ब्रेस्ट कैंसर से जंग लड़ रही हिना खान Bigg Boss के वीकेंड का वार में आएंगी नजर

मुंबई। ये रिश्ता क्या कहलाता है, बिग बॉस 11 और कई अन्य शो से मशहूर हुईं हिना खान इस समय अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। वह स्टेज तीन यानी ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। अभिनेत्री अक्सर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने प्रशंसकों और फॉलोअर्स के साथ अपनी यात्रा साझा करती हैं और अक्सर सभी को प्रेरित करती नजर आती हैं। खैर, अभिनेत्री अब कल शो के वीकेंड का वार एपिसोड में अतिथि भूमिका में नजर आने वाली हैं। इंडिया फोरम की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हिना सलमान खान के साथ मंच साझा करती नजर आएंगी और शो में प्रतियोगियों से बातचीत भी करेंगी। यह पहली […]

राजधानी में चोरों का आतंक, बिजली विभाग के कर्मचारी के घर से छह लाख के जेवर और नकदी किए पार

रायपुर। राजधानी रायपुर में बिजली विभाग के कर्मी के घर चोरों ने धावा बोला है। उसने घर से छह लाख के जेवर और नकदी पार कर दिए गए। वहीं दूसरी चोरी पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में दुकान में चोरी हुई है। दुकान में रखे 4.50 लाख रुपये अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मुजगहन थाने में बृंदा प्रेमी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। वह क्ले कैशल कॉलोनी डूंडा में परिवार सहित रहती हैं। उनके पति राधेश्याम प्रेमी कांकेर में बिजली विभाग में कर्मचारी हैं। 17 नवंबर को सुबह लगभग 11.30 बजे घर में […]

नक्सलियों की बौखलाहट का आलम , पुलिस मुखबिरी के शक में तेलंगाना में की दो ग्रामीणों की हत्‍या

जगदलपुर। नक्सलियों के विरुद्ध चलाए जा रहे संयुक्त अभियान में नक्सलियों को लगातार मात खानी पड़ी है। इसी बौखलाहट में नक्सलियों ने गुरुवार की रात छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती तेलंगाना के मूलुगू जिले में दो आदिवासियों की हत्या कर दी। तेलंगाना पुलिस के अनुसार वाजेडू मंडल के पेरूरू गांव के पंचायत सचिव उईका रमेश व एक अन्य ग्रामीण उईका अर्जुन की मुखबिरी के संदेह में कुल्हाड़ी से वार कर हत्या की गई है। नक्सलियों के वाजेडू वेंकटपुरम संगठन की सचिव शांता की ओर से घटनास्थल पर फेंके गए पर्चे में लिखा गया है कि पुलिस के लिए मुखबिरी करने वालों के साथ ऐसा ही किया जायेगा। छत्तीसगढ़ में भी पिछले कुछ […]

अदाणी को लगा एक और बड़ा झटका, केन्या ने एयरपोर्ट प्रोजेक्ट समेत 700 मिलियन डॉलर का डील किया रद्द

बिजनेस न्यूज़। केन्या के राष्ट्रपति विलियम रूटो ने एक महत्वपूर्ण घोषणा की है, जिसमें उन्होंने भारतीय कंपनी अडानी ग्रुप के साथ किए गए सभी समझौतों को रद्द करने की बात कही। इन समझौतों में बिजली ट्रांसमिशन और एयरपोर्ट विस्तार जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल थीं। पावर ट्रांसमिशन डील रद्द केन्या सरकार ने अडानी ग्रुप के साथ हुए 700 मिलियन डॉलर के पावर ट्रांसमिशन समझौते को रद्द कर दिया है। इस समझौते के तहत केन्या में बिजली के ट्रांसमिशन के लिए बुनियादी ढांचा तैयार किया जाना था, जो अब पूरी तरह से स्थगित कर दिया गया है। एयरपोर्ट विस्तार डील रद्द इसके अलावा, अडानी ग्रुप का 1.8 बिलियन डॉलर का प्रस्ताव भी […]

IMD Weather Forecast: देश में चक्रवाती खतरा, 9 राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, ओलावृष्टि की भी संभावना

दिल्ली। देश में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। उत्तर भारत में हाड़ कंपाने वाली ठंड ने दस्तक दे दी है, वहीं दक्षिण भारत के कई हिस्से तेज हवाओं और भारी बारिश का सामना कर रहे हैं। पहाड़ी राज्यों में लगातार बर्फबारी हो रही है, जिससे ठंड बढ़ गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने भविष्यवाणी की है कि 26 नवंबर तक यही स्थिति बनी रहेगी। उत्तर भारत: कोहरा और ठंड का प्रकोप उत्तर भारत के राज्यों में सुबह-शाम घना कोहरा छा रहा है। हालांकि, दिन में खिली धूप से ठंड में कुछ राहत मिल रही है। दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण का स्तर थोड़ा कम हुआ है, […]

छत्‍तीसगढ़ में तेजी से गिरा न्यूनतम तापमान, छह डिग्री गिरा पारा… अगले हफ्ते और बढ़ेगी ठंड

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत सभी जिलों में तापमान तेजी से गिर रहा है, और ठंड का असर हर दिन गहराता जा रहा है। हवा में नमी बढ़ने से रात का पारा स्थिर रहने और दिन के तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 10 दिनों में राजधानी में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री और अधिकतम तापमान 3.4 डिग्री तक नीचे आ गया है। ठंडी हवाओं की वर्तमान गति 2 किमी प्रति घंटे है, लेकिन अगले सप्ताह तक इसमें तेजी आने की संभावना है, जिससे ठंड का अहसास और अधिक हो सकता है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर से आने वाली ठंडी और शुष्क […]

कांकेर जिले को मत्स्य पालन के लिए मिला बेस्ट इनलैंड डिस्ट्रिक्ट का राष्ट्रीय अवार्ड

० नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री ने दिया सम्मान रायपुर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले को मत्स्य पालन के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर बेस्ट इनलैंड डिस्ट्रिक्ट अवार्ड मिला है। आज 21 नवंबर को विश्व मात्स्यिकीय दिवस के अवसर केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन, डेयरी एवं पंचायतीराज मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, राज्य मंत्री प्रोफेसर एस.पी. सिंह बघेल एवं जॉर्ज कुरियन ने छत्तीसगढ़ के मछली विभाग के संचालक नारायण सिंह नाग, सहायक संचालक मछली पालन कांकेर एस.एस. कंवर को नई दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित सुषमा स्वराज भवन में ट्राफी एवं प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया। छत्तीसगढ़ राज्य को इससे पूर्व मत्स्य पालन के क्षेत्र में देश के बेस्ट […]

मुख्यमंत्री ने सपरिवार देखी ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म, एकता कपूर और रिद्धि डोगरा भी रहीं मौजुद

रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय तथा परिवार के अन्य सदस्यों के साथ ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म देखने राजधानी के मैग्नेटो मॉल पहुंचे। इस फिल्म में 22 साल पहले गुजरात के गोधरा में हुए ट्रेन हादसे की कहानी की सच्चाई को दिखाने की कोशिश की गई है। फिल्म की डायरेक्टर एकता कपूर और फिल्म की नायिका  रिद्धि डोगरा भी इस अवसर पर उपस्थित थीं। मुख्यमंत्री  साय ने ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह फिल्म इसलिए भी देखी जानी चाहिए क्योंकि अतीत का अध्ययन ही हमें वर्तमान और भविष्य के बारे में बेहतर मार्गदर्शन दे सकता है। उन्होंने कहा कि यह फिल्म इतिहास […]

Utpanna Ekadashi 2024 Date : उत्‍पन्‍ना एकादशी कब है, जानें डेट शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Utpanna Ekadashi 2024 Kab Hai : उत्पन्ना एकादशी मार्गशीर्ष मास के कृष्‍ण पक्ष की एकादशी को कहते हैं। यह एकादशी चातुर्मास के बाद पड़ने वाली पहली एकादशी है जब भगवान विष्णु जागृत अवस्‍था में सृष्टि का कार्यभार संभल चुके होते हैं। पौराणिक काल में यह दिन देवी एकादशी की उत्‍पत्ति से जुड़ा हुआ है। स्‍वयं भगवान कृष्‍ण के परम मित्र सुदामाजी ने उत्पन्ना एकादशी का व्रत किया था। इस व्रत के प्रताप से उन्‍हें अपने राजपाट के साथ पुत्र रत्‍न की प्राप्ति हुई थी। इस व्रत का महत्‍व सभी प्रमुख एकादशियों में से एक माना जाता है। आइए आपको इसके बारे में विस्‍तार से बताते हैं और जानते हैं कब […]

आज का राशिफल 22 नवंबर : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए शुक्रवार का दिन

​मेष राशि : कमाई के नए स्रोत पाएंगे मेष राशि के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। दिन का पहला भाग आपके लिए अधिक अनुकूल रहेगा इसलिए जरूरी काम दिन के पहले भाग में कर लें। दिन का दूसरा भाग आपके लिए लव लाइफ के मामले में अनुकूल है। संतान की ओर से आपको शुभ सूचना मिलेगी। आर्थिक मामलो में आज आपके सामने आय के नए स्रोत खुलेंगे और पुराने निवेशों से भी आपको लाभ होगा। छात्रों को प्रतियोगिता में आज सफलता मिलेगी। आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीसूक्त का पाठ दीप में एक लौंग डालकर करें। ​वृषभ राशि : गजकेसरी योग से लाभ वृषभ राशि में स्थिति […]