इंडोनेशिया में यात्री फेरी में भीषण आग, 5 की मौत; 41 लोग अब भी लापता
इंटरनेशनल न्यूज़। इंडोनेशिया के मदुरा द्वीप के पास रविवार को एक यात्री फेरी में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में अब तक कम से कम पांच लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 41 लोग अब भी लापता हैं। राहत एवं बचाव एजेंसियां युद्धस्तर पर सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। इंडोनेशिया की राष्ट्रीय खोज एवं बचाव एजेंसी के अनुसार, हादसे के समय फेरी में कुल 271 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। इनमें से 225 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि 41 लोगों की तलाश अभी भी जारी है। यह फेरी पूर्वी जावा प्रांत के सुराबाया शहर से दक्षिण सुलावेसी के […]



