नागपुर में JCB NXT 215 फ्यूल मास्टर का भव्य लॉन्च

नागपुर। देश की अग्रणी कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट निर्माता कंपनी जेसीबी के सहयोग से विदर्भ के अधिकृत डीलर जीके जेसीबी ने नागपुर में JCB NXT 215 फ्यूल मास्टर का भव्य लॉन्च किया। इस कार्यक्रम को ग्राहकों से बेहतरीन प्रतिसाद मिला और कार्यक्रम मे उपस्थित लोगों द्वारा JCB 215 Fuelmaster मशीन को अत्यधिक सराहा गया। लॉन्च इवेंट के खास मौके पर तीन ग्राहकों द्वारा अग्रिम बुकिंग कराई। इस अवसर पर जीके जेसीबी के वाइस प्रेसिडेंट मंतोष कुमार और सीईओ रवि कुमार, जेसीबी इंडिया के रीजनल प्रोडक्ट मैनेजर महेंद्र भालेराव, एरिया मैनेजर मनीष विंचूरकर और गौरवस्वरूप गुप्ता उपस्थित रहे। मशीन की उन्नत विशेषताओं और तकनीकी विवरणों के बारे में जानकारी साझा करते हुए मनीष […]

मुख्यमंत्री से मिले मानव अधिकार आयोग के सदस्य गोविंद मिश्रा

रायपुर। मानव अधिकार आयोग के सदस्य गोविंद मिश्रा ने गुरुवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य मुलाकात की। श्री मिश्रा रिटायर्ड जिला जज हैं। सरकार ने उन्हें हाल ही में मानव अधिकार आयोग का सदस्य बनाया है। श्री मिश्रा इसके पहले भी सरकार के कई पदों पर रह चुके हैं।

संविधान को केवल पढ़े नहीं बल्कि इसे समझे और इसका पालन करें-रमेन डेका

० संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में शामिल हुए राज्यपाल रायपुर। हमारा संविधान दुनिया का सबसे सुंदर संविधान है। दुनिया के 60 देशों के संविधान का अध्ययन कर हमारे संविधान का निर्माण हुआ है। संविधान को केवल पढ़े नहीं बल्कि इसे समझे और इसका पालन करें। यह उद्गार राज्यपाल रमेन डेका ने आज संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में व्यक्त किया। श्री बालाजी ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल एवं कॉलेज रायपुर के ऑडिटोरियम में आयोजित संगोष्ठी मे राज्यपाल  डेका बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे। श्री डेका ने संगोष्ठी में भारत के संविधान के संबंध में अपने प्रासंगिक विचार रखे। उन्होंने संविधान की विभिन्न धाराओं के तहत उल्लेखित नियमों […]

दिल्ली में ईडी की टीम पर हमला, साइबर क्राइम से जुड़े मामले में जांच के लिए पहुंचे थे अफसर; FIR दर्ज

दिल्ली। राजधानी दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय की टीम मनी लॉन्ड्रिंग मामले में छापेमारी के लिए पहुंची। जहां पर छापेमारी कर रही ईडी टीम पर हमला कर दिया। ईडी की टीम साइबर धोखाधड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में छापेमारी के लिए पहुंची थी।   जांच एजेंसी ने दिल्ली के बिजवासन इलाके में हुई घटना के बारे में पुलिस में एफआईआर दर्ज करा दी है। यह जांच पीपीपीवाईएल साइबर ऐप धोखाधड़ी मामले से जुड़ी है। मामले में कथित आरोपियों, जिनमें अशोक शर्मा और उनके भाई शामिल हैं। कथित तौर पर ईडी टीम पर हमला किया। सूत्रों ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है और स्थिति नियंत्रण में है।

Cyclone Fengal: 2 दिसंबर तक भारी बारिश की चेतावनी…55-60 किमी प्रति घंटा से चलेंगी तेज हवाएं

कोलकाता। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवात ‘फेंगल’ ने भारत की ओर रुख किया है और अगले दो दिनों में तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी बारिश का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ रहा है और श्रीलंका के तट को छोड़ते हुए तमिलनाडु के तटों पर पहुंचेगा। मौसम विभाग ने 28 नवंबर से 2 दिसंबर तक इन क्षेत्रों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी दी है। चक्रवात के प्रभाव से तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिसकी गति 55-60 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है। विभाग ने बताया कि चक्रवात का […]

तमोर पिंगला टायगर रिजर्व में गूंजेगी रेस्क्यू किए गए बाघ की दहाड़

० बारनवापारा वनक्षेत्र से रेस्क्यू बाघ को आज वन विभाग ने तमोर पिंगला टायगर रिजर्व में छोड़ा रायपुर। कसडोल नगर के पारस नगर सेक्टर से रेस्क्यू किए गए नर बाघ की दहाड़ अब गुरू घासीदास-तमोर पिंगला टायगर रिजर्व में गूंजेगी। वन विभाग के अधिकारियों द्वारा रेस्क्यू बाघ किए गए इस बाघ को आज सुरक्षित तरीके से गुरूघासीदास-तमोर पिंगला टायगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में छोड़ दिया गया। गुरू घासीदास तमोर पिंगला छत्तीसगढ़ का नया टायगर रिजर्व है। इसका कुल क्षेत्रफल 2829.387 वर्ग किलोमीटर है, जिसमें 1254.586 वर्ग किलोमीटर आरक्षित वन, 1438.451 वर्ग किलोमीटर संरक्षित वन तथा 136.35 वर्ग किलोमीटर राजस्व क्षेत्र शामिल हैं। गौरतलब है कि बलौदाबाजार वनमंडल के कसडोल […]

रायपुर संभाग आयुक्त कावरे ने PIT NDPS एक्ट के तहत की बड़ी कार्रवाई,4 आरोपियों को भेजा जेल

रायपुर। रायपुर संभाग के आयुक्त महादेव कावरे ने मादक पदार्थ (गांजा) तस्करी के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए PIT एनडीपीएस एक्ट, 1988 की धारा 10 के तहत चार आरोपियों को जेल भेजने का आदेश जारी किया है। इनमें उदय जैन (थाना खमतराई) और बाबू उर्फ देंगा सरदार (थाना माना कैंप) को 6-6 महीने के लिए, जबकि अजीत सिंह (थाना आमा नाका) और बैशाखू ध्रुव (थाना उरला) को 3-3 महीने के लिए जेल भेजा गया है। यह कार्रवाई नशा तस्करी पर रोक लगाने और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है।  

छत्तीसगढ़ में ठंडी हवाएं करने लगी परेशान ,बलरामपुर में 8 डिग्री तक गिरा पारा

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। सरगुजा संभाग को छोड़कर अन्य जगहों पर तापमान में कमी नहीं हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों के बाद तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि हो सकती है। सरगुजा में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। नवंबर के महीने में पड़ रही सामान्य से ज्यादा ठंड की स्थिति अगले दो दिन ऐसे ही रहने के आसार हैं। बलरामपुर में न्यूनतम पारा 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। उत्तर छत्तीसगढ़ में शीतलहर जैसी स्थिति बनी हुई है। मैदानी इलाकों की बात करें तो दुर्ग का पारा गिर कर 11 डिग्री के […]

Margashirsha Amavasya 2024 : मार्गशीर्ष अमावस्‍या कब है, जानें शुभ मुहूर्त, महत्‍व और पितरों को प्रसन्‍न करने के उपाय

Margashirsha Amavasya 2024 Date : मार्गशीर्ष अमावस्‍या का पौराणिक महत्‍व बहुत ही खास माना जाता है। मार्गशीर्ष मास भगवान विष्‍णु का सबसे प्रिय महीना होता है और मार्गशीर्ष अमावस्‍या पर उनकी विधि विधान से पूजा करने पर आपके सभी रुके कार्य पूर्ण होते हैं और आपको भगवान विष्‍णु का आशीर्वाद प्राप्‍त होता है। मार्गशीर्ष अमावस्‍या 30 नवंबर शनिवार को है। इस दिन व पवित्र नदी में स्‍नान करने और दान पुण्‍य करने का खास महत्‍व शास्‍त्रों में माना गया है। आइए जानते हैं मार्गशीर्ष अमावस्‍या का शुभ मुहूर्त, महत्‍व और पूजाविधि। मार्गशीर्ष अमावस्‍या कब से कब तक मार्गशीर्ष अमावस्‍या मार्गशीर्ष अमावस्या का व्रत इस साल 1 दिसंबर 2024 को रखा […]

आज का राशिफल 28 नवंबर : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए गुरु प्रदोष व्रत का दिन

​मेष राशि के लिए शुभ दिन मेष राशि से आज सप्तम भाव में चंद्रमा का गोचर शुभ रहेगा। आप जोश और उत्साह से भरपूर रहेंगे। आपको आज साझेदारी के काम में लाभ मिलेगा। कुछ नए संपर्क भी आज बनने वाले हैं। आपको आज आज ससुराल पक्ष से भी लाभ मिलने का योग है। विवाह के इच्छुक जातकों के विवाह की बात आज तय हो सकती है। किसी शुभ मांगलिक कार्य में भाग ले सकते हैं। वैवाहिक जीवन आज आपका प्रेमपूर्ण रहेगा। आज आपके पारिवारिक खर्चों में वृद्धि हो सकती है। आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। पीले चंदन का तिलक करना शुभ रहेगा, गुड़ का दान करें। ​वृषभ राशि […]