छत्तीसगढ़ में आज भी अंधड़ के साथ बारिश की संभावना, अगले 7 दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम का मिजाज

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते कुछ दिनों से मौसम बदला हुआ है। बादलों के साथ अंधड़ और बारिश से लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली है। शनिवार को भी प्रदेश में तेज हवाओं के साथ गरज चमक और हल्की मध्यम बारिश के असर हैं। दरअसल, चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से मौसम में बदलाव हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में अगले सात दिनों तक एक दो जगहों पर गरज चमक के साथ तेज हवा और हल्की बारिश की संभावना है। वहीं 14 अप्रैल से मेघ-गर्जन कि गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि बंगाल कि खड़ी के पश्चिम-मध्य भाग पर एक चक्रवती परिसंचरण समुद्र […]

Naxal Attack: बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच चल रही है मुठभेड़, एक नक्सली ढेर

  बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ खबर आ रही है। बीजापुर के भैरमगढ़ इलाके में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। इस मुठभेड़ में एक नक्सली के मारे जाने की खबर है। मुठभेड़ में नक्सलियों को बड़े नुकसान की खबर है। बीजापुर के भैरमगढ़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों और जवानों के बीच मुठभेड़ लगातार जारी है। हालांकि इस मुठभेड़ की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।गौरतलब है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के मार्च 2026 तक नक्सलवाद को खत्म करने के ऐलान के बाद से ही सुरक्षाबल सक्रीय हो गए हैं। सुरक्षाबल लगातार नक्सलियों की मांद में घुसकर उन्हें मौत […]

Cyclon Alert: अगले 7 दिनों तक बरसेंगे बादल, इन राज्यों में भी होगी झमाझम बारिश, पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव

  दिल्ली। देशभर में मौसम ने अचानक करवट ली है, जिससे तापमान में तेजी से गिरावट देखी गई है। कई राज्यों में आंधी के साथ झमाझम बारिश हो रही है, और पश्चिमी विक्षोभ के साथ साइक्लोनिक सर्कुलेशन का भी असर देखा जा रहा है। आइए जानते हैं भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार आज के मौसम की प्रमुख बातें:​ पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव क्षेत्र: पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दबाव क्षेत्र बना हुआ है, जिससे जुड़ा साइक्लोनिक सर्कुलेशन मध्य क्षोभमंडल स्तर तक फैला हुआ है। अगले 24 घंटे में यह उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ेगा और मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर धीरे-धीरे कमजोर […]

Tahawwur Rana: भारत का वीजा दिलाने में हेडली को राणा ने ही की थी मदद, खुद भी मुंबई हमले से पहले भारत आया था

दिल्ली। मुंबई आतंकी हमले के साजिशकर्ता तहव्वुर राणा ने ही सह-साजिशकर्ता डेविड कोमलैन हेडली को भारत का वीजा दिलाने में मदद की थी। हेडली ने मुंबई हमले से पहले यहां आकर रेकी की थी। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है। गौरतलब है कि गुरुवार को ही तहव्वुर राणा को अमेरिका से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया है। भारत पहुंचने पर एनआईए ने गुरुवार शाम को तहव्वुर राणा को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली की विशेष अदालत ने राणा को 18 दिनों के लिए एनआईए की हिरासत में भेज दिया है। डेविड हेडली के लगातार संपर्क में रहा तहव्वुर राणा तहव्वुर राणा पाकिस्तानी सेना की […]

चिलचिलाती गर्मी के बीच छत्तीगसढ़ में होगी बारिश : अगले 5 दिनों में इन इलाकों में बरसेंगे बादल, देखें पूर्वानुमान

रायपुर। छत्तीसगढ़ में फिर से मौसम का मिजाज बदल रहा है। मौसम विभाग ने आगामी चार दिनों के लिए प्रदेश के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में आंधी, गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना जताई है।मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी बिहार से लेकर उत्तरी तेलंगाना तक एक ट्रफ लाइन (द्रोणिका) सक्रिय है, जो पूर्वी झारखंड होते हुए छत्तीसगढ़ के मध्य हिस्सों से गुजर रही है। इसके असर से राज्य के कुछ इलाकों में हल्का मौसम बदलाव देखने को मिलेगा। बस्तर,रायपुर और दुर्ग संभाग में बरसेंगे बदरा इस ट्रफ लाइन के प्रभाव से बस्तर, रायपुर और दुर्ग संभाग के कई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और आंधी की स्थिति बन […]

प्रदेश-व्यापी सुशासन तिहार: तीन दिन में मिले तीन लाख से अधिक आवेदन,गांव-गांव, शहर-शहर में लगी समाधान पेटियां

० 11 अप्रैल तक आमजन से लिए जाएंगे आवेदन रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में जनता-जनार्दन की समस्याओं के निदान और उनसे रूबरू मुलाकात के लिए सुशासन तिहार के तहत गांव-गांव, शहर-शहर आवेदन लिए जाने का सिलसिला जारी है। आम जनता से 11 अप्रैल तक लिए जाएंगे। आवेदन प्राप्त करने के प्रथम चरण में तीन दिनों में तीन लाख 18 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिसमें 2 लाख 89 हजार 648 आवेदन विभिन्न मांगों से संबंधित है जबकि शिकायतों से संबंधित आवेदनों की संख्या मात्र 19 हजार 375 है। यहां यह उल्लेखनीय है कि सुशासन तिहार तीन चरणों में आयोजित होगा। प्रथम चरण में 8 अप्रैल से […]

सुशासन तिहार में शामिल सांसद बृजमोहन ने किया संवाद,शिविर में समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश

  रायपुर ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के “जनसेवा और सुशासन” के संकल्प को साकार करने की दिशा में चलाए जा रहे “सुशासन तिहार” अभियान के अंतर्गत गुरुवार को सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने खूबचंद बघेल वार्ड एवं भक्त माता कर्मा वार्ड में आयोजित समाधान शिविरों में भाग लिया। बृजमोहन अग्रवाल ने इन शिविरों में स्थानीय नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना गया और बिजली, पानी, सड़क, मकान, साफ-सफाई, राशन कार्ड जैसी अन्य मूलभूत जनसुविधाओं से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। श्री अग्रवाल ने कहा कि यह अभियान जनप्रतिनिधियों और प्रशासन को जनता […]

आज का राशिफल 11 अप्रैल : अधि योग से आज वृषभ, कर्क और वृश्चिक राशि को मिलेगा लाभ, जानें बाकि राशियों का हाल

​मेष राशि : काम और कमाई में आज लाभ का संयोग बनेगा मेष राशि के लिए आज का दिन करियर और कामकाज में सफलता दिलाने वाला रहेगा। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और सफलता हासिल करेंगे। मेहनत और कार्यकुशलता से आपको आज काम से लाभ मिलेगा। कमाई में आपकी वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ेगा और आप अपने जीवनसाथी के लिए कुछ खरीदारी कर सकते हैं। आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। लाल चंदन का तिलक लगाएं। ​वृषभ राशि : आज का दिन बढ़िया रहेगा वृषभ राशि के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको अपनी निजी जिंदगी और प्रोफेशनल लाइफ में तालमेल बैठाकर […]

आज का पंचांग 11 अप्रैल : आज चैत्र शुक्ल चतुर्दशी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल समय

राष्ट्रीय मिति चैत्र 21, शक संवत 1947, चैत्र शुक्ल, चतुर्दशी, शुक्रवार, विक्रम संवत् 2082। सौर चैत्र मास प्रविष्टे 29, शव्वान 12, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 11 अप्रैल सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, बसन्त ऋतुः। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। चतुर्दशी तिथि अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 22 मिनट तक उपरांत पूर्णिमा तिथि का आरंभ। उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र अपराह्न 03 बजकर 10 मिनट तक उपरांत हस्त नक्षत्र का आरंभ। ध्रुव योग सायं 07 बजकर 45 मिनट तक उपरांत व्याघात योग का आरंभ। गर करण अपराह्न 02 बजकर 12 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात कन्या राशि पर संचार करेगा। आज […]

भारत आने के बाद तहव्वुर राणा की पहली तस्वीर आई सामने, देखिए कितना बदल गया मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड

  दिल्ली। मुंबई में 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकवादी हमलों के मास्टरमाइंड तहव्वुर हुसैन राणा को 17 वर्षों के बाद भारत लाया गया है। कुछ समय पहले उसका विमान दिल्ली के पालम हवाई अड्डे पर उतरा, जहां राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने उसे अपनी हिरासत में लिया।​ एनआईए द्वारा जारी की गई तस्वीर में तहव्वुर राणा सफेद दाढ़ी, काले चश्मे और भूरे रंग के लबादे में दिखाई दे रहा है, जबकि एनआईए के अधिकारी दोनों ओर से उसका हाथ पकड़े हुए हैं। उसे एनआईए कार्यालय ले जाकर मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा, इसके बाद उसे अदालत में पेश किया जाएगा।​ पिछले एक दशक से अधिक समय से अमेरिकी जेल में […]