तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह,सीएम साय ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत

रायपुर।केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, सांसद संतोष पांडेय, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर महापौर श्रीमती मीनल चौबे, विधायक मोतीलाल साहू, राजेश मूणत, मुख्य सचिव विकास शील, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, अपर मुख्य सचिव (गृह) मनोज पिंगुआ तथा रायपुर पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला उपस्थित थे।  

कही-सुनी (08 FEB-2026) : सीधी भर्ती वाले आईपीएस खफा

  रवि भोई की कलम से कहते हैं कि छत्तीसगढ़ में सीधी भर्ती वाले आईपीएस कई जिलों में पदोन्नत आईपीएस अफसरों को पुलिस अधीक्षक बनाए जाने से खफा हैं। राज्य में 33 जिले हैं, जिनमें से 16 जिलों में पदोन्नत आईपीएस एसपी हैं। इनमें डीआईजी रैंक वाले सात पदोन्नत आईपीएस जिले की कमान संभाले हुए हैं। कहा जा रहा है कि राज्य के पहले पुलिस कमिश्नर पदोन्नत आईपीएस को बनाए जाने का दर्द भी सीधी भर्ती वाले अफसरों को है। खबर है कि राज्य के कई जिलों में पदोन्नत आईपीएस अफसरों को एसपी और एसएसपी बनाए जाने को लेकर सोशल मीडिया में पोस्ट भी वायरल हो रहा है। भाजपा सरकार […]

आज का राशिफल 8 फरवरी : मिथुन, तुला और कुंभ के लिए आज बातचीत और नेटवर्किंग से बड़े रास्ते खुलेंगे,जानें अपना भविष्यफल

मेष राशि, काबिलियत साबित करने के लिए काफी प्रेरित महसूस करेंगे मेष राशि वालों के लिए आज का दिन ‘डिप्लोमेसी और डिसिप्लिन’ का है। आपके लग्न स्वामी मंगलदेव दशम भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे आपका पूरा फोकस आपके करियर और मान-सम्मान पर रहेगा। आप आज अपनी काबिलियत साबित करने के लिए काफी प्रेरित महसूस करेंगे। सकारात्मक बात यह है कि आपकी काम के प्रति ईमानदारी और दृढ़ संकल्प आज आपके पक्ष में काम करेंगे। लोग आपके भरोसेमंद व्यवहार की तारीफ करेंगे। सावधानी इस बात की रखें कि आप बहुत ज्यादा सख्त या ‘सेल्फ-डिमांडिंग’ न हो जाएं। अगर चीजें आपकी स्पीड से नहीं चल रही हैं, तो गुस्सा करने […]

आज का पंचांग 8 फरवरी : आज फाल्गुन कृष्ण सप्तमी तिथि, , जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

  आज सूर्य देव और मंगल मकर राशि में होकर साहस प्रदान करेंगे, जबकि चन्द्र देव तुला राशि में रहकर मानसिक शांति बनाए रखेंगे। बुध देव, शुक्र देव और राहु देव का कुंभ राशि में तथा शनि देव का मीन राशि में होना अनुशासन और बौद्धिक विकास के योग बनाता है। आज फाल्गुन मास की कृष्ण सप्तमी और भानु सप्तमी का संयोग सूर्य देव की उपासना के लिए अत्यंत शुभ है। आज कार्यों का कुशल संचालन करने से सफलता मिलने की पूरी संभावना है। चन्द्र देव स्वाति नक्षत्र में रहेंगे। शुभ कार्यों के लिए अभिजीत मुहूर्त का उपयोग करें, जबकि राहुकाल में सावधानी बरतें। महत्वपूर्ण विवरण तिथि: कृष्ण सप्तमी – […]

कुंभ में पहुंचे 13 साल के नागा साधु, बने आकर्षण का केंद्र

  राजिम। कुंभ कल्प मेला में पेशवाई के दौरान दत्तात्रेय मंदिर में अन्य नागा साधुओं के साथ में एक 13 साल के नागा साधू बैठे हुए थे। जब मीडिया की नजर पड़ी तो उन्होंने उनके पास जाकर पूछा तो उन्होंने बताया कि पिछले 4 साल से नागा साधु बना हुआ हूं मेरी उम्र 13 साल है। अर्थात 9 साल की उम्र में ही साधु संस्कृति की ओर इनका झुकाव हो गया था। आगे बताया कि मेरा मन लगा और साधुओं के सानिध्य में आने के चलते उनके द्वारा दिये गये ज्ञान को आत्मसात किया और सीधे नागा साधु बन गया। शिक्षा दीक्षा के बारे में पूछा तब बताया कि वह […]

राष्ट्रीय विद्यालय की 107 वी वर्षगांठ मनायी गई

  रायपुर। रायपुर के कचहरी चौक स्थित राष्ट्रीय विद्यालय ने अपने गौरवशाली इतिहास के 107 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा थे। सत्यनारायण शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय विद्यालय स्कूल के 100 वर्ष से अधिक का इतिहास अपने आप में अद्भुत और प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय की स्थापना उस दौर में हुई थी जब देश स्वतंत्रता आंदोलन से गुजर रहा था और आज़ादी के दीवानों के बच्चों को शिक्षा देने के उद्देश्य से यह संस्था खड़ी की गई। इसमें सेठ स्व.नेमीचंद श्रीमाल एवं स्व. गोविंदलाल […]

राजिम कुंभ कल्प में नागा साधुओं की भव्य पेशवाई, भस्म रमाए संतों ने किया शस्त्र प्रदर्शन

  ० हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा धर्म नगरी राजिम, श्रद्धा और रोमांच का हुआ अद्भुत संगम राजिम। राजिम कुंभ कल्प मेला के दौरान धर्म नगरी राजिम में नागा साधुओं ने भव्य पेशवाई निकाली, जो सनातन परंपरा का साक्षी बना। नागा साधुओं द्वारा भस्म रमाएं, जटा लहराते और पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र धारण किए इस जुलुस ने पूरे नगर को हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान कर दिया। शनिवार को दोपहर 12 बजे के बाद नागा साधुओं की टोली लोमष ऋषि आश्रम से रवाना होकर राजिम स्थित भगवान दत्तात्रेय मंदिर पहुंची। बैंड-बाजा, डमरू, नगाड़ा और शंखनाद की गूंज के बीच नागा संतों ने अपनी उपस्थिति से वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा […]

छत्तीसगढ़ में गर्मी से पहले बिजली सुधार अभियान, मार्च–अप्रैल में फीडर मेंटेनेंस से कटौती

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में बढ़ती गर्मी को देखते हुए बिजली आपूर्ति को बेहतर बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। छत्तीसगढ़ राज्य पॉवर कंपनी द्वारा प्रदेशभर के बिजली फीडरों का मेंटेनेंस किया जाएगा, जिसके चलते मार्च और अप्रैल महीने में कई इलाकों में रोजाना चार से छह घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रह सकती है। प्रदेश में लगभग 5,500 बिजली फीडर हैं। पॉवर कंपनी ने बताया कि यह रखरखाव कार्य चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। हर दिन 100 से अधिक फीडरों में मेंटेनेंस किया जाएगा, ताकि गर्मी के चरम समय में बिजली व्यवस्था सुचारु बनी रहे। मेंटेनेंस का काम सुबह 8 बजे से शुरू किया जाएगा। जिन क्षेत्रों में […]

भारत–मलेशिया रिश्तों में नया अध्याय: पीएम मोदी का कुआलालंपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत

  कुआलालंपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने आधिकारिक मलेशिया दौरे पर राजधानी कुआलालंपुर पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने स्वयं उनका स्वागत किया। यह आत्मीय स्वागत भारत और मलेशिया के बीच गहराते रणनीतिक और कूटनीतिक संबंधों को दर्शाता है। एयरपोर्ट से निकलते समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम एक ही कार में सवार होकर रवाना हुए। इस दौरान पीएम मोदी की चर्चित ‘कार डिप्लोमेसी’ एक बार फिर देखने को मिली, जिसे दोनों देशों के बीच आपसी विश्वास और मित्रता का मजबूत संकेत माना जा रहा है। अपने दौरे को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वे मलेशिया के नेतृत्व के साथ अहम मुद्दों पर […]

रेत माफिया की गुंडागर्दी: वनकर्मियों को कुचलने की कोशिश, 6 KM तक पीछा, एक आरोपी गिरफ्तार

  गौरेला। गौरेला वन रेंज में रेत माफिया की दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां अवैध रेत तस्करी रोकने गई वन विभाग की टीम पर माफिया ने जानलेवा हमला करने की कोशिश की। घने जंगलों के नालों से रेत भरकर ले जा रहे ट्रक को रोकने पर माफिया ने वनकर्मियों को कार से कुचलने का प्रयास किया। घटना अमरकंटक बॉर्डर के पास की है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने मध्यप्रदेश की ओर से आ रहे रेत से लदे ट्रक को रोका, लेकिन माफिया कार और ट्रक के साथ फरार हो गया। वनकर्मियों ने साहस दिखाते हुए करीब 6 किलोमीटर तक पीछा किया। इसी दौरान माफिया […]