अंबिकापुर में कांग्रेस दफ्तर से 73 स्टील के नल चोरी, चोर लिख गए ‘I Love You’
अंबिकापुर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के जिला कार्यालय राजीव भवन में चोरी की अनोखी घटना सामने आई है। चोर दफ्तर से दर्जनों स्टील के नल उखाड़कर ले गए। घटना के बाद पार्टी नेताओं ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। जानकारी के अनुसार, सरगुजा जिले के अंबिकापुर स्थित राजीव भवन से करीब 73 स्टील के नल चोरी हुए हैं। मौके पर टूटे हुए बेसिन, फ्लश टैंक और पाइप बिखरे मिले। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि चोरी के बाद चोरों ने फर्श पर जमी धूल में “I Love You” लिखकर संदेश भी छोड़ा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने आशंका जताई कि इस वारदात के पीछे […]



