पहलगाम आतंकी हमले के बाद IT मंत्रालय का सख्त कदम, भारत में बंद हुआ पाकिस्तान का ऑफिशियल X अकाउंट
दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। IT मंत्रालय ने एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X से कहा कि पाकिस्तान सरकार के आधिकारिक अकाउंट को भारत में ब्लॉक किया जाए। X प्लेटफॉर्म ने भारत सरकार की कानूनी मांग पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान सरकार के X अकाउंट को भारत में ब्लॉक कर दिया है। अब यह अकाउंट भारतीय यूज़र्स को नजर नहीं आएगा। स्क्रीन पर एक मैसेज दिखता है – “यह कंटेंट भारत में कानूनी मांग के कारण उपलब्ध नहीं है।” X एक ग्लोबल प्लेटफॉर्म है, जहां दुनिया के बड़े नेता और सरकारें अपने फैसलों और घोषणाओं […]



