छत्तीसगढ़ में चिलचिलाती गर्मी का दौर शुरू, राजधानी प्रदेश में सबसे गर्म , इन जिलों में बारिश से मिलेगी राहत

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों भीषण गर्मी का दौर जारी है। राजधानी रायपुर प्रदेश का सबसे गर्म शहर बन गया है जहाँ तापमान तेजी से चढ़ रहा है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अप्रैल का तीसरा और चौथा सप्ताह बेहद गर्म रह सकता है और दिन का तापमान सामान्य से 4 से 5 डिग्री अधिक रहने की संभावना जताई गई है। \ हालांकि गर्मी से राहत की थोड़ी उम्मीद भी है। आज और कल रायपुर सहित बस्तर संभाग के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं बूंदाबांदी की संभावना है। इससे कुछ समय के लिए लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।   मौसम विशेषज्ञों […]

CG Crime : राजधानी रायपुर में दिनदहाड़े चाकू से गोदकर शख्स की हत्या, आरोपी मौके से फरार, इलाके में हड़कंप

रायपुर। राजधानी रायपुर के आजाद चौक थाना क्षेत्र में एक बार फिर चाकूबाजी की बड़ी घटना सामने आई है। घटना अग्रसेन चौक के पास हांडीपारा इलाके में हुई, जहां एक युवक पर चाकू से हमला किया गया। मृतक की पहचान गोपी निषाद के रूप में हुई है। हमले के बाद उसे गंभीर हालत में मेकाहारा अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से आरोपी शुभम साहू फरार है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर […]

दुर्ग में 6 साल की मासूम से दुष्कर्म-हत्या मामला: कांग्रेस ने बनाई 5 सदस्यों की जांच कमेटी, संगीता सिन्हा को दी कमान

दुर्ग। दुर्ग में 6 साल की मासूम के साथ अनाचार के बाद उसकी हत्या कर दिए जाने के मामले में छत्तीसगढ़ समेत देशभर के लोगों में भारी आक्रोश है। हर कोई घटना की निंदा कर रहा है, आरोपी के लिए फांसी जैसी सख्त सजा की मांग कर रहा है। विपक्षी दल कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस आज इस पूरे मुद्दे पर राज्य स्तर पर प्रदर्शन करने जा रही है। विपक्ष के नेता कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर गृहमंत्री से इस्तीफे की मांग कर रहे है। बहरहाल सरकारी और पुलिस जाँच से इतर कांग्रेस ने भी पूरे मामले की जांच का फैसला किया है और पांच सदस्यों […]

अप्रैल का पहला प्रदोष व्रत कब है? सवा 2 घंटे पूजा का मुहूर्त, जानें तारीख, रुद्राभिषेक का समय

अप्रैल का पहला प्रदोष व्रत चैत्र शुक्ल त्रयोदशी तिथि को है. यह व्रत गुरुवार के दिन पड़ रहा है, इसलिए यह गुरु प्रदोष व्रत है. यह चैत्र माह का अंतिम प्रदोष व्रत है. इस दिन 3 शुभ योगों का निर्माण हो रहा है. इस दिन रुद्राभिषेक करने से आपकी मनोकामनाएं पूरी होंगी, शिव कृपा से आपके कष्ट दूर होंगे. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, प्रदोष व्रत और शिव पूजा करने से व्यक्ति के सभी प्रकार के रोग, दोष आदि मिट जाते हैं. आइए जानते हैं कि गुरु प्रदोष व्रत कब है? पूजा का मुहूर्त, रुद्राभिषेक का समय क्या है? इस दिन कौन से शुभ योग बन रहे हैं? अप्रैल प्रदोष व्रत […]

पंजाब में भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर के बाहर धमाका, ई-रिक्शा से आए शख्स ने किया हैंड-ग्रेनेड से अटैक

जालंधर। पंजाब के जालंधर में भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर के बाहर विस्फोट हुआ है। धमाके की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची है। घटना के वक्त पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया अपने घर के अंदर सो रहे थे। उनके अन्य पारिवारिक सदस्य भी घर के अंदर ही थे। जालंधर में भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर के बाहर धमाका हुआ है। रात करीब एक बजे यह धमाका हुआ। धमाके की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सीसीटीवी की जांच की गई तो सामने आया कि एक आरोपी ने ई-रिक्शा से उतर कर हैंड-ग्रेनेड […]

Amarnath Yatra: बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जाने वाले भक्तों के लिए नई Update, अप्रैल के दूसरे सप्ताह से शुरू होगी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

जम्मू। शिव भक्तों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होने रही है, जो 9 अगस्त तक चलेगी। अब इस यात्रा पर जाने वाले लोगों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रकिया 14 अप्रैल से शुरू होगी, जो ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरह से आप इसका लाभ ले सकते हैं। ऐसे में अगर आप अमरनाथ यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं तो आप 14 अप्रैल यानी सोमवार से रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। भक्त श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की आधिकारिक […]

Weather: आज से उत्तर, मध्य और पश्चिम भारत में 4 डिग्री तक चढ़ेगा पारा, पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी के आसार

  दिल्ली। देशभर में मौसम के तेवर बदले हुए हैं। उत्तर भारत के कई राज्यों जैसे हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान और गुजरात में गर्म हवाएं और लू का प्रकोप जारी है, वहीं दक्षिण भारत के हिस्सों में बारिश और आंधी तूफान के कारण कुछ राहत महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार 8 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे पश्चिमी हिमालय में मौसम बदलेगा। 9 और 10 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ बारिश और ओले गिरने की आशंका है। 8, 9 और 12 अप्रैल को हिमाचल के चंबा, कुल्लू, कांगड़ा, लाहौल-स्पीति और किन्नौर […]

छत्तीसगढ़ की नई धमनी बनेगी खरसिया-परमलकसा 5वीं-6वीं रेल लाइन, मिलेगा बंपर रोजगार : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

० छत्तीसगढ़ के विकास के लिए खरसिया – परमलकसा रेल परियोजना एक ऐतिहासिक कदम- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर।केंद्रीय कैबिनेट की ओर से मंजूर खरसिया-नया रायपुर-परमलकसा रेल प्रोजेक्ट के बारे में रेल, सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को रेल भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यह प्रोजेक्ट छत्तीसगढ़ की रेल कनेक्टिविटी को बदलने वाला है । इस प्रोजेक्ट पर 8741 करोड़ रुपये की लागत आएगी और इससे पूरे छत्तीसगढ़ को एक छोर से दूसरे छोर तक कवरेज मिलेगा । रेल मंत्री ने कहा कि खरसिया-परमलकसा 5वीं-6वीं रेल लाइन छत्तीसगढ़ में रेल नेटवर्क की नई धमनी की तरह है। यह ओडिशा की […]

आज का राशिफल 8 अप्रैल : आज चंद्राधि योग से कर्क, सिंह और धनु राशि के जातकों को मिलेगा फायदा, जानें आज का भविष्यफल

​मेष राशि,शुभ लाभदायक दिन रहेगा आज मंगलवार का दिन मेष राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ और लाभदायक रहेगा। आप आज अपने घर परिवार के लिए कोई कीमती चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में आपसी प्रेम और विश्वास बढेगा। जमीन जायदाद से संबंधित काम में आपको आज सफलता मिलेगी। जिन लोगों को नौकरी के लिए आवेदन किया है उन्हें कोई सकारात्मक और अच्छी खबर मिल सकती है। आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का पाठ करें। ​वृषभ राशि,आर्थिक योजना आपकी सफल रहेगी वृषभ राशि के लिए आज का दिन आनंददायक रहेगा। भाग्य का साथ मिलने से आपको आज अपने हर काम में […]

आज का पंचांग 8 अप्रैल : आज कामदा एकादशी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

आज का पंचांग: राष्ट्रीय मिति चैत्र 18, शक संवत 1947, चैत्र शुक्ल, एकादशी, मंगलवार, विक्रम संवत् 2082। सौर चैत्र मास प्रविष्टे 26, शव्वान 09, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 08 अप्रैल सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, बसन्त ऋतुः। राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। एकादशी तिथि रात्रि 09 बजकर 14 मिनट तक उपरांत द्वादशी तिथि का आरंभ। आश्लेषा नक्षत्र प्रातः 07 बजकर 55 मिनट तक उपरांत मघा नक्षत्र का आरंभ। शूल योग सायं 06 बजकर 10 मिनट तक उपरांत गण्ड योग का आरंभ। वणिज करण प्रातः 08 बजकर 38 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चन्द्रमा प्रातः 07 बजकर 55 मिनट तक […]