Manipur Violence: स्कूल, बाजार और अन्य सार्वजनिक स्थान बंद, 17 अप्रैल तक आदेश जारी

इंफाल। पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में तनाव एक बार फिर से सिर चढ़कर बोल रहा है। लंबे समय से हिंसा और विवाद झेल रहे इस राज्य में हालात सामान्य होते नहीं दिख रहे हैं। अब चुराचांदपुर जिले में फिर से कर्फ्यू लागू कर दिया गया है, जिसके चलते स्कूल, बाजार और अन्य सार्वजनिक स्थानों को बंद कर दिया गया है।। इलाके में दो समुदायों के बीच हुई हिंसक झड़प और एक व्यक्ति की मौत के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। कहां और कैसे लागू हुआ कर्फ्यू? चुराचांदपुर के जिला मजिस्ट्रेट धरुण कुमार ने कर्फ्यू आदेश जारी किया, जो तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है। आदेश के अनुसार, कांगवई, […]

Tahawwur Rana: मुंबई हमलों का आरोपी राणा भारत लाया गया, पूरी प्रक्रिया में अमेरिका के USDoJ ने की एनआईए की मदद

दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार को 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड तहव्वुर हुसैन राणा का प्रत्यर्पण सफलतापूर्वक करवा लिया। यह कार्रवाई 2008 की तबाही के पीछे के मुख्य साजिशकर्ता को न्याय के कटघरे में लाने के लिए कई वर्षों के निरंतर और ठोस प्रयासों के बाद की गई। शाम को राणा को सफलतापूर्वक भारत लाया गया है। एनआईए सहित कई एजेंसियां, राणा से पूछताछ करेंगी। यूएस स्काई मार्शल ‘यूएसडीओजे’ की सक्रिय सहायता से, एनआईए ने पूरी प्रत्यर्पण प्रक्रिया को सफलतापूर्वक तरीके से अंजाम दिया है। एनआईए ने अन्य भारतीय खुफिया एजेंसियों, एनएसजी, भारत के विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय के साथ मिलकर काम किया। इससे राणा का […]

अयोध्या के राम मंदिर में फिर से होगी प्राण प्रतिष्ठा! इस तारीख से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा राम दरबार

  अयोध्या। अयोध्या में राम मंदिर में अगले महीने राम दरबार स्थापित किया जाएगा जिसे श्रद्धालुओं के लिए 6 जून से खोला जाएगा। हालांकि यह प्राण प्रतिष्ठा समारोह जैसा नहीं होगा। मंदिर निर्माण समिति के प्रमुख नृपेंद्र मिश्र ने यह जानकारी दी है। यह आयोजन, 2020 में शुरू हुए मंदिर निर्माण के पूरा होने से भी जुड़ा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में 2024 में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। ‘अब राजा राम को प्रथम तल पर राम दरबार में विराजमान कराने की बारी’ मिली जानकारी के मुताबिक, नृपेंद्र मिश्र ने एक न्यूज एजेंसी को फोन पर बताया कि राम लला की प्राण प्रतिष्ठा इस मंदिर के […]

IPL 2025 के बीच महेंद्र सिंह धोनी को बनाया गया CSK का कप्तान, सामने आई वजह

स्पोर्ट्स न्यूज़। आईपीएल 2025 में जब टीमें प्लेऑफ की दौड़ में खुद को मजबूत करने में जुटी हैं, उसी बीच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को बड़ा झटका लगा है। टीम के युवा और भरोसेमंद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ चोटिल हो गए हैं और पूरा सीजन खेलने से बाहर हो चुके हैं। गायकवाड़ की चोट हल्की नहीं है। उनके घुटने में गंभीर चोट लगी है, जिसके चलते डॉक्टरों ने उन्हें आराम की सलाह दी है। यह जानकारी खुद चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल ‘X’ (पहले ट्विटर) के जरिए दी। ऋतुराज की जगह टीम की कमान अब एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी के हाथों में सौंपी गई है। […]

बिहार में आंधी-बारिश और बिजली गिरने से तबाही, अब तक 32 लोगों की मौत

  पटना। नालंदा, सिवान, भोजपुर, गोपालगंज, बेगूसराय व अन्य जिलों में तेज आंधी-पानी में ठनका, पेड़, दीवार और कर्कट गिरने से जानमाल (Bihar Weather Update) का भारी नुकसान हुआ है। इन जिलों में 32 लोगों की जान गई है। भोजपुर में मां-बेटा समेत 5 लोगों की मौत हुई है। भोजपुर के बड़हरा में बिहार उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाला महुली घाट सिताब दियारा पीपा पुल तेज आंधी पानी के कारण टूट गया है। सिवान में वज्रपात गिरने से चार लोगों की मौत हो गई है। नालंदा में अलग अलग घटनाओं में आठ लोगों की मौत हो चुकी है।   मानपुर थाना क्षेत्र के नगवां गांव में देवी स्थान के पास […]

आऱडीए अध्यक्ष नंद कुमार साहू कल ग्रहण करेंगे कार्यभार,रायपुर विकास प्राधिकरण के पुनर्गठन के बाद 10वें अध्यक्ष

  रायपुर।राज्य शासन व्दारा रायपुर विकास प्राधिकरण के नव नियुक्त अध्यक्ष नन्द कुमार साहू 11 अप्रैल रायपुर विकास प्राधिकरण का न्यू राजेन्द्रनगर स्थित कार्यालय में दोपहर 12.30 बजे बजे अध्यक्ष पद का पदभार ग्रहण करेगें। इस अवसर पर माननीय आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी, रायपुर के विधायक गण, विभिन्न निगम – मंडलों के अध्यक्ष सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेगें। नंद कुमार साहू छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद सन् 2004 में पुर्नगठित रायपुर विकास प्राधिकरण के 10वें अध्यक्ष होंगे। 1997 में राजनैतिक क्षेत्र के माध्यम से समाज सेवा के क्षेत्र प्रवेश करने के बाद श्री साहू पार्टी के विभिन्न पदों पर रहते हुए हरदीहा साहू समाज रायपुर के जिला […]

बेहतर परीक्षा परिणाम का झांसा देकर बच्चों व पालकों को ठगने के फिराक में साइबर ठग, पुलिस ने किया सतर्क

  रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल एवं केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित बोर्ड की परीक्षाएं अभी हाल ही में सम्पन्न हुई हैं, जिसका मूल्यांकन कार्य जारी है। प्राप्त जानकारी अनुसार इन परीक्षाओं में बच्चों को उत्तीर्ण कराने व बेहतर परिणाम का झांसा देकर साइबर ठगों द्वारा ठगने का प्रयास किया जा सकता है। ठगों द्वारा खुद को शिक्षा मंडल अधिकारी या पहचान बताकर नंबर बढ़ाने, पास कराने या कम्प्यूटर में डेटा चेंज का झूठा दावा करते हुये, फीस या चार्ज के नाम पर बैंक एकाउंट या यूपीआई डिटेल्स प्राप्त कर ठगी किया जा रहा है। हालांकि राज्य की साइबर पुलिस टीम द्वारा ऐसे ठगों पर कड़ी निगाह रखी जा […]

छत्तीसगढ़ में लागू हुई नक्सलवादी आत्मसमर्पण/पीड़ित राहत पुनर्वास नीति-2025, जिलों में समितियों के गठन के निर्देश

  रायपुर।छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य में नक्सलवाद से प्रभावित क्षेत्रों के लिए एक महत्त्वपूर्ण कदम उठाते हुए नक्सलवादी आत्मसमर्पण/पीड़ित राहत पुनर्वास नीति-2025 को औपचारिक रूप से लागू कर दिया है। गृह विभाग द्वारा 28 मार्च 2025 को जारी अधिसूचना के अनुसार, इस नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी जिलों में जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में विशेष समितियों के गठन के निर्देश दिए गए हैं। यह नीति, नक्सल हिंसा में पीड़ित हुए व्यक्तियों एवं परिवारों जैसे कि मृत्यु, गंभीर घायल या स्थायी अपंगता के शिकार लोगों के साथ-साथ आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के पुनर्वास और राहत के उद्देश्य से तैयार की गई है। जिला स्तर पर गठित की जाएगी पुनर्वास […]

जहां माओवादियों का लगता था जन अदालत वहां अब समस्याओं के निजात के मौजूद है समाधान पेटी

० सुशासन तिहार का सकारात्मक असर अति संवेदनशील क्षेत्रों में ० नियद नेल्लानार में शामिल गांवों में ग्रामीण बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर दे रहे है आवेदन रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप सुशासन तिहार 2025 का आयोजन बीजापुर के अंदरूनी और संवेदनशील क्षेत्रों में भी आयोजित हो रही है। शासकीय कार्यों में पारदर्शिता लाने एवं शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने हेतु सुशासन तिहार का आयोजन शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों सहित बीजापुर जिले को उन अंदरुनी इलाकों में भी आयोजित हो रही है जहां कभी माओवादियों के आतंक का खौफ रहता था उनके द्वारा जन अदालत लगाकर निर्दाेष लोगों को प्रताड़ित किया जाता था। उन […]

छत्तीसगढ़ में बारिश से मौसम बदला : आज भी गरज-चमक के साथ होगी बारिश, मौसम विभाग ने जताई संभावना

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में मेघ गर्जन क साथ एक-दो स्थानों में अति हल्की वर्षा हुई. हालांकि बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ने की दिशा में है. मौसम विभाग के अनुसार यह सिस्टम उत्तर-उत्तर-पूर्व दिशा की ओर बढ़ रहा है और आने वाले समय में इसका प्रभाव कम होता जाएगा. लेकिन छत्तीसगढ़ पर इसका असर बने रहने की संभावना जताई गई है. वर्तमान में दो अलग-अलग द्रोणिका रेखाएं सक्रिय हैं, एक पश्चिम राजस्थान से उत्तर पश्चिम विदर्भ तक और दूसरी दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश से होते हुए छत्तीसगढ़ से गंगेटिक पश्चिम बंगाल तक फैली है. मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों में दक्षिण छत्तीसगढ़ में […]