आज का राशिफल 27 जून : वृषभ, मिथुन और कुंभ राशि के लिए आज अनफा योग रहेगा लाभदायक, जानें अपना भविष्यफल

मेष राशि, मेहनत अधिक लेकिन सफलता प्रसन्नता देगा मेष राशि के लिए आज का दिन मेहनत वाला रहेगा, लेकिन अच्छी बात है कि परिश्रम के बाद सफलता मिलने की खुशी भी पाएंगे। आपको कोई नया काम शुरू करने का मौका मिल सकता है। कोई नई जिम्मेदारी भी मिलेगी। आज आपकी मेहनत रंग लाएगी और आप तारीफ भी पाएंगे। अगर आपके वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियां आ रही हैं तो आप उसे दूर करने मे सफल होगे। परिवार से आपको आज सहयोग मिलेगा। बच्चों की शिक्षा से संबंधित समस्या का समाधान हो सकता है। सेहत के प्रति लापरवाही से बचें। आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीलक्ष्मी स्तोत्र का पाठ […]

आज का पंचांग 27 जून : आज आषाढ़ शुक्ल द्वितीया तिथि, जानें शुभ मुहूर्त का समय

राष्ट्रीय मिति आषाढ़ 06, शक सम्वत् 1947, आषाढ़, शुक्ला, द्वितीया, शुक्रवार, विक्रम संवत् 2082। सौर आषाढ़ मास प्रविष्टे 13, मुहर्रम 01, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 27 जून सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायण, उत्तर गोल, वर्षा ऋतुः। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। द्वितीया तिथि पूर्वाह्न 11 बजकर 20 मिनट तक उपरांत तृतीया तिथि का आरंभ। पुनर्वसु नक्षत्र प्रातः 07 बजकर 22 मिनट तक उपरांत पुष्य नक्षत्र का आरंभ। व्याघात योग रात्रि 09 बजकर 10 मिनट तक उपरांत हर्षण योग का आरंभ। कौलव करण पूर्वाह्न 11 बजकर 20 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात कर्क राशि पर संचार करेगा। आज के […]

Fack Check : दो पहिया वाहनों से टोल टैक्स वसूलने की खबर निकली फर्जी, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बताया फैक्ट

दिल्ली। दोपहिया वाहनों से टोल वसूली को लेकर बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया और कुछ समाचार माध्यमों में चल रही अटकलों पर केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पूर्ण विराम लगा दिया है। उन्होंने इन खबरों को पूरी तरह से भ्रामक और बेबुनियाद बताया है। गडकरी ने 26 जून को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि कुछ मीडिया संस्थान यह प्रचारित कर रहे हैं कि 15 जुलाई से दोपहिया वाहनों से टोल टैक्स वसूला जाएगा, जबकि ऐसा कोई प्रस्ताव सरकार के विचाराधीन नहीं है। पहले की तरह छूट जारी गडकरी ने स्पष्ट शब्दों में कहा, “मैं यह स्पष्ट […]

अंडरग्राउंड वायरिंग होने से रायपुरा चौक का होगा चौड़ीकरण,रायपुर पश्चिम के विधायक राजेश मूणत ने किया भूमिपूजन

  ० सर्विस लेन के 400 मीटर हिस्से में बनेगी फोरलेन सड़क रायपुर। रिंगरोड नंबर वन के रायपुरा चौक के दोनों ओर 11केवी लाइनों को छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी अंडरग्राउंड करेगा, जिसका भूमिपूजन रायपुर पश्चिम के विधायक व पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने आज शाम को किया। श्री मूणत ने इस अवसर पर कहा कि बिजली तारों के अंडरग्राउंड होने से सड़क चौड़ीकरण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। अब रायपुरा ओवरब्रिज के नीचे दोनों ओर सर्विस लेन को टू-लेन से फोरलेन किया जाएगा, ताकि आम लोगों को रोजाना लगने वाले ट्रैफिक जाम से राहत मिले। भूमिपूजन कार्यक्रम में नगर निगम महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौर सहित […]

मुख्यमंत्री साय ने पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे के निधन पर दुःख व्यक्त किया,कहा -समूचे साहित्यिक जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति

रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ी साहित्य और हास्य काव्य के शिखर पुरुष पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि डॉ. सुरेन्द्र दुबे का निधन न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि समूचे साहित्यिक जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि अपने विलक्षण हास्य, तीक्ष्ण व्यंग्य और अनूठी रचनात्मकता के माध्यम से डॉ. दुबे ने न केवल देश-विदेश के मंचों को गौरवान्वित किया, बल्कि छत्तीसगढ़ी भाषा को वैश्विक पहचान दिलाने में भी अहम भूमिका निभाई। जीवनपर्यंत उन्होंने समाज को हँसी का उजास दिया, लेकिन आज उनका जाना हम सभी को गहरे शोक में डुबो गया है। मुख्यमंत्री साय ने […]

लोकतंत्र केवल एक शासन प्रणाली नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक पद्धति:लोकतंत्र सेनानियों का संघर्ष हम सबके लिए प्रेरणास्रोत – मुख्यमंत्री

० आपातकाल स्मृति दिवस पर सम्मानित हुए लोकतंत्र सेनानी रायपुर। लोकतंत्र केवल एक शासन प्रणाली नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक पद्धति है। आज हम लोकतंत्र की फिजा में जिस आज़ादी का अनुभव कर रहे हैं, उसकी कीमत आपातकाल के दौरान कुछ लोगों ने यातना, अपमान और जेलों में समय काटकर चुकाई थी। इन लोकतंत्र सेनानियों की पीड़ा और संघर्ष को हर पीढ़ी तक पहुँचाना हमारा कर्तव्य है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित आपातकाल स्मृति दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोकतंत्र विरोधी ताकतों से सावधान रहने और लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयत्नशील रहने […]

कारोबारी विजय भाटिया को हाईकोर्ट से झटका, गिरफ्तारी पर दायर रिट याचिका खारिज

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में आरोपी कारोबारी विजय भाटिया को हाईकोर्ट से झटका लगा है। भाटिया ने अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में रिट याचिका दायर की थी, लेकिन चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा की डिवीजन बेंच ने 26 जून, गुरुवार को सुनवाई के बाद याचिका को खारिज कर दिया। इस फैसले को जांच एजेंसी एसीबी (ACB) और ईओडब्ल्यू (EOW) की बड़ी सफलता माना जा रहा है। विजय भाटिया की ओर से सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ अधिवक्ता मीनाक्षी अरोड़ा ने पैरवी करते हुए तर्क दिया कि एसीबी ने भाटिया को बिना समन जारी किए गिरफ्तार किया, जो कानून प्रक्रिया का उल्लंघन है। साथ ही एफआईआर […]

Axiom-4: भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला तीन साथियों के साथ पहुंचे ISS, स्पेस स्टेशन पर बिताएंगे 14 दिन

  दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला का स्पेसएक्स ड्रैगन कैप्सूल अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंच गया है। अंतरिक्ष यान करीब 28.5 घंटे की यात्रा के बाद 26 जून गुरुवार को भारतीय समय के अनुसार शाम करीब 4:05 बजे आईएसएस से जुड़ा। ड्रैगन कैप्सूल पहले से तय समय से 20 मिनट पहले डॉक हुआ है। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन और ड्रैगन यान के बीच डॉकिंग की प्रक्रिया को पूरा होने में अभी एक घंटे से अधिक का वक्त लगेगा। जिसमें हवा के रिसाव और दबाव की स्थिरता की पुष्टि होगी। इसके बाद क्रू अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में प्रवेश करेगा। स्पेसएक्स के फाल्कन-9 रॉकेट ने बुधवार दोपहर 12:01 बजे एक्सिओम-4 मिशन के अंतरिक्ष […]

Big Breaking : पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे का निधन : छत्तीसगढ़ में शोक की लहर, दिल का दौरा पड़ने के बाद ली अंतिम सांस

रायपुर। गुरुवार 26 जून 2025 का दिन हिंदी कविता जगत के लिए दुखद खबर का दिन है। काव्य जगत ने आज अपने हास्य और व्यंग्य के एक स्तंभ को खो दिया। प्रसिद्ध कवि, व्यंग्यकार और आयुर्वेदाचार्य डॉ. सुरेंद्र दुबे अब हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन उनकी रचनाएं, मंचीय प्रस्तुतियाँ और जीवनदृष्टि हमें हमेशा प्रेरणा देती रहेंगी। परिजनों ने दिल का दौरा पड़ने से डॉ. सुरेंद्र दुबे का निधन होने की पुष्टि की है। व्यक्तित्व और प्रारंभिक जीवन डॉ. सुरेंद्र दुबे का जन्म 8 जनवरी 1953 को छत्तीसगढ़ के दुर्ग ज़िले के बेमेतरा नामक स्थान में हुआ। पारंपरिक पृष्ठभूमि से आने वाले डॉ. दुबे ने आयुर्वेदिक चिकित्सा को अपना पेशा बनाया, […]

छत्तीसगढ़ के सांसद, विधायक और मंत्रियों के लिए भाजपा का प्रशिक्षण शिविर, जेपी नड्डा,और अमित शाह करेंगे संबोधित

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी पहली बार एक बड़ा प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर रही है जिसमें प्रदेश के सभी सांसद, विधायक और मंत्री शामिल होंगे। यह प्रशिक्षण शिविर 7 जुलाई से 9 जुलाई तक चलेगा। शुभारंभ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा करेंगे जबकि समापन सत्र को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संबोधित करेंगे। आयोजन स्थल के लिए बस्तर या मैनपाट को लेकर अंतिम निर्णय जल्द लिया जाएगा। तीन दिन चलने वाले इस शिविर में पार्टी जनप्रतिनिधियों को भाजपा की संगठनात्मक यात्रा, सिद्धांत और रीति-नीति की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। सुशासन, लोकसंवाद और कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय कैसे स्थापित किया जाए, इस पर भी विशेष सत्र होंगे। प्रत्येक दिन अलग-अलग […]