अनुराग शर्मा नाइट्स की जादुई आवाज से झूम उठा राजिम कुंभ कल्प, मुख्यमंच पर उमड़ा जनसैलाब

० राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने भी मिलाए सुर राजिम। राजिम कुंभ कल्प के 14वें दिन मुख्य मंच पर सुरों का ऐसा जादू बिखरा कि पूरा मेला परिसर संगीत की लहरियों में डूब गया। विशेष आकर्षण रहे मेगा स्टार गायक अनुराग शर्मा के नाम की मंच से जैसे ही घोषणा हुई, दर्शक दीर्घा में बैठी भीड़ ने पूरे उत्साह के साथ उनका स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत अनुराग शर्मा ने “देवा श्री गणेशा” से की, जिसने माहौल को भक्तिमय बना दिया। इसके बाद “कोरी-कोरी नारियल चढ़ाव दाई तोला वो” और “तोर मंदिर म दाई चुनरी चढ़ाव” जैसे छत्तीसगढ़ी गीतों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। “गीत कोनो गाहू […]

टाटीबंध–तेलीबांधा रिंग रोड-1 की सर्विस रोड होंगी 10 मीटर चौड़ी, 100 करोड़ का प्रोजेक्ट मंजूर

  रायपुर। रायपुर के लिए राहत भरी खबर है। टाटीबंध से तेलीबांधा तक रिंग रोड-1 की दोनों ओर की सर्विस रोड की चौड़ाई दोगुनी की जाएगी। इस परियोजना को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंजूरी दे दी है। क्या है योजना? वर्तमान औसत चौड़ाई: लगभग 5–5.5 मीटर (17–18 फीट) प्रस्तावित नई चौड़ाई: 10 मीटर (30 फीट से अधिक) कुल लागत: लगभग 100 करोड़ रुपये कार्यान्वयन एजेंसी: नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) लक्ष्य: जून 2027 तक कार्य पूर्ण करना रिंग रोड-1 की सर्विस रोड पर सुबह और शाम के समय भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति बनती है। बढ़ते यातायात के कारण मौजूदा चौड़ाई अपर्याप्त साबित हो […]

रायपुर में GATE परीक्षा के दौरान ब्लूटूथ से नकल कराने वाला हरियाणा गिरोह गिरफ्तार

  रायपुर। रायपुर में आयोजित GATE (Graduate Aptitude Test in Engineering) परीक्षा के दौरान नकल कराने आए हरियाणा के एक गिरोह का पुलिस ने सरोना इलाके में भंडाफोड़ किया। परीक्षा शुरू होने से पहले ही छह आरोपियों को पकड़ लिया गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि परीक्षा के दौरान इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के माध्यम से नकल कराने की तैयारी की गई है। इसके बाद परीक्षा केंद्र आयन डिजिटल जोन के आसपास निगरानी बढ़ाई गई। संदिग्ध गतिविधियां दिखाई देने पर कुछ युवकों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे केंद्र के बाहर बैठकर ब्लूटूथ डिवाइस के जरिए अंदर परीक्षा दे रहे अभ्यर्थियों को प्रश्नों के उत्तर […]

उर्वरकों की कीमत बढ़ाना मोदी सरकार का किसान विरोधी निर्णय – कांग्रेस

  रायपुर। खेती में उपयोग किये जाने वाले जरूरी उर्वरको एनपीके और पोटाश की कीमते बढ़ाये जाने के केन्द्र के निर्णय का कांग्रेस ने विरोध किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि एक तरफ सरकार विगत दो वर्षों से धान के एमएसपी में वृद्धि का लाभ किसानों को नहीं दे रही है, तो वहीं दूसरी ओर खाद की कीमतों में लगातार वृद्धि कर रही है। एनपीके की कीमत 1,720 रुपए प्रति बोरी से बढ़ाकर 1,900 रुपए और पोटाश की कीमत 1,500 से बढ़ाकर 1,800 रुपए प्रति बोरी कर दिया गया है, एनपीके की कीमत पिछले दो सालों में 430 रुपए प्रति बोरी बढ़ाया गया है, अर्थात 860 […]

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी को मिला राष्ट्रीय सम्मान

  ० चेयरमेन डॉ रोहित यादव ने बधाई, प्रबंध निदेशक एसके कटियार ने लिया पुरस्कार रायपुर।। इंडियन पावर स्टेशन (ओ एंड एम) कॉन्फ्रेंस में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी को राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया गया। रायपुर में एनटीपीसी व्दारा आयोजित इंडियन पावर स्टेशन ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस (O&M) कॉन्फ्रेंस के दौरान बिजली क्षेत्र की उत्कृष्ट उपलब्धियों को सम्मानित किया गया। राजधानी के दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में जनरेशन कंपनी के अंतर्गत संचालित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत केंद्र,(डीएसपीएम) कोरबा पूर्व को वर्ष 2024-25 के लिए “सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला विद्युत केंद्र सम्मान” प्रदान किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान कंपनी के प्रबंध निदेशक एस. के. कटियार ने ग्रहण किया। […]

भारत-पाकिस्तान टी20 महामुकाबला: ताकत, रणनीति और संतुलन की असली जंग

स्पोर्ट्स डेस्क। कोलंबो में रविवार शाम क्रिकेट प्रेमियों की नजरें एक बार फिर सबसे बड़े मुकाबले पर टिकी होंगी। टी20 विश्वकप 2026 में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। यह सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि दबाव, रणनीति और संयम की परीक्षा है। टॉस शाम 6:30 बजे होगा, जबकि मुकाबला 7:00 बजे शुरू होगा।   टी20 इतिहास में India national cricket team ने बड़े टूर्नामेंटों में अधिक निरंतरता दिखाई है। खासकर विश्व कप जैसे मंच पर भारत का रिकॉर्ड Pakistan national cricket team के खिलाफ मजबूत रहा है। दबाव भरे मैचों में भारत की मानसिक मजबूती अक्सर निर्णायक साबित हुई है। बल्लेबाजी: गहराई बनाम निर्भरता भारतीय टीम की बल्लेबाजी में विविधता और […]

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर राजिम में शाही स्नान और विशाल शोभायात्रा आज, सीएम साय करेंगे शिरकत

  रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर गरियाबंद जिले के राजिम में आयोजित राजिम कुंभ (कल्प) के समापन समारोह में शामिल होंगे। समापन कार्यक्रम पूज्य संतों और धर्माचार्यों की उपस्थिति में सम्पन्न होगा। इस दौरान शाही स्नान के साथ विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। तीन नदियों के संगम पर बसा है राजिम राजिम, छत्तीसगढ़ के प्रमुख तीर्थस्थलों में से एक है, जो महानदी, पैरी और सोंढूर नदियों के त्रिवेणी संगम के समीप स्थित है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह क्षेत्र हरिहर धाम के रूप में प्रसिद्ध है, जहां राजीवलोचन मंदिर (भगवान विष्णु) और कुलेश्वर महादेव […]

बांग्लादेश में नई सरकार का शपथ ग्रहण: तारिक रहमान बनेंगे प्रधानमंत्री, भारत समेत 13 देशों को न्योता

इंटरनेशनल न्यूज़। बांग्लादेश की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 17 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। तारिक रहमान बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। वे बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के प्रमुख हैं और हालिया आम चुनाव में पार्टी की बड़ी जीत के बाद सरकार गठन की तैयारी में हैं। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन बांग्लादेश की अंतरिम सरकार करेगी। इस विशेष अवसर पर अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने भारत सहित 13 देशों के नेताओं को आमंत्रण भेजा है। इन देशों को किया गया है आमंत्रित राजनयिक सूत्रों के अनुसार, आमंत्रित देशों में भारत, चीन, पाकिस्तान, सऊदी अरब, तुर्की, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, मलेशिया, ब्रुनेई, श्रीलंका, नेपाल, […]

कही-सुनी (15 FEB-26) : मार्च के बाद संघ में बड़े फेरबदल के आसार

  रवि भोई की कलम से चर्चा है कि मार्च में आरएसएस की वार्षिक अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक के बाद बड़े स्तर पर फेरबदल के आसार हैं। कई राज्यों के संगठन महामंत्री बदले जाएंगे और कुछ नए प्रचारकों को भाजपा में भेजा जा सकता है। आरएसएस की वार्षिक अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा हर साल मार्च में होती है। 2026 में हरियाणा के समालखा में आयोजित होने की संभावना है। इस महत्वपूर्ण बैठक में संघ के 2025-2026 के कार्यों की समीक्षा और 2026-2027 की कार्ययोजना पर विचार होगा। कहा जा रहा है कि इस बैठक में प्रांत प्रचारक की जगह क्षेत्रीय प्रचारक और विभाग प्रचारक की जगह संभाग प्रचारक […]

आज का पंचांग 15 फरवरी : आज महाशिवरात्रि का पर्व है, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

15 फरवरी 2026 को फाल्गुन मास की कृष्ण त्रयोदशी तिथि है और महापावन शिवरात्रि पर्व है। कुंभ राशि में सूर्यदेव के साथ बुधदेव, शुक्रदेव और राहु की उपस्थिति वैचारिक क्षमताओं का वर्धन कर सकती है। चंद्रदेव आज मकर राशि के उत्तरषाढ़ा नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं, जो आपके भीतर परिश्रम, धैर्य और ईमानदारी जैसे गुणों का संचार करेंगे। मकर राशि में ही स्थित उच्चस्थ मंगलदेव लक्ष्यों को पाने के लिए सहायक रहेंगे। उत्तरषाढ़ा नक्षत्र के स्वामी भगवान आदित्य हैं उनके आराध्य देव देवेश्वर भगवान शिव हैं। आज महाशिवरात्रि का उत्सव शिव और मां पार्वती के मिलन का प्रतीक है। महादेव का अर्चन जीवन में सुख-समृद्धि लाता है। कार्यों के […]