छत्तीसगढ़ से ठंड गायब, फरवरी में ही गर्मी से लोग परेशान,36 डिग्री तक पंहुचा तापमान

रायपुर। छत्तीसगढ़ में फरवरी महीने में ही ठंड गायब हो गई है। अभी से लोग गर्मी से परेशान होने लगे हैं. तापमान 36 डिग्री तक पहुंच गया है. मंगलवार को सबसे ज्यादा गर्म दंतेवाड़ा रहा, यहां तापमान 36°C तक पहुंच गया है. वहीं रायपुर, दुर्ग समेत 8 शहरों में तापमान 30°C से ज्यादा रहा. दुर्ग में 34°C, बिलासपुर में 33°C, जगदलपुर में 35°C, कोरिया में 31°C, बलरामपुर में 30°C तापमान दर्ज किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होगी.  

Breaking IT Raid : राजधानी के सदर बाजार के ज्वेलरी शो रूम में आईटी ने दी दबिश, कर रही दस्तावेजों की छानबीन

रायपुर। आज सुबह राजधानी रायपुर के सदर बाजार स्थित ए.एम ज्वेलर्स में सेंट्रल आईटी की टीम ने दबिश दी। सुबह से जहां कार्रवाई जारी है. बता दें कि मंगलवार को आयकर विभाग की टीम ने धमतरी के इतवारी बाजार स्थित सेठिया ज्‍वेलर्स में भी छापा मारा था. बताया जा रहा कि यह कार्रवाई इनकम टैक्स चोरी की शिकायत पर की जा रही है. मंगलवार दोपहर लगभग 1 बजे रायपुर पासिंग की चार गाड़ियां धमतरी के सेठिया ज्वेलर्स में पहुंची थी, जिसमें 12 से 13 अधिकारी थे. इसमें धमतरी इनकम टैक्स ऑफिस के भी अधिकारी थे. यहां सराफा व्यापारी के ठिकानों पर टीम ने जांच की. बताया जा रहा है कि […]

Milkipur By Election LIVE : मिल्कीपुर उपचुनाव के लिए मतदान जारी, सपा ने लगाए धांधली के आरोप, देखिए हर अपडेट

  मिल्कीपुर। यूपी में अयोध्या के मिल्कीपुर विधानसभा में उपचुनाव के लिए सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो चुका है। यहां पर भाजपा ने चुनाव के मैदान में चंद्रभानु पासवान पर दाव लगाया है, तो वहीं सपा ने सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद पर भरोसा जताया है। दोनों ही पार्टियों ने जीत के लिए एड़ी से चोटी तक का जोर लगा दिया है। इस विधानसभा में लगभग कुल 3 लाख 50 हजार मतदाता हैं। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 192984 है, तो वहीं महिला मतदाताओं की संख्या 177838 है। सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने की पूजा मिल्‍कीपुर उपचुनाव में चल रही वोटिंग, सपा ने लगाए धांधली के […]

LIVE दिल्ली विधानसभा चुनाव : 70 सीटों पर मतदान जारी, कई दिग्गजों ने किया मतदान

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव का मतदान आज सुबह सात बजे से शुरू हो गया। इस चुनाव में दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है, साथ ही दो अन्य राज्यों – तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश की विधानसभा सीटों पर उपचुनाव भी हो रहे हैं। दिल्ली में कुल 1.56 करोड़ वोटर हैं, और 699 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। चुनाव का परिणाम 8 फरवरी को घोषित किया जाएगा। राजधानी दिल्ली में इस बार कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान हो रहा है। सुरक्षा को लेकर कुल 97,955 कर्मचारी और 8,715 स्वयंसेवक तैनात किए गए हैं। इसके अलावा, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 220 कंपनियां, दिल्ली पुलिस के […]

राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण, चुनाव तैयारियों का लिया जायजा

० निर्वाचन कार्य में लगे सभी अधिकारी-कर्मचारी तत्परता से कार्य करें: अजय सिंह रायपुर।आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने आज जगदलपुर के धरमपुरा स्थित मॉडल कालेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया और मतदान सामग्री वितरण एवं मतगणना स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को कमिशनिंग की तिथि, सुरक्षा व्यवस्था, स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने नगरीय निकाय चुनाव हेतु ईवीएम मशीनों की कमिशनिंग प्रक्रिया तथा मशीनों के परिवहन की व्यवस्था का भी संज्ञान लिया। अधिकारियों ने बताया कि मशीनों की जांच के बाद स्ट्रांग रूम […]

अपर मुख्य सचिव ने राजिम कुंभ कल्प मेला की तैयारियों का लिया जायजा,श्रद्धालुओं की सुविधा के कार्यों को तेजी से पूरा कराने के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध राजिम कुंभ कल्प मेला की तैयारियां नए मेला स्थल पर जोरों पर चल रही हैं। यह भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन 14 फरवरी से 28 फरवरी 2025 तक चलेगा। अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू ने आज राजिम कुंभ स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जाए, जिससे श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। इस दौरान रायपुर संभाग आयुक्त महादेव कावरे, प्रबंध संचालक विवेक आचार्य, कलेक्टर दीपक अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। राजिम कुंभ कल्प […]

आज का राशिफल 5 फरवरी :सिंह ,कन्या और वृश्चिक समेत कई राशियों को लाभ देगा बुधादित्य योग , जानें अपना भविष्यफल

​मेष राशि, बच्चों के संबंध में चिंता होगी मेष राशि के लिए आज बुधवार का दिन शिक्षा और करियर के मामले में अच्छा है। आपको आज बच्चों की शिक्षा और उनके स्कूल कालेज में दाखिले को लेकर चिंता हो सकती है। वैसे इस काम में आप सफल भी रहेंगे। कार्यक्षेत्र के साथ ही आप आज घर के कुछ कार्यों को भी पूरा करने का प्रयास करेंगे। मित्रों से आपको आज सहयोग मिलेगा। आपको आज नौकरी में अपने प्रयास से बढ़कर कामयाबी मिलेगी। आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को दूर्वा और सिंदूर अर्पित करें।   वृषभ राशि, जीवनसाथी की ओर से खुशी पाएंगे वृषभ राशि के लिए आज […]

आज का पंचांग 5 फरवरी : आज भीष्माष्टमी, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

राष्ट्रीय मिति माघ 16, शक संवत 1946, माघ शुक्ल, अष्टमी, बुधवार, विक्रम संवत् 2081। सौर माघ मास प्रविष्टे 23, शब्बान 06, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 05 फरवरी सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतुः। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। अष्टमी तिथि अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 36 मिनट तक उपरांत नवमी तिथि का आरंभ। भरणी नक्षत्र रात्रि 08 बजकर 33 मिनट तक उपरांत कृतिका नक्षत्र का आरंभ। शुक्ल योग रात्रि 09 बजकर 19 मिनट तक उपरांत ब्रह्म योग का आरंभ। विष्टि करण अपराह्न 01 बजकर 34 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चन्द्रमा अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 16 मिनट तक मेष उपरांत वृष […]

Gariaband: अध्यक्ष पद के लिए 20 अभ्यर्थी लड़ेंगे चुनाव, 90 वार्डों के लिए 267 अभ्यर्थी पार्षद पद के उम्मीदवार

  गरियाबंद। गरियाबंद में नगर पालिका निर्वाचन 2025 के अंतर्गत जिले में चुनावी प्रक्रिया तेजी से जारी है। नगरीय निकायों का चुनाव 11 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। जिले में एक नगर पालिका परिषद और पांच नगर पंचायत है। जिले के कुल 6 नगरीय निकायों के 6 अध्यक्ष पद के लिए 20 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। इनमें नगर पालिका परिषद गरियाबंद में 2, नगर पंचायत राजिम में 6, फिंगेश्वर में 4, छुरा में 2, कोपरा में 4 एवं नगर पंचायत देवभोग में 2 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। इसी प्रकार प्रत्येक नगरीय निकाय में 15 वार्ड के हिसाब से छह नगरीय निकायों के कुल 90 वार्डों के लिए 267 उम्मीदवार चुनावी मैदान में […]

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी बना नया कीर्तिमान: 149.25 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी, पहले नंबर पर महासमुंद, जानें जिलेवार आंकड़े

रायपुर। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर 149.25 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है। इसमें मोटा धान 81.98 लाख मीट्रिक टन, पतला धान 10.75 लाख मीट्रिक टन और सरना धान 56.52 लाख मीट्रिक टन शामिल है। सभी रिकॉर्ड को तोड़ते हुए ये साल नया रिकॉर्ड बनाया है। राज्य के पंजीकृत 25 लाख 49 हजार 592 किसानों ने धान बेचा। धान खरीदी के एवज में किसानों को बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत 31 हजार 89 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। महासमुंद जिला सर्वाधिक 11.04 लाख मीट्रिक टन धान खरीद कर राज्य में पहले नंबर पर है। वहीं बेमेतरा जिला 9.38 लाख मीट्रिक टन धान खरीद कर दूसरा […]