धमतरी के पहाड़ी इलाके में जंगल की आग, वन विभाग ने मौके पर किया काबू पाने का प्रयास

  धमतरी। उदन्ती-सीतानदी टाइगर रिज़र्व के सीतानदी रेंज में अचानक भीषण आग लग गई, जो देखते ही देखते पहाड़ी इलाकों तक फैल गई। फायर सीजन से पहले लगी इस आग ने वन विभाग की चिंता बढ़ा दी है। मुख्य मार्ग घठुला से बोरई अंगिरा ऋषि पहाड़ी इलाके में भड़कती आग और फैलते धुएं की सूचना मिलते ही वन अमला मौके पर पहुंचा। आग की तीव्रता अधिक होने के कारण इसे काबू में करना चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है। सीतानदी रेंज के फॉरेस्ट गार्ड शिवा शुक्ला और अन्य वनकर्मी, वन चौकीदारों और फील्ड स्टाफ के साथ आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। तेज हवाओं और सूखी घास के […]

रिजिजू का आरोप: कांग्रेस सांसद स्पीकर चैंबर में घुसकर पीएम मोदी को धमकाने लगे

  दिल्ली। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने संसद से एक वीडियो जारी कर कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रिजिजू का कहना है कि कांग्रेस के कुछ सांसद स्पीकर के चैंबर में घुसे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धमकाने का प्रयास किया। वीडियो जारी करते हुए रिजिजू ने कहा, “यह एक गैरकानूनी रूप से रिकॉर्ड की गई वीडियो क्लिप है। जब 20-25 कांग्रेस सांसद स्पीकर के चैंबर में घुसे, उन्होंने गालियां दी और प्रधानमंत्री को धमकाया। हमारी पार्टी बहस और चर्चा में विश्वास करती है और कभी भी किसी सांसद को मारपीट के लिए बढ़ावा नहीं देती।” रिजिजू ने यह भी आरोप लगाया कि अगर बीजेपी सांसदों ने […]

रांची में रफ्तार का कहर: तेज SUV ने 6 लोगों को रौंदा, एक की मौत, दो गंभीर

  रांची। रांची के चुटिया थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जब तेज रफ्तार और बेकाबू थार (SUV) ने सड़क किनारे खड़े छह लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में 40 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, साउथ रेलवे कॉलोनी स्थित दुर्गा मंदिर के पास एक गृह प्रवेश कार्यक्रम के बाद कुछ लोग बाहर निकलकर सड़क किनारे बातचीत कर रहे थे। तभी रेलवे स्टेशन की ओर से तेज गति से आ रही थार अचानक अनियंत्रित हो गई और वहां खड़े लोगों को […]

Bangladesh Election 2026 Live: बांग्लादेश में मतदान शुरू, अवामी लीग रोक के बाद पहले चुनाव का बिगुल बजा

इंटरनेशनल न्यूज़। भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश में आज आम चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। भारतीय समयानुसार सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। यह चुनाव 2024 के उस हिंसक आंदोलन के बाद हो रहे हैं, जिसके कारण 15 साल से शासन कर रही तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना को पद से हटना पड़ा था। शेख हसीना की सरकार गिरने के 18 महीने बाद यह चुनाव हो रहा है। बांग्लादेश में हो रहे चुनाव को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वोटिंग को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। बांग्लादेश की 300 संसदीय सीटों के लिए 12.7 करोड़ मतदाता वोट डाल रहे […]

रायपुर में कमिश्नरेट का असर: देर रात अवैध कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

रायपुर। रायपुर में कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के बाद पुलिस की सख्ती साफ दिखाई देने लगी है। राजधानी के सेंट्रल जोन में पुलिस ने देर रात गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर शटर बंद कर चोरी-छिपे सामान बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर उन दुकानों पर छापा मारा, जिनके बारे में अवैध व्यापार की शिकायतें मिल रही थीं। जांच के दौरान दुकानों से इलेक्ट्रॉनिक सामान, मोबाइल एक्सेसरीज और नकली ब्रांडेड उत्पाद बरामद किए गए। मौके से तीन दुकानदारों और तीन ग्राहकों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई। अधिकारियों का कहना है कि रात के समय इस तरह दुकानें […]

CGPSC राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026: 22 फरवरी को दो शिफ्ट में परीक्षा, 265 पदों के लिए भर्ती

  रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 की तारीख घोषित कर दी है। परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी 2026 को राज्य के सभी 33 जिलों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। आयोग ने परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं, जिन्हें अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। दो पालियों में होगी परीक्षा आयोग के अनुसार इस परीक्षा के माध्यम से कुल 265 पदों पर भर्ती की जाएगी। परीक्षा दो चरणों में आयोजित होगी: पहली पाली: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक दूसरी पाली: दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक जरूरी निर्देश परीक्षा नियंत्रक ने […]

आज का राशिफल 12 फरवरी : कर्क, वृश्चिक और मीन राशि के जातको को अपनी अंतर्दृष्टि का फायदा मिलेगा

  मेष राशि,कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है मेष राशि वालों के लिए आज का दिन ‘एम्बिशन और क्लैरिटी’ का है। आपके लग्न स्वामी मंगलदेव दसवें भाव में बैठकर आपको करियर में सुपर एक्टिव बना रहे हैं। आज आप थोड़े इंट्रोस्पेक्टिव हो सकते हैं, लेकिन शाम तक काफी मोटिवेटेड महसूस करेंगे। आपकी संकल्प शक्ति आज आपकी सबसे बड़ी ताकत है। सावधानी इसमें बरतें कि दिन की शुरुआत में मूड स्विंग्स और चिड़चिड़ेपन से बचें। जल्दबाजी में रियेक्ट करना आपके काम बिगाड़ सकता है। करियर में आपकी लगन रंग लाएगी और कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। लव लाइफ में ईमानदारी बरतें। उपाय: सुबह के समय दीप ब्रीदिंग करें और मन […]

आज का पंचांग 12 फरवरी : आज फाल्गुन मास की दशमी तिथि, जानें राहुकाल कब से कब तक

12 फरवरी 2026 को फाल्गुन मास की कृष्ण दशमी तिथि है। आज मकर राशि में सूर्यदेव और मंगलदेव की युति आपके भीतर साहस और काम करने की शक्ति जगा रही है। चंद्रदेव आज वृश्चिक राशि के ज्येष्ठ नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं, जो आपकी सोच को व्यवहारिक और बुद्धिमान बनाने में मदद करेंगे। कुंभ राशि में बुधदेव, शुक्रदेव और राहुदेव का मेल आपकी बड़ी इच्छाएं पूरी करने के लिए नए अवसर प्रदान कर सकता है। आज हर्षण योग बन रहा है, जो दिनभर प्रसन्नता और कार्यों में सफलता की अच्छी संभावना बना रहा है। अपने जरूरी कार्यों के सही संचालन के लिए दोपहर 12:13 से 12:58 तक के शुभ […]

अभनपुर भारतमाला मुआवजा घोटाला: डिप्टी कलेक्टर और तहसीलदार गिरफ्तार, पूर्व एसडीएम अब भी फरार

  रायपुर। अभनपुर में भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत जमीन अधिग्रहण मुआवजे में हुए करोड़ों रुपये के घोटाले में आर्थिक अपराध अन्वेषण विंग (EOW) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वर्तमान डिप्टी कलेक्टर शशिकांत कुर्रे और तहसीलदार लखेश्वर प्रसाद किरण को गिरफ्तार कर लिया है। घोटाले की अवधि के दौरान दोनों अधिकारी अभनपुर में तहसीलदार और नायब तहसीलदार के पद पर पदस्थ थे। लंबे समय से दोनों की तलाश की जा रही थी। जांच में सामने आया है कि जमीन के बड़े हिस्सों को पिछली तारीखों में परिवार के सदस्यों के नाम छोटे-छोटे टुकड़ों में बांटकर अधिक मुआवजा प्राप्त किया गया। कुछ मामलों में मृत व्यक्तियों और फर्जी वारिसों के नाम पर […]

छत्तीसगढ़ के निशानेबाज दिव्यांशु शैलेंद्र देवांगन का चयन ISSF जूनियर वर्ल्ड कप में

  रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश राइफल संघ (CPRA) के लिए यह अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है कि राज्य के प्रतिभाशाली निशानेबाज श्री दिव्यांशु शैलेंद्र देवांगन का चयन अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित ISSF जूनियर वर्ल्ड कप शूटिंग प्रतियोगिता 2026 के लिए हुआ है, जो मिस्र की राजधानी Cairo में आयोजित की जाएगी। राष्ट्रीय राइफल संघ भारत (NRAI) द्वारा जारी चयन सूची के अनुसार, श्री दिव्यांशु शैलेंद्र देवांगन का चयन 10 मीटर एयर राइफल (जूनियर पुरुष) स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए किया गया है। यह चयन उनके निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन तथा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्राप्त उपलब्धियों का प्रतिफल है। यह उपलब्धि न केवल श्री दिव्यांशु […]