अदाणी फाउंडेशन की टीम ने रायगढ़ महिला कबड्डी प्रीमियर लीग 2026 का खिताब जीता
० तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 120 महिला खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा रायगढ़। ग्राम पंचायत सूपा में पांच से सात मई तक आयोजित रायगढ़ महिला कबड्डी प्रीमियर लीग 2026 का समापन उत्साह और महिला सहभागिता के साथ हुआ। जिले की 10 टीमों की भागीदारी वाली इस प्रतियोगिता में करीब 120 महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबले में अदाणी फाउंडेशन की टीम ने पोषण पैंथर टीम को पराजित करते हुए खिताब अपने नाम किया। फाइनल मैच के दौरान खिलाड़ियों ने टीमवर्क, अनुशासन और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। दर्शकों की बड़ी उपस्थिति ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और पूरा मुकाबला आकर्षण का केंद्र रहा। समापन अवसर पर आयोजित पुरस्कार वितरण […]



