महाकुंभ अब अपने अंतिम चरण की और, देश के कोने-कोने से आ रहे श्रद्धालु, अब तक 62 करोड़ लोगों ने लगाई डुबकी
महाकुंभनगर। आस्था के सबसे बड़े समागम प्रयागराज महाकुंभ में देश के कोने कोने से श्रद्धालुओं का आगमन रविवार को भी जारी रहा और 1.32 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के गंगा और संगम में स्नान के साथ डुबकी लगाने वालों की संख्या 62 करोड़ को पार कर गई। मेला प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, रविवार को शाम आठ बजे तक 1.32 करोड़ श्रद्धालुओं ने गंगा और संगम में डुबकी लगाई तथा 13 जनवरी से प्रारंभ हुए महाकुंभ में अभी तक 62.06 करोड़ लोगों ने स्नान कर लिया है। दुनिया में कुल 120 करोड़ सनातनी हैं… सरकार द्वारा जारी बयान में कहा गया कि अनुमान के मुताबिक दुनिया में कुल 120 […]



