राजधानी में बनेगा योग का वर्ल्ड रिकॉर्ड: छत्तीसगढ़ योग आयोग का सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम 10 सितम्बर को

० एक साथ लगभग 1500 योग साधकों द्वारा सेतुबंध आसन का होगा प्रदर्शन रायपुर।छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा रायपुर के बूढ़ापारा स्थित स्वर्गीय बलबीर जुनेजा इंडोर स्टेडियम में 10 सितंबर को सुबह 9 बजे से 11 बजे तक सेतुबंध आसन का सामूहिक प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम में लगभग 1500 लोगों द्वारा सामूहिक योगाभ्यास कर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना स्थान दर्ज कराया जाएगा। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ योग आयोग पहले भी गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना स्थान बना चुका है। इसी तारतम्य में छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा लोगों को योग के महत्व के प्रति जागरूक करने और स्वस्थ जीवन शैली के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से […]

आकाशवाणी रायपुर की काव्य संध्या में हुआ तीन भाषाओं का संगम

  रायपुर।आकाशवाणी रायपुर द्वारा जी-20 के अंतर्गत 6 सितंबर बुधवार की शाम रायपुर के रंग मंदिर में आयोजित काव्य संध्या में अंचल के कवियों ने प्रकृति, जीवन दर्शन और अनेकता में एकता के संदेश के साथ हिंदी, छत्तीसगढ़ी और उर्दू रचनाओं से काव्य प्रेमियों को साहित्य सृजन की धाराओं से आप्लावित किया। दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। स्वागत उद्बोधन में आकाशवाणी रायपुर के कार्यक्रम प्रमुख लखन लाल भौर्य ने आकाशवाणी के सभी श्रोताओं और उपस्थित दर्शकों को आकाशवाणी के आयोजनों के प्रति लगाव को हमेशा से बनाए रखने की कामना की। आकाशवाणी परिवार के सदस्यों ने आमंत्रित कवियों का स्वागत किया। सबसे पहले युवा कवि भरत कुमार […]

बरबांधा जलाशय जीर्णोद्धार का हुआ भूमिपूजन लागत 1954.74 लाख की मिली स्वीकृति –

० बरबाॅधा आमगॉव क्षेत्र वासियों ने क्षेत्र की बहु प्रतीक्षित मांग पूर्ण होने पर उपस्थित जन समुदाय द्वारा डॉक्टर लक्ष्मी ध्रुव का किया आभार धमतरी /सिहावा। सिहावा विधानसभा क्षेत्र की विधायक एवं उपाध्यक्ष मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन आज आमगांव बरबॉधा घुड़ावर जैतपुरी क्षेत्र केसमस्त कृषक साथीग्राम के गणमान्य नागरिकवरिष्ठ जनयुवा साथीकी उपस्थिति में डॉ लक्ष्मी ध्रुव जी का ऐतिहासिक स्वागत सम्मान ग्राम वासियों एवं क्षेत्र वासियों द्वारा किया गया ध् धमतरी जिले के नगरी वि.ख. मे निर्मित जलाशय का निर्माण 1977 में किया गया था। बरबांधा जलाशय के जलग्रहण क्षेत्र के समीप पहाड़ी क्षेत्र है जिससे तेज बहाव से बांध में पानी का अधिक आवक होने से […]

जी-20 शिखर सम्मेलन : आज भारत आएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ,दुल्हन की तरह सजी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली

नेशनल न्यूज़। इस सप्ताह भारत जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने वाला है। देश के लिए यह बड़ा अवसर होगा क्योंकि इसमें अमेरिका, चीन, रूस, ब्रिटेन सहित 19 देशों के नेता शामिल होंगे, जो इस समूह का हिस्सा है। इससे पहले, राष्ट्रीय राजधानी को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। वहीं, आज अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन इस शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत पहुंचेंगे। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन पियरे ने उनके दौरे के बारे में जानकारी दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन जी-20 शिखर सम्मेलन में जिन महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करेंगे, उनमें विकासशील देशों के लिए काम करना, जलवायु, प्रौद्योगिकी जैसे […]

आज का इतिहास 7 सितंबर : बैंक ऑफ इंडिया की स्थापना आज ही के दिन 7 सितंबर 1906 को मुंबई के प्रतिष्ठित व्यापारियों के एक समूह द्वारा की गई

बैंक ऑफ इंडिया की स्थापना आज ही के दिन 7 सितंबर 1906 को मुंबई के प्रतिष्ठित व्यापारियों के एक समूह द्वारा की गई। इससे पहले यह बैंक जुलाई 1969 तक निजी स्वामित्व और नियंत्रण में था, जब 13 अन्य बैंकों के साथ इसका राष्ट्रीयकरण किया गया। बैंक ऑफ इंडिया SWIFT (सोसाइटी फॉर वर्ल्डवाइड इंटर बैंक फाइनेंशियल टेलीकम्युनिकेशंस) का संस्थापक सदस्य है, जो लागत प्रभावी वित्तीय प्रसंस्करण और संचार सेवाओं के प्रावधान की सुविधा प्रदान करता है।   आज के इस लेख में हम आपको 7 सितंबर से जुड़े इतिहास के बारे में बता रहे हैं। जानिए इस दिन से जुड़ी प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये […]

आज का राशिफल 7 सितंबर, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए जन्माष्टमी का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में यदि आपने कुछ बदलाव करने की योजना बनाई है, तो वह आपको अच्छा लाभ अवश्य देकर जाएगी। आप दूसरों के कार्य में ज्यादा हाथ ना डालें, नहीं तो समस्या हो सकती है। सेहत को लेकर आपको सावधानी बरतनी होगी। जीवनसाथी से आपकी किसी बात को लेकर कहा सुनी हो सकती है। आपको परिवार में चल रही कलह को बातचीत के जरिए समाप्त करना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए बाकी दोनों […]

जन्माष्टमी में आज श्री बांके बिहारी मंदिर में मचेगी उत्सव की धूम, पंचामृत से होगा अभिषेक, लगेगा छप्पन भोग के साथ मिल्क केक और मिगी भोग

नेशनल न्यूज़। मथुरा जिले के वृंदावन धाम में रमण रेती पर स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर में आज 7 सिंतबर 2023 को जन्माष्टमी उत्सव की धूम मचने वाली है। श्री वृंदावन के मुख्य सेवाधिकारी राजू गोस्वामी जी के अनुसार श्री बांके बिहारी मंदिर में विशेष सेवाएं जारी करवाई जा रही हैं। मंदिर को खूबसूरत गुब्बारों के साथ सजाया जाएगा। श्री बांके बिहारी की प्रतिमा का पंचामृत से अभिषेक होगा। भक्तों के द्वारा लाई गई सुंदर पोशाकें पहना कर श्रृंगार किया जाएगा। श्री बांके बिहारी को छप्पन भोग, मिल्क केक और मिगी भोग अर्पित किया जाएगा। अन्य सेवाओं में नंदोसत्व बटोना सेवा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। लगभग हर […]

तिरुपति मंदिर में भक्त ने चढ़ाए 108 स्वर्ण कमल, कीमत जान आप भी हो जाओगे हैरान

नेशनल न्यूज़। आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में तिरुमला पर्वत पर तिरुपति बालाजी का प्रसिद्ध मंदिर है। यहां देश और दुनिया से लाखों भक्त भगवान विष्णु के अवतार श्री वेंकटेश्वर स्वामी जी के दर्शन करने आते हैं। लोग यहां दिल खोलकर दान करते हैं। भगवान वेंकटेश्वर के प्रति भक्तों में गहरी आस्था है, जिसके तमाम उदाहरण मिल जाएंगे। अब ऐसे ही एक श्रद्धालु ने तिरुपति बालाजी को 108 सोने के फूल चढ़ाए हैं, जिसकी कीमत 2 करोड़ रुपए बताई जा रही है। 1984 में गुंटूर के एक मुस्लिम भक्त ने वेंकटेश्वर स्वामी को 108 स्वर्ण कमल चढ़ाए थे और तब से उनका उपयोग हर मंगलवार को विशेष अष्टदल पद पद्मराधन […]

दही हांडी में बड़ा हादसा : स्कूल में मटकी फोड़ कार्यक्रम में गिरा पिलर, 2 छात्राओं की मौत

उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर जिले के गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र में बुधवार को एक स्कूल में जन्माष्टमी उत्सव के दौरान लोहे का एक खंभा गिर गया। हादसे में दो छात्राओं की मौत हो गई जबकि तीन अन्य छात्राएं घायल हो गईं। पुलिस उपाधीक्षक रजत विश्नोई ने बताया कि गिर्वा पंचायत समिति के जोगी तालाब स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार दोपहर जन्माष्टमी उत्सव के दौरान लोहे का खंभा कुछ छात्राओं पर गिर पड़ा जिसमें पांच छात्राएं जख्मी हो गईं। उन्होंने बताया कि जन्माष्टमी उत्सव में मटकी फोड़ कार्यक्रम के लिये विद्यार्थी एक जगह एकत्रित हुए थे। अधिकारी के मुताबिक, घायल छात्राओं को गीतांजलि अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों […]

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस: मुख्यमंत्री और स्कूल शिक्षा मंत्री आज राज्य स्तरीय वेबीनार में होंगे शामिल

रायपुर।अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर 8 सितम्बर को दोपहर 12ः00 बजे राज्य स्तरीय वेबीनार का आयोजन किया गया है। इस वेबीनार में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, स्कूल शिक्षा मंत्री रविन्द्र चौबे, स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन, विशेष सचिव एवं राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के संचालक श्री राजेश सिंह राणा तथा राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण एवं राज्य साक्षरता केन्द्र (एस.सी.ई.आर.टी.) के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। वेबीनार में प्रदेश के समस्त जिला शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य, डाइट, जिला परियोजना अधिकारी, समग्र शिक्षा के डीएमसी, समस्त विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड परियोजना अधिकारी, बीआरसी, सीएसी, सीआरसी, समस्त प्राचार्य, प्रधान पाठक, शिक्षकगण, स्कूल शिक्षा व साक्षरता से जुड़े सभी स्रोत व्यक्ति, कुशल प्रशिक्षक, स्वयंसेवी […]