नारायणपुर के जंगल में फिर सुरक्षाबलों ने नक्सलियों को घेरा ,जवानों ने मार गिराए सीनियर लीडर, 6 लाख नगद, लैपटॉप समेत नक्सल सामग्री बरामद
नारायणपुर। नक्सल मुक्त बस्तर अभियान के तहत एक बार फिर नारायणपुर में नक्सलियों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में जवानों ने कई नक्सलियों को ढेर कर दिया है।मिली जानकारी के अनुसार नारायणपुर जिले के कसोड़-कुमुरादी के जंगल में आज सुबह जवानों की टीम सर्चिंग पर निकली थी। इसी दौरान जंगल में नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में जवानों ने कई नक्सलियों को मार गिराया। वहीं, कई नक्सलियों के घायल होने की भी खबर है। बताया जा रहा हैे कि जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली भाग खड़ हुए। वहीं, मुठभेड़ के बाद जवानों ने मौके से भारी मात्रा में हथियार, 6 लाख नगद, 11 लैपटॉप, […]



