प्रशासनिक फेरबदल: राज्य शासन ने अधिकारियों की पदस्थापना में किया आंशिक बदलाव
रायपुर। राज्य शासन ने प्रशासनिक कार्यों में गति, समन्वय और दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से अधिकारियों के पदस्थापना में आंशिक परिवर्तन किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार ये बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू होंगे और आगामी आदेश तक प्रभावी रहेंगे। जारी आदेश के मुताबिक, सुश्री अंकिता गर्ग (रा.प्र.से.), उप सचिव, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। हालांकि उनकी मूल पदस्थापना यथावत रखी गई है। वहीं, श्रीमती सरोज उइके, जो वर्तमान में खनिज साधन विभाग में उप सचिव के पद पर कार्यरत थीं, उन्हें विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग में नई पदस्थापना […]



