जशपुर जम्बूरी 2025: प्रकृति, संस्कृति और साहसिक रोमांच का अनोखा संगम

० जशपुर में हो रहा है चार दिन का उत्सव, जहां पर्यटक प्राकृतिक वादियों, जनजातीय संस्कृति और एडवेंचर खेलों का उठा रहे हैं आनंद रायपुर। जशपुर के हरे-भरे जंगलों और सुरम्य वादियों में आयोजित जशपुर जम्बूरी 2025 पर्यटन का ऐसा महाकुंभ है, जो प्रकृति प्रेमियों और रोमांच तलाशने वालों के लिए यादगार अनुभव लेकर आया है। 6 से 9 नवंबर तक चलने वाले इस भव्य आयोजन में देशभर से आए 120 से अधिक प्रतिभागियों ने नीमगांव में पक्षी दर्शन से अपनी यात्रा की शुरुआत की, जहां शांत वातावरण ने सभी को प्रकृति के करीब ला दिया। दो समूहों में बंटे पर्यटकों ने मयाली में कयाकिंग, एटीवी राइड, एक्वा साइकिलिंग और […]

IND vs AUS: बारिश की भेंट चढ़ा आखिरी टी20 का निर्णायक मैच, भारत ने 2-1 से जीती सीरीज

स्पोर्ट्स न्यूज़। बारिश के कारण पांचवां टी20 मुकाबला पूरा नहीं हो सका और उसे रद्द कर दिया गया। इसी के साथ भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 से हरा दिया। बता दें कि, इस सीरीज का शुरुआती मुकाबला भी बारिश की भेंट चढ़ा था। उसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने दूसरा मुकाबला जीता और 1-0 से बढ़त बनाई, लेकिन भारत ने तीसरा और चौथा मुकाबला जीतकर 2-1 की अजेय बढ़त हासिल की। आज का मैच ऑस्ट्रेलिया के नजरिए से अहम था, उनकी नजर सीरीज में बराबरी हासिल करने पर थी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज 2-1 से जीतकर भारत ने वनडे की हार का बदला ले लिया। […]

CG Crime : नवा रायपुर के CBD रेलवे स्टेशन के पीछे सड़ी -गीली हालत में मिली युवक की लाश, 24 अक्टूबर से था लापता

रायपुर। नवा रायपुर क्षेत्र से कुछ समय पहले एक चौंकाने वाली घटना सामने आई थी। जहां नवा रायपुर के CBD रेलवे स्टेशन के पीछे अज्ञात लाश मिली थी। शव मिलने की सूचना मिलते ही माना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। अब पुलिस जांच में मृतक की शिनाख्त अक्षत चौधरी, हनुमान ताल, जबलपुर निवासी के रूप में हुई। मृतक राज्योत्सव में लाइट लगाने वाली टीम के साथ आया था और 24 अक्टूबर से राज्योत्सव स्थल से लापता था। 3 नवम्बर को CBD रेलवे स्टेशन पर शव बेहद खराब अवस्था में मिला था। माना थाना पुलिस ने मृतक की […]

बेल्जियम के पर्यटक धनकुल एथनिक रिजॉर्ट पहुंचे, बस्तर की जनजातीय संस्कृति देख हुए अभिभूत

० अतिथियों ने की छत्तीसगढ़ की मेहमाननवाजी की प्रशंसा रायपुर। बेल्जियम से आए पर्यटकों के एक दल ने कोंडागांव स्थित धनकुल एथनिक रिजॉर्ट का भ्रमण किया। बस्तर की जनजातीय संस्कृति और जीवनशैली को नजदीक से जानने पहुंचे इन पर्यटकों ने रिजॉर्ट में स्थित ट्राइबल म्यूजियम का अवलोकन कर किया। आदिवासी कला, परंपराओं और जीवन दर्शन पर आधारित इस रिजॉर्ट की विशिष्ट थीम ने विदेशी मेहमानों को बेहद प्रभावित किया। अतिथियों का पारंपरिक शैली में गुड़हल के फूलों की चाय से स्वागत किया गया। बस्तर के घने जंगलों, हरियाली और जनजातीय संस्कृति को देखकर उन्होंने कहा कि यह अनुभव उनके लिए अविस्मरणीय रहेगा। पर्यटकों ने कहा कि उन्हें विश्वास नहीं था […]

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 20 नवंबर को आएंगी छत्तीसगढ़ दौरे पर, तैयारियों पर मुख्य सचिव लेंगे उच्चस्तरीय बैठक

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 20 नवंबर 2025 को छत्तीसगढ़ आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। राष्ट्रपति के छत्तीसगढ़ प्रवास की तैयारियों को लेकर मंत्रालय, नवा रायपुर में दिनांक 11 नवंबर 2025 मंगलवार को अपरान्ह 4 बजे मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया जाएगा। बैठक में सभी प्रमुख मंत्रालय एवं विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों सहित संबंधित जिलों के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान सरगुजा के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी। मुख्य सचिव द्वारा राष्ट्रपति महोदया के निर्बाध एवं गरिमामय प्रवास के लिए सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता, आवागमन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित आवश्यक व्यवस्थाओं की व्यापक […]

Big News : एक से 19 दिसंबर तक चलेगा संसद का शीतकालीन सत्र, किरेन रिजिजू ने बताया -राष्ट्रपति मुर्मू ने दी मंजूरी

दिल्ली। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के शीतकालीन सत्र बुलाने के सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह सत्र 1 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 19 दिसंबर 2025 तक चलेगा। किरेन रिजिजू ने ट्वीट में लिखा “भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने 1 दिसंबर 2025 से 19 दिसंबर 2025 तक संसद का शीतकालीन सत्र बुलाने के सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है (संसदीय कार्य की अनिवार्यताओं के अधीन)। एक रचनात्मक और सार्थक सत्र की आशा है जो हमारे लोकतंत्र को मजबूत करेगा और लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करेगा।” इससे […]

Big News : अरनपुर बम ब्लास्ट केस : NIA ने दंतेवाड़ा और सुकमा के 12 जगहों में छापा मारा

  रायपुर। अरनपुर बम ब्लास्ट केस में एन‌आईए ने दंतेवाड़ा और सुकमा के 12 जगहों छापा मारा। टीमें लौट ग‌ई है। किसी की गिरफ्तारी की खबर नहीं है। केवल सबूत एकत्रित करने की खबर है। 26 अप्रैल को दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर में नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर जवानों से भरी एक वाहन को उड़ा दिया था। जिसमें वाहन चालक समेत 11 जवान शहीद हुए थे। मामला NIA के पास पहुंचा। इस मामले के संदिग्ध लोगों की तलाशी के लिए NIA ने दंतेवाड़ा और सुकमा जिले में कुल 12 ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की है। NIA के प्रेस रिलीज के मुताबिक, इस कार्रवाई में कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। […]

दुर्ग स्टेशन से बांग्लादेशी नागरिक को पुलिस ने किया गिरफ्तार,बिना दस्तावेज के कर रहा था सफर

दुर्ग। दुर्ग में शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक बांग्लादेशी नागरिक को जीआरपी पुलिस ने बिना वैध दस्तावेज के गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास पासपोर्ट, वीजा या भारत में रहने का कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला। जानकारी के मुताबिक, मुंबई पुलिस से मिली गोपनीय सूचना के बाद दुर्ग जीआरपी ने कार्रवाई की। 7 नवंबर को मुंबई पुलिस से दुर्ग जीआरपी को सूचना मिली थी कि एक बांग्लादेशी नागरिक, जो मुंबई में दर्ज मामले का आरोपी है, शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस से कोलकाता जा रहा है। राजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी अजमीर शेख के पास किसी भी प्रकार का वैध दस्तावेज पासपोर्ट, वीजा या पहचान पत्र नहीं मिला। उसके खिलाफ […]

फुलझर अंचल के सपूत डॉ. चित्तरंजन कर राज्य अलंकरण सम्मान से सम्मानित

० सरायपाली का बढ़ाया मान लोगों ने दी बधाई दिलीप गुप्ता सरायपाली। सरायपाली के ग्राम पैकिंन निवासी साहित्यकार , गीतकार के साथ ही विभिन्न विधाओं में विशिष्ट स्थान प्राप्त कर चुके डॉ चित्तरंजन कर को आज उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन ने 5 नवंबर राज्योत्सव के समापन अवसर पर नवा रायपुर में हिंदी एवं अंग्रेजी साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पं. सुंदरलाल शर्मा सम्मान से सम्मानित किया। इस समारोह में मंच पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल मौजूद थे। भारत के प्रख्यात भाषाविद, साहित्यकार, संस्कृतिविद, शिक्षाविद व संगीतकार डॉ. चित्तरंजन कर का जन्म महासमुंद […]

महानदी रेत घाट में कार्रवाई करते हुए अवैध रेत उत्खनन के मामले में चार नौकाएं जब्त

रायपुर। महासमुंद जिले में अवैध रेत उत्खनन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देशानुसार खनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने आज ग्राम बड़गांव स्थित महानदी रेत घाट में कार्रवाई करते हुए नियम विरुद्ध रेत निकासी में प्रयुक्त चार नौकाएँ जब्त कीं। जिला प्रशासन द्वारा अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाकर निरंतर जांच और कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।