प्रोफाइल में अब भी ‘मुख्यमंत्री’ लिख रहीं ममता, विधानसभा भंग होने के बाद भी नहीं बदला सोशल मीडिया बायो
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की 17वीं विधानसभा भंग हो चुकी है, लेकिन तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने अब तक अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल में कोई बदलाव नहीं किया है। आधिकारिक तौर पर मुख्यमंत्री पद से हटने के बावजूद उनके फेसबुक और एक्स प्रोफाइल पर अब भी ‘माननीय मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल’ लिखा हुआ है। सोशल मीडिया प्रोफाइल में नहीं हुआ बदलाव ममता बनर्जी के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अभी भी मुख्यमंत्री का पदनाम दिखाई दे रहा है। विधानसभा चुनाव में हार और नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू होने के बाद भी उन्होंने अपने प्रोफाइल बायो को अपडेट नहीं किया है। इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो […]



