कोरबा में दर्दनाक सड़क हादसा: प्रमोशन के बाद नई जिम्मेदारी संभालने जा रहे एसईसीएल के पूर्व जीएम अरुण कुमार त्यागी की मौत

कोरबा। कोरबा जिले में तेज रफ्तार का कहर लगातार जारी है। नेशनल हाईवे-130 पर चोटिया क्षेत्र के पास हुए भीषण सड़क हादसे में अरुण कुमार त्यागी की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक,एसईसीएल गेवरा एरिया के पूर्व महाप्रबंधक अरुण कुमार त्यागी को हाल ही में निर्देशक तकनीकी (डीटी) पद पर पदोन्नति मिली थी। वह नई जिम्मेदारी संभालने के लिए कार से सिंगरौली जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार आगे चल रहे पार्सल वाहन से टकरा गई। हादसा बांगो थाना क्षेत्र में हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अरुण त्यागी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने […]

आज का राशिफल 8 मई : मेष, वृषभ और मिथुन राशि के जातक आज करियर को नई दिशा दे पाएंगे, जानें आपके सितारे क्या कहते हैं

मेष राशि: आय में स्थिरता बनी रहेगी आज का दिन हाई एनर्जी और जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाने का एक अनूठा मेल है। देखा जाए तो मकर राशि के चंद्रदेव आपके करियर के दसवें भाव को सक्रिय कर रहे हैं, जिससे आपका पूरा ध्यान भविष्य के लक्ष्यों पर केंद्रित रहेगा। सूर्यदेव आपकी ही राशि में आत्मविश्वास बढ़ा रहे हैं, लेकिन अस्त बुधदेव बातचीत में कुछ बाधाएं ला सकते हैं। बारहवें भाव के मंगलदेव और शनिदेव अनजाने डर या मानसिक तनाव दे सकते हैं, इसलिए ओवरथिंकिंग से बचें। पेशेवर मामलों में आपकी निर्णय लेने की क्षमता में सुधार होगा और सीनियर अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक रूप से शुक्रदेव आपके धन […]

आज का पंचांग 8 मई : ज्येष्ठ कृष्ण षष्ठी तिथि, जानें आज के शुभ मुहूर्त

अंग्रेजी तारीख 08 मई 2026 ई.। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, वसंत ऋतु। राहुकाल: सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 बजे तक। षष्ठी तिथि: दोपहर 12 बजकर 21 मिनट तक रहेगी, इसके बाद सप्तमी शुरू होगी। उत्तराषाढ़ा नक्षत्र: रात्रि 09 बजकर 20 मिनट तक रहेगा, इसके बाद श्रवण नक्षत्र शुरू होगा। शुभ योग: रात्रि 02 बजकर 30 मिनट (09 मई) तक है। चंद्रमा: दिन-रात मकर राशि में संचार करेगा। महत्वपूर्ण विवरण तिथि कृष्ण षष्ठी – दोपहर 12:21 बजे तक, फिर सप्तमी योग शुभ – रात्रि 02:30 बजे (09 मई) तक, फिर शुक्ल करण वणिज – दोपहर 12:21 बजे तक करण विष्टि – रात्रि 01:16 बजे (09 मई) तक सूर्य और चंद्रमा की […]

इंडिगो फ्लाइट में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने बदसलूकी और उत्पीड़न का लगाया आरोप, जांच की मांग तेज

दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद Mahua Moitra ने दिल्ली जा रही एक इंडिगो फ्लाइट में अपने साथ कथित बदसलूकी और उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए एयरलाइन और सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की है। महुआ मोइत्रा ने बताया कि वह आधिकारिक कार्य के लिए दिल्ली जा रही थीं और उन्हें संसद की रक्षा मामलों से जुड़ी स्थायी समिति की बैठक में शामिल होना था। उन्होंने कहा कि वह इंडिगो की फ्लाइट 6E-719 में सीट 1F पर बैठी थीं, तभी चार से छह लोग विमान में सवार हुए और उन्हें घूरते हुए पीछे जाकर बैठ गए। […]

ममता बनर्जी से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव का केंद्र और चुनाव आयोग पर तीखा हमला, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में कथित विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद समाजवादी पार्टी प्रमुख Akhilesh Yadav का कोलकाता दौरा राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया। इस दौरान उन्होंने तृणमूल कांग्रेस प्रमुख Mamata Banerjee से मुलाकात की और भाजपा तथा चुनाव आयोग पर जमकर निशाना साधा। सूत्रों के अनुसार, मुलाकात के दौरान अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी की राजनीतिक लड़ाई की सराहना करते हुए उन्हें “योद्धा” बताया। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद ममता बनर्जी ने मजबूती से मुकाबला किया और उनका राजनीतिक संघर्ष सराहनीय है। मीडिया से बातचीत में अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा की राजनीति में “सामंती […]

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात’: जशपुर में श्री नदी पर बनेगा उच्च स्तरीय पुल, तीन राज्यों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत

० 9 करोड़ 45 लाख की लागत से बनेगा श्री नदी पर उच्च स्तरीय पुल ० झारखंड और ओडिशा राज्य को जोड़ने वाले मार्ग पर आवागमन होगा आसान रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले को एक और महत्वपूर्ण विकास परियोजना की सौगात मिली है। राज्य शासन द्वारा वर्ष 2025-26 के बजट अंतर्गत कुनकुरी-तपकरा-लवाकेरा मार्ग पर श्री नदी में उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण कार्य के लिए 9 करोड़ 45 लाख 85 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। यह मार्ग छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। उच्च स्तरीय पुल के निर्माण से तीनों राज्यों के बीच आवागमन अधिक […]

‘वंदे मातरम’ को वैधानिक संरक्षण : राष्ट्रभावना और सांस्कृतिक अस्मिता को मिला नया सम्मान – विष्णु देव साय

० ’प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय गौरव को मिला नया सम्मान: मुख्यमंत्री’ रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘वंदे मातरम’ को राष्ट्रीय गान के समान वैधानिक संरक्षण प्रदान करने संबंधी केंद्रीय मंत्रिमंडल के ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत करते हुए इसे देश की सांस्कृतिक चेतना, स्वतंत्रता संग्राम की गौरवशाली विरासत और राष्ट्रभक्ति की भावना को सम्मान देने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम, 1971 (Prevention of Insults to National Honour Act, 1971) में संशोधन प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान किया जाना प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व और आत्मसम्मान का विषय है। उन्होंने […]

’सल्फी को नई पहचान देने की कोशिश : बस्तर के हर्षवर्धन का अनोखा प्रयोग’

० ’इनोवेशन महाकुंभ 1.0 में मिला सम्मान, सल्फी की गुणवत्ता और उपयोगिता बढ़ाने पर कर रहे काम’ रायपुर। बस्तर की पहचान मानी जाने वाली पारंपरिक पेय “सल्फी” को नई वैज्ञानिक सोच और आधुनिक प्रयोगों के माध्यम से स्वास्थ्यवर्धक पेय के रूप में स्थापित करने की दिशा में युवा नवाचारक हर्षवर्धन बाजपेयी महत्वपूर्ण काम कर रहे हैं। शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित “इनोवेशन महाकुंभ 1.0” में उनके इस प्रयोग को विशेष सराहना मिली और उन्हें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा “न्यू इनोवेशन अवार्ड” में तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया है। हर्षवर्धन “बस्तर इंडिजीनियस नेक्टर एग्रीकल्चर्स” के माध्यम से सल्फी पेय की सेल्फ लाइफ बढ़ाने पर कार्य कर रहे हैं। उनका […]

तमिलनाडु में सरकार गठन पर सस्पेंस जारी, विजय अब भी 118 के जादुई आंकड़ों से दूर , बहुमत साबित करने पर अड़े राज्यपाल

चेन्नई। तमिलनाडु में नई सरकार के गठन को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। टीवीके प्रमुख विजय एक बार फिर राजभवन पहुंचे और राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात की। हालांकि अब तक सरकार गठन को लेकर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। सूत्रों के अनुसार, राज्यपाल अपने रुख पर कायम हैं कि केवल सबसे बड़ी पार्टी होने के आधार पर सरकार बनाने की अनुमति नहीं दी जा सकती। उनका कहना है कि 234 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 118 है और इसे स्पष्ट रूप से साबित करना आवश्यक होगा। 23 अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव में टीवीके ने 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी का दर्जा […]

डोंगरगढ़ में फार्म हाउस पर छापा, हुक्का पार्टी करते 6 युवक गिरफ्तार

डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ में देर रात पुलिस ने एक फार्म हाउस पर चल रही हुक्का पार्टी का भंडाफोड़ करते हुए 6 युवकों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके से हुक्का और उससे संबंधित अन्य सामान भी जब्त किया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने दी दबिश जानकारी के मुताबिक, डोंगरगढ़ पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर के एक फार्म हाउस में देर रात कुछ युवक संदिग्ध गतिविधियों में शामिल हैं और वहां हुक्का पार्टी चल रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। मौके पर हुक्का पीते मिले युवक छापेमारी के दौरान पुलिस ने फार्म […]