया। शुक्ला ने आरोप लगाया कि राजधानी में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं और पुलिस कमिश्नरी प्रणाली लागू होने के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि राजधानी रायपुर में लूट, हत्या, चाकूबाजी और अन्य अपराधों की घटनाएं लगातार सामने […]

वकीलों की सुरक्षा को लेकर डॉ. चरणदास महंत का तीखा हमला, एडवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने रायगढ़ जिला बार एसोसिएशन द्वारा वकीलों की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे आंदोलन का समर्थन करते हुए प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि वकीलों की सुरक्षा “भगवान भरोसे” है और डबल इंजन सरकार केवल प्रचार और छवि निर्माण में व्यस्त है। महंत ने आदिवासी महिला अधिवक्ता की हत्या की घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है। नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि जिस संभाग और जिले से मुख्यमंत्री, वित्तमंत्री सहित सरकार के प्रमुख नेता आते हैं, वहीं इस तरह की गंभीर आपराधिक घटनाएं हो रही […]

Big news: सुशासन तिहार कार्यक्रम में चली चाकू, सरपंच घायल; मंच के सामने मची अफरा-तफरी

  डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ ब्लॉक के ग्राम पलांदूर में आयोजित सुशासन तिहार 2026 कार्यक्रम उस समय हंगामे में बदल गया, जब मंचीय कार्यक्रम के दौरान अचानक चाकू से हमला हो गया। हमले में सरपंच मानिकलाल वर्मा घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान भाषण चल रहा था, तभी गांव निवासी जितेन्द्र यादव ने अचानक हमला कर दिया। मौजूद लोगों ने तत्काल आरोपी को पकड़ लिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हमले के कारणों का पता लगाया जा […]

गरियाबंद में अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग की टीम पर हमला, डिप्टी डायरेक्टर से धक्का-मुक्की

  गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग की टीम पर ग्रामीणों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की की गई। बताया जा रहा है कि वरुण जैन के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। जानकारी के अनुसार, मामला उदंती अभ्यारण के कोर जोन अंतर्गत सीतानदी रेंज के जैतपुरी गांव का है। वन विभाग ने कोर क्षेत्र में अतिक्रमण के आरोप में 166 परिवारों के खिलाफ वन अपराध का मामला दर्ज किया था। सभी […]

डीएमएफ घोटाला : पूर्व IAS अनिल टुटेजा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 5 हजार पन्नों का पूरक चालान पेश

  रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित डीएमएफ घोटाला मामले में पूर्व IAS अधिकारी अनिल टुटेजा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सोमवार को मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने टुटेजा को जमानत दे दी। मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच में हुई। बताया जा रहा है कि टुटेजा वर्तमान में रायपुर जेल में बंद हैं और करीब दो साल चार महीने बाद मंगलवार को उनकी रिहाई होगी। इसी बीच आज एसीबी और ईओडब्ल्यू ने डीएमएफ घोटाला मामले में दूसरा पूरक चालान रायपुर कोर्ट में पेश किया। यह चालान अनिल टुटेजा और सतपाल सिंह छाबड़ा के खिलाफ विशेष न्यायाधीश की अदालत में […]