छत्तीसगढ़ में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी, कहीं बारिश तो कही भीषण गर्मी, आज भी कुछ जगहों पर बरसेंगे बदरा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का रुख बदला हुआ है। लगातार मौसम की स्थिति में उतार-चढ़ाव जारी है। कहीं सूरज की तपिश तो कहीं बारिश की बौछार देखने को मिल रही है। राजधानी रायपुर में दिन भर धूप के बाद शाम को बूंदाबांदी हुई। दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश की स्थिति बनी हुई है और आज भी प्रदेश के कई स्थानों में बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं बस्तर संभाग के सभी जिलों में हल्की बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार-पांच दिनों में दिन के तापमान में हल्की वृद्धि होगी। आज राजधानी रायपुर में दिन का तापमान 41 डिग्री और रात में 28 डिग्री के आसपास रहने […]

भिलाई : तेज रफ़्तार बाइक सवार खड़ी मेटाडोर से टकराए, दो युवकों की मौके पर ही मौत, बुजुर्ग घायल

भिलाई। एक बार फिर तेज रफ्तार के कहर ने लोगों की जान ले ली। भिलाई में एक सड़क हादसे में 2 की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार हादसा भिलाई पावर हाउस स्टेशन के सामने हुआ, जब एक खड़ी मेटाडोर से बाइक टकरा गई। बताया गया कि, सड़क किनारे खड़ी मेटाडोर से बाइक सवार टकरा गए। जिससे की इस हादसे में दो बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य को गंभीर चोटें आईं। साथ ही, सामने से आ रहे एक बुजुर्ग भी इस हादसे में घायल हो गए। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मृतकों के शव […]

आज का राशिफल 19 अप्रैल : दुरुधरा योग से वृषभ, मिथुन और सिंह राशि को आज मिलेगा शुभ लाभ, जानें अपना भविष्यफल

​मेष राशि, परिवार के साथ यात्रा का संयोग बनेगा। आज शनिवार का दिन मेष राशि के लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। आज नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में प्रयास से बढकर सफलता मिलेगी। आज आपके अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। यदि आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो आपको व्यापार में लाभ मिलेगा। साझेदारों से आपका तालमेल भी बना रहेगा। आप जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं। आपको आज परिवार के साथ यात्रा पर भी जाने का मौका मिलेगा। आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की पूजा करें और पीपल को जल दें। ​वृषभ राशि, शत्रुओं से सतर्क रहें वृषभ राशि के लोगों के लिए आज […]

आज का पंचांग 19 अप्रैल : आज वैशाख कृष्ण षष्ठी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

राष्ट्रीय मिति चैत्र 29, शक संवत 1947, वैशाख, कृष्ण, षष्ठी, शनिवार, विक्रम संवत 2082। सौर वैशाख मास प्रविष्टे 07, शव्वान 20, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 19 अप्रैल सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतुः। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। षष्ठी तिथि सायं 06 बजकर 23 मिनट तक उपरांत सप्तमी तिथि का आरंभ। मूल नक्षत्र पूर्वाह्न 10 बजकर 21 मिनट तक उपरांत पूर्वाषाढ़ नक्षत्र का आरंभ। शिव यो अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 42 मिनट तक उपरांत सिद्ध योग का आरंभ। वणिज करण सायं 06 बजकर 23 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात धनु राशि पर संचार करेगा। सूर्योदय का […]

शादी के बंधन में बंधे 60 वर्षीय भाजपा नेता दिलीप घोष,पार्टी सहयोगी को बनाया जीवन संगिनी

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी के नेता दिलीप घोष ने शुक्रवार को शादी कर ली है। दिलीप घोष ने 60 साल की उम्र में पार्टी सहयोगी रिंकू मजूमदार के साथ शादी की है। जानकारी के मुताबिक, दोनों की शादी का समारोह के समय करीबी रिश्तेदार और परिवार को लोग उपस्थित रहे। घोष के करीबी लोगों के मुताबिक, वह रिंकू मजूमदार को साल 2021 से जानते हैं। दिलीप घोष और रिंकू मजूमदार की शादी की कई तस्वीरें भी सामने आ गई हैं। IPL मैच के दौरान शादी का फैसला दिलीप घोष और रिंकू मजूमदार ने शुक्रवार को शाम के समय न्यू टाउन इलाके में एक निजी समारोह में शादी की। जानकारी के […]

सीजीएमएससी प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने में निभा रही अहम भूमिका: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

० सीजीएमएससी के नए अध्यक्ष दीपक म्हस्के ने संभाला पदभार, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के सभागार में छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (सीजीएमएससी) के नव नियुक्त अध्यक्ष दीपक म्हस्के के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए और मुख्य अतिथि की आसंदी से उन्हें शुभकामनाएं दी। इस दौरान मुख्यमंत्री सहित अतिथियों ने सीजीएमएससी सप्लाई चैन मैनेजमेंट एसओपी का विमोचन किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (सीजीएमएससी) की स्थापना वर्ष 2010 में तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल में हुई थी। इस संस्था की भूमिका […]

सुशासन तिहार 2025 : साय सरकार की संवेदनशील पहल, महज 24 घंटे के भीतर मनोहर सिंह पटेल को हाथ में मिला आयुष्मान कार्ड

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अभिनव पहल सुशासन तिहार जनकल्याण और पारदर्शी प्रशासन की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही है। इस अभियान के तहत महासमुंद जिले में एक सराहनीय पहल देखने को मिली। पिथौरा विकासखंड के ग्राम पंचायत जंघोरा निवासी मनोहर सिंह पटेल ने आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था, लेकिन तकनीकी कारणवश उनका कार्ड नहीं बन पाया था, जिससे उन्हें योजना को लाभ नहीं मिल पा रहा था। सुशासन तिहार के मद्देनजर कलेक्टर विनय लंगेह के मार्गदर्शन में उनके आवेदन को गंभीरता से लिया गया और मात्र 24 घंटे के भीतर समाधान कर दिया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य […]

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार

० देश के बड़े राज्यों की श्रेणी में मिला सेकंड बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट का अवार्ड रायपुर। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के शानदार और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी सफलता मिली है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की 12वीं राष्ट्रीय समीक्षा बैठक के दौरान छत्तीसगढ़ को देश के बड़े राज्यों की श्रेणी में सेकंड बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट के पुरस्कार से सम्मानित किया गया । छत्तीसगढ़ राज्य के दो जिले मोहला – मानपुर- चौकी और सक्ती ने भी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के शानदार क्रियान्वयन के लिए देश के बेस्ट परफॉर्मिंग जिला होने की उपलब्धि हासिल की है। […]

मुर्शिदाबाद हिंसा : ‘ऐसी हिंसा सहन नहीं’; मामले में केंद्र को रिपोर्ट भेजेंगे राज्यपाल बोस

मुर्शिदाबाद। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद और मालदा जिलों में हिंसा से बड़ी संख्या में महिलाएं प्रभावित हुई हैं। पीड़ित लोगों से मुलाकात करने हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में जाने से पहले प्रदेश के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने घटनाओं को ‘मौत का नाच’ बताया। उन्होंने कहा कि हिंसा का रास्ता अपनाने वाली मानसिकता को जड़ से खत्म किए जाने की जरूरत है। बोस ने कहा, बंगाल में अलग-अलग जगहों से हिंसा की भयावह खबरें आ रही हैं। हमें हिंसा के पंथ को ताबूत में बंद कर ताबूत में आखिरी कील भी ठोकनी होगी। बंगाल में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए यह बेहद जरूरी है। किसी भी कीमत पर हिंसा […]

कुत्ता खरीदने के लिए पैसे नहीं देने पर सनकी बेटे ने मां को हथौड़ी मारकर उतारा मौत के घाट, पत्नी पर भी किया हमला

रायपुर। प्रदेश की राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बेटे ने कुत्ता खरीदने के लिए मां से पैसे नहीं मिलने पर हथौड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी और पत्नी को भी घायल कर दिया। आरोपी घटना के बाद से फरार है जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक आरोपी प्रदीप देवांगन (उम्र 45 वर्ष), निवासी नागेश्वर नगर, ने अपनी मां गणेशी देवांगन (उम्र 70 वर्ष) से कुत्ता खरीदने के लिए 200 रुपए मांगे थे। जब मां ने पैसे देने से इनकार किया तो विवाद बढ़ गया। गुस्से में आकर आरोपी ने घर में […]