कवर्धा में दहशत: गांव के पास दिखे तीन भालू, अलर्ट मोड में वन विभाग

कवर्धा। कवर्धा जिले में बीती रात एक खतरनाक स्थिति पैदा हो गई, जब जंगल से भटके तीन भालुओं का दल 17वीं बटालियन जैतपूरी और रामचुआ गांव के आसपास देखा गया। भालुओं के एक साथ घूमते दिखने से पूरे क्षेत्र में भय और सतर्कता का माहौल बन गया है। भालुओं को रात के समय गांव से थोड़ी दूरी पर घूमते हुए देखा गया। यह पूरा इलाका भोरमदेव अभ्यारण्य से जुड़ा हुआ है, इसलिए वन्यजीवों की आवाजाही यहां सामान्य रहती है, लेकिन एक साथ तीन भालुओं का गांव के पास पहुंचना ग्रामीणों के लिए डर का कारण बन गया। ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग से संपर्क कर स्थिति की जानकारी दी। वन […]

Big News : खरसिया के कार्बन टायर फैक्ट्री में ब्लास्ट, गैस टैंक फटने से 8 मजदूर झुलसे

रायगढ़। रायगढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां खरसिया के मंगल कार्बन टायर फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट हो गया। इस दुर्घटना में गैस टैंक फटने से 8 मजदूर झुलस गए। आपको बता दें कि, मजदूर 25 से 30 प्रतिशत तक झुलस चुके हैं। मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा प्लांट में काम के दौरान हुआ। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। बताया जा रहा है कि, घायल हुए लोगों में एक बच्ची भी शामिल है। यह पूरा मामला बानीपाथर क्षेत्र खरसिया का है। जहां मौके पर पुलिस पहुंच के जांच कर रही है। वहीं कुछ दिन पहले बतौली थाना क्षेत्र अंबिकापुर अंतर्गत शांतिपारा स्थित […]

सुकमा में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी,नक्सलियों का डंप हथियार बरामद

सुकमा। सुकमा में नक्सलियों के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले ‘गढ़’ गोगुंडा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन लगातार दूसरे दिन भी जारी है. आज गुरुवार को सीआरपीएफ 74वीं बटालियन और कोबरा 201 के जवानों ने एक संयुक्त कार्रवाई में नक्सलियों के हथियारों के डंप को बरामद कर उनकी बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है. जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबल इलाके में सर्चिंग और एरिया डोमिनेशन पर निकले थे. इसी दौरान गोगुंडा पहाड़ के दूसरे छोर पर जवानों को नक्सलियों द्वारा छिपाया गया हथियारों का एक बड़ा डंप मिला. तलाशी के दौरान वहां से 5 किलो वजनी एक शक्तिशाली बम भी बरामद किया गया. नक्सलियों ने यह बम जवानों को नुकसान पहुंचाने […]

‘परीक्षा पे चर्चा 2026‘: परीक्षा को उत्सव के रूप में मनाने की राष्ट्रीय पहल,6 फरवरी को सुबह 10 बजे होगा मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण

  रायपुर।विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच तथा मानसिक एवं भावनात्मक कल्याण को प्रोत्साहित करते हुए परीक्षा के तनाव को कम करने और परीक्षा के अनुभव को एक उत्सव के रूप में साझा करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विगत 9 वर्षों से ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं पालकों के साथ संवाद का एक सशक्त और प्रेरणादायी माध्यम बन चुका है। ‘परीक्षा पे चर्चा 2026’ का मुख्य कार्यक्रम 6 फरवरी 2026, गुरूवार को प्रातः 10 बजे से होगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं पालकों से सीधे संवाद कर परीक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान […]

UGC NET Result: दिसंबर 2025 परीक्षा का परिणाम घोषित, स्कोरकार्ड डाउनलोड शुरू

दिल्ली।दिसंबर 2025 में आयोजित परीक्षा के परिणाम आधिकारिक रूप से जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब अपनी आवेदन संख्या और जन्मतिथि के माध्यम से लॉग इन कर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह परिणाम जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), असिस्टेंट प्रोफेसर पदों और पीएचडी प्रवेश के लिए उम्मीदवारों की पात्रता तय करता है। अनंतिम उत्तर कुंजी पर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी की गई, जिसके आधार पर परिणाम तैयार किया गया है।   विषयवार और श्रेणीवार कट-ऑफ अंक जारी परिणाम के साथ ही विषयवार कट-ऑफ अंक भी घोषित कर दिए गए हैं। कट-ऑफ अंक सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस श्रेणियों […]

आज का पंचांग 5 फरवरी : आज द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी, जानें राहुकाल का समय

गुरुवार का यह दिन देवगुरु बृहस्पति की कृपा पाने का एक विशेष अवसर है। गुरु बृहस्पति ज्ञान, धार्मिक कार्यों और मान-सम्मान में वृद्धि करने वाले माने जाते हैं। आज आप अपनी समझदारी और सही सलाह की मदद से अपने सभी कामों को बहुत अच्छे तरीके से पूरा कर पाएंगे। आज के शुभ मुहूर्त अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:13 बजे से दोपहर 12:57 बजे तक अमृत काल: दोपहर 03:32 बजे से सायं 05:11 बजे तक आज के अशुभ समय राहुकाल: दोपहर 01:57 बजे से दोपहर 03:19 बजे तक गुलिकाल: प्रातः 09:51 बजे से प्रातः 11:13 बजे तक यमगण्ड: प्रातः 07:07 बजे से प्रातः 08:29 बजे तक आज का नक्षत्र आज चंद्रदेव उत्तरा […]

आज का राशिफल 5 फरवरी : मिथुन, तुला और कुंभ राशि के जातकों को बातचीत की कला का मिलेगा लाभ, तरक्की की राह बनेगी

मेष राशि, आपकी मेहनत को वरिष्ठों से सराहना मिलेगी मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन अनुशासन और जिम्मेदारी से भरा रहने वाला है। उच्च के मंगलदेव की कृपा से आपके भीतर एक ऐसी ऊर्जा रहेगी कि आप चुनौतीपूर्ण कार्यों को भी समय पर पूरा कर लेंगे। आपकी एकाग्रता आज सबको प्रभावित करेगी। हालांकि, ध्यान रहे कि चीजों के धीमे होने पर आप अधीर न हो जाएं या दूसरों पर बहुत ज्यादा सख्त न हों, वरना तनाव बढ़ सकता है। करियर में आपकी मेहनत को वरिष्ठों से सराहना मिलेगी। फाइनेंस की बात करें तो आज बजट बनाने और खर्चों की समीक्षा करने का दिन है। आज आपकी सेहत […]

उदंती-सीतानदी टाइगर रिज़र्व में 3 शिकारी गिरफ्तार,वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

  रायपुर।छत्तीसगढ के गरियाबंद और धमतरी जिलें में स्थित उदंती-सीतानदी टाइगर रिज़र्व के कोर क्षेत्र में वन्यजीव सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जा रही है। यहाँ मुख्य रूप से संकटग्रस्त एशियाई जंगली भैंसों और बाघों के संरक्षण के लिए विशेष प्रजनन केंद्र, गश्ती, और सामुदायिक भागीदारी जैसे उपाय अपनाए जा रहे हैं। हाल ही में पेरेग्रीन फाल्कन जैसे दुर्लभ पक्षियों की मौजूदगी भी यहाँ के बेहतर पारिस्थितिक तंत्र का संकेत देती है। उदंती-सीतानदी टाइगर रिज़र्व के कोर क्षेत्र में वन्यजीव सुरक्षा को सुदृढ़ करते हुए वन विभाग एवं एंटी पोचिंग टीम ने अवैध शिकार में संलिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अखिल भारतीय बाघ गणना 2026 के […]

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी में तेजी बरक़रार,चांदी की दरों में ₹11700 का उछाल, सोना करीब ₹4700 महंगा

बिजनेस न्यूज़। सोने-चांदी की कीमतों लगातार बढ़ रही हैं। बुधवार को सुबह 11 बजे तक सोने की कीमतों में करीब 6,188 रुपये की तेजी देखी गई। वहीं चांदी के भाव में पांच फीसदी की तेजी के साथ 13,485 रुपये का उछाल आया। ऐसे में अब सोने का ताजा भाव 1,59,997 रुपए 10 ग्राम पहुंच गया है, जबकि चांदी 2,81,500 रुपए प्रति किलो पहुंच गई है।   बुलियन की दरों के मुताबिक कारोबारी सत्र की शुरुआत में बाजार खुलते समय चांदी की दर में ₹11700 प्रतिकिलो का उछाल देखा गया। इसी समय सोना करीब ₹4700 महंगा हुआ। कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच सर्राफा बाजार की दरों में तेजी से बदलाव भी […]

सहकारिता विभाग का बड़ा फैसला : शशिकांत द्विवेदी मार्कफेड के अध्यक्ष मनोनीत

रायपुर। डोंगरगढ़ के रहने वाले शशिकांत द्विवेदी को राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित रायपुर (मार्कफेड) का प्राधिकृत नियुक्त किया है। मार्कफेड के अध्यक्ष का पद अभी रिक्त था।