सुशासन तिहार 2026 : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुंगेली को दी 353 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की ऐतिहासिक सौगात

० 414 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और जल सुविधाओं को मिलेगा नया विस्तार ० संवेदनशीलता और सुशासन ही विकास की मुख्य अवधारणा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर। प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज मुंगेली जिला विकास, जनकल्याण और सुशासन के एक ऐतिहासिक अध्याय का साक्षी बना। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जिला मुख्यालय स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में शामिल होकर जिले को 353 करोड़ 58 लाख रुपये से अधिक की लागत वाले 414 विकास कार्यों की सौगात दी। इनमें 152 करोड़ 02 लाख रुपये से अधिक की लागत के 284 कार्यों का लोकार्पण तथा 201 करोड़ […]

CG Weather Update : रायपुर में फिर बढ़ेगी गर्मी, पिछले 24 घंटों में 2 डिग्री चढ़ा पारा , आज बादल छाने और बूंदाबांदी के आसार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि अब गर्मी दोबारा जोर पकड़ सकती है। आने वाले दिनों में तापमान में लगभग 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है। राजधानी रायपुर में आज दोपहर और शाम के समय बादल छाने के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। रविवार को प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली। मनेंद्रगढ़, पेंड्रा रोड और माना-रायपुर एयरपोर्ट में 3 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं लाभांडीह, बिलासपुर […]

आज का राशिफल 11 मई : मेष, सिंह और धनु राशि के जातकों को मिलेंगे लाभ के अवसर, जानें अपना आज का भविष्यफल

मेष राशि: प्रोफेशनल लाइफ में जल्दबाजी पर नियंत्रण रखें आज का दिन आपके लिए अत्यंत ऊर्जावान है क्योंकि आपकी ही राशि के स्वामी मंगलदेव का गोचर आपके प्रथम भाव में हो रहा है। सूर्यदेव और बुधदेव की उपस्थिति आपको गजब की नेतृत्व क्षमता और बोलने की शक्ति प्रदान कर रही है। कुंभ राशि के चंद्रदेव आपके लाभ के ग्यारहवें भाव को सक्रिय कर रहे हैं, जिससे आपको सामाजिक संपर्कों और मित्रों से भरपूर सहयोग मिलेगा। आप खुद को अधिक प्रभावशाली महसूस करेंगे और उन प्रोजेक्ट्स का नेतृत्व करने में सक्षम होंगे जो लंबे समय से रुके हुए थे। हालांकि, बुधदेव के अस्त होने के कारण बातचीत में सावधानी बरतें, वरना […]

आज का पंचांग 11 मई : आज ज्येष्ठ नवमी तिथि, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

सोमवार को ज्येष्ठ कृष्ण नवमी तिथि का शुभ संयोग बन रहा है। इस दिन शतभिषा नक्षत्र और इन्द्र योग भी रहेगा। सूर्य उत्तरायण और वसंत ऋतु का प्रभाव रहेगा। जानें आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय। करण: वणिज – रात्रि 03:14 बजे (12 मई) तक नवमी।प्रातः 05:33 बजे दोपहर 11 बजकर 51 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक।अमृत काल: सायं 06 बजकर 05 मिनट से 07 बजकर 43 मिनट तक।अंग्रेजी तारीख 11 मई 2026 ई.। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, वसंत ऋतु। राहुकाल सुबह 07:30 से 09:00 बजे तक। नवमी तिथि दोपहर 03 बजकर 24 मिनट तक उपरांत दशमी तिथि का आरंभ। शतभिषा नक्षत्र रात्रि 01 बजकर 28 […]

सोमनी सोसाइटी में किसानों को मिल रही बेहतर सुविधा, चना-तुअर-सरसों खरीदी में बना भरोसे का केंद्र

  सोमनी। सोमनी सोसाइटी इन दिनों किसानों के लिए राहत और भरोसे का केंद्र बनकर उभरी है। रबी सीजन में चना, अरहर (तुअर) और सरसों की खरीदी पूरी पारदर्शिता और सुव्यवस्थित तरीके से जारी है। सोसाइटी में किसानों की भारी संख्या में आवक हो रही है, वहीं व्यवस्थाओं को लेकर किसानों में संतोष और खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है। सोसाइटी में बी. के. शर्मा के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में खरीदी कार्य को तेज, पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संचालित किया जा रहा है। किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए तौल प्रक्रिया से लेकर भुगतान तक हर व्यवस्था को सरल और सुचारू बनाया […]

पीएम मोदी की देशवासियों से अपील, “पेट्रोल-डीजल का करें संयमित इस्तेमाल”

हैदराबाद। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से पेट्रोलियम उत्पादों का सोच-समझकर इस्तेमाल करने की अपील की है। हैदराबाद में 9,400 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पेट्रोल, डीजल और गैस जैसी ऊर्जा संसाधनों का जरूरत के मुताबिक उपयोग करना आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत बड़ी मात्रा में पेट्रोलियम उत्पादों का आयात करता है। ऐसे में जरूरत से ज्यादा उपयोग देश की अर्थव्यवस्था पर बोझ बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव और दुनिया में बढ़ते ऊर्जा […]

बदरीनाथ-हरिद्वार मार्ग पर हादसा: बस पलटने से 7 यात्री घायल, अन्य यात्रियों को आई मामूली चोटें

ऋषिकेश। चारधाम यात्रा से लौट रहे यात्रियों की एक बस रविवार शाम बदरीनाथ हाईवे पर हादसे का शिकार हो गई। मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के शिवपुरी स्थित कलथरी डंपिंग प्वाइंट के पास बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में सात यात्री घायल हो गए, जबकि अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस के मुताबिक, बस संख्या UK14PA0605 बदरीनाथ से हरिद्वार जा रही थी। इसी दौरान चलते समय ड्राइवर साइड की खिड़की खुल गई। खिड़की बंद करने के प्रयास में चालक का संतुलन बिगड़ गया और बस सड़क पर पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही मुनिकीरेती थाना पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को […]

चलती बस में युवक की मौत, इलाहाबाद से बिलासपुर जा रहा था यात्री, जाँच में जुटी पुलिस

कवर्धा। इलाहाबाद से बिलासपुर आ रही एक यात्री बस में सफर कर रहे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक बस की सीट पर बैठा था, तभी अचानक अचेत हो गया। जब बस स्टाफ को इसकी जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही बस चालक और परिचालक युवक को लेकर सीधे पंडरिया थाना पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को युवक के पास से इलाहाबाद से बिलासपुर तक का टिकट मिला है, लेकिन उसकी […]

सक्ती में रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया ASI, एसीबी ने ढाबे से किया गिरफ्तार

सक्ती। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में एसीबी बिलासपुर की टीम ने सक्ती जिले के चंद्रपुर थाना में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक (ASI) एस.एन. मिश्रा को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिसकर्मी पर एक मामले में कार्रवाई हल्की करने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम बालपुर निवासी शिव प्रसाद बरेठ ने एसीबी कार्यालय बिलासपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि गांव की एक महिला द्वारा दर्ज मारपीट मामले में उसके परिवार पर सख्त कार्रवाई न करने के बदले ASI एस.एन. मिश्रा ने […]

बाबा बर्फानी के दर्शन अब हेलीकॉप्टर से भी: 3 जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा

  जम्मू। अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को इस बार हेलीकॉप्टर सेवा की सुविधा भी उपलब्ध होगी। तीन जुलाई से शुरू हो रही यात्रा के लिए हेली टिकटों की कीमतों की घोषणा जून के मध्य तक की जाएगी। पिछले वर्ष पहलगाम आतंकी हमले के बाद सुरक्षा समीक्षा के चलते हेली सेवाओं को बंद कर दिया गया था। हर साल लाखों श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू-कश्मीर पहुंचते हैं। इनमें कई श्रद्धालु ऐसे होते हैं जो पैदल यात्रा करने में असमर्थ होते हैं या कम समय में दर्शन करना चाहते हैं। ऐसे श्रद्धालु हेलीकॉप्टर सेवा को प्राथमिकता देते हैं। यात्रा बालटाल और पहलगाम — इन दो प्रमुख मार्गों से पूरी […]