गरियाबंद में भगवा लहर, भाजपा ने नगर पालिका में जमाई धाक,15 में से 9 वार्डों में भाजपा का कब्जा
गरियाबंद। गरियाबंद नगर पालिका चुनाव में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 15 में से 9 वार्डों पर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस महज 4 सीटों तक सिमट गई। वहीं, 2 निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी बाजी मारी। भाजपा की इस प्रचंड जीत के बाद पूरे शहर में जश्न का माहौल देखने को मिला। पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने विजयी पार्षदों का स्वागत ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ किया। वार्डवार नतीजे: • भाजपा ने 9 वार्डों में परचम लहराया: वार्ड 3, 5, 6, 8, 9, 10, 11, 13 और 15 • कांग्रेस को महज 4 सीटों से संतोष: वार्ड 1, 4, 6 और 7 • 2 निर्दलीय प्रत्याशियों की धमाकेदार जीत: […]



