कांग्रेस चुनाव समिति की घोषणा : छत्तीसगढ़ से टीएस सिंहदेव और मप्र से आदिवासी नेता ओमकार सिंह मरकाम को मिली जगह

रायपुर। कांग्रेस ने कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी कड़ी में कांग्रेस ने सोमवार को अपनी चुनाव समिति की घोषणा कर दी है. जिसमें 16 नेताओं के नाम शामिल हैं. मध्य प्रदेश से आदिवासी नेता ओमकार सिंह मरकाम और छत्तीसगढ़ से टीएस सिंहदेव को जगह मिली है.   कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के अलावा इस समिति में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अम्बिका सोनी, अधीर रंजन चौधरी, सलमान खुर्शीद, मधुसूदन मिस्त्री, एन. उत्तम कुमार रेड्डी, टी एस सिंह देव, के जे जियोग्रे, प्रीतम सिंह, मोहम्मद जावेद, अमी याज्ञनिक, पीएल पुनिया, ओंकार मरकाम और के सी वेणुगोपाल शामिल हैं.

समाज के निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका – शुक्ला

रायपुर।महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय में 4 सितंबर को आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सच्चिदानंद शुक्ला ने कहा की शिक्षक की भूमिका समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण होती है इसीलिए शिक्षक के प्रति हमेशा आधार की भावना सामने आती है उन्होंने कहा कि शिक्षकों को राष्ट्र के लिए समर्पित युवक बनाने के लिए योगदान करना चाहिए आज भी बेहतर कंटेंट डिलीवरी के लिए शिक्षक पूज्य माने जाते हैं. कुलपति प्रोफेसर शुक्ला ने कहा की शिक्षा व तपोभूमि है. जिसमें अशिक्षित भी पारंगत होकर अपना स्थान बना लेता है आईआईटी मुंबई का उदाहरण पेश करते हुए कुलपति ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में एक […]

हड़ताल पर गए स्वास्थ्य कर्मियों पर CMHO ने कार्रवाई, 94 कर्मचारियों को किया निलंबित

गरियाबंद। विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर गए स्वास्थ्य कर्मियों पर सीएमएचओ ने बड़ी कार्यवाही की है. जिले के 94 स्वास्थ्य कर्मचारियों को निलंबित किया गया है. बता दें कि विभिन्न मांगों को लेकर स्वास्थ्य कर्मचारी 21 अगस्त से हड़ताल पर थे.  

मिलेट मिशन की तर्ज पर तिलहन मिशन शुरू करने की जरूरत : डॉ. चंदेल

० कृषि विश्वविद्यालय में तिलहनी फसलों पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित ० 5 एवं 6 सितम्बर को अलसी तथा कुसुम फसलों पर दो दिवसीय वार्षिक कार्यशाला का होगा आयोजन रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में भारतीय तिलहन अनुसंधान संस्थान, हैदराबाद एवं इंडियन सोसायटी ऑफ आइलसीड रिसर्च, हैदराबाद के संयुक्त तत्वावधान में आज यहां ‘‘तिलहनी फसलों हेतु जलवायु अनुकूल प्रौद्योगिकी एवं मूल्य संवर्धन’’ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कृषि महाविद्यालय रायपुर के सभागार में आयोजित इस संगोष्ठी का शुभारंभ छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह ने किया तथा अध्यक्षता इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने की। इस अवसर पर संचालक […]

CG Weather Upadte: छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने कई जिलों में जारी किया बारिश का यलो अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने प्रदेश के 10 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक सरगुजा, जशपुर, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, पेंड्रा, बिलासपुर, कबीरधाम, बस्तर और सुकमा जिलों के एक दो स्थानों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. प्रदेश के 15 जिलों में औसत कम बारिश हुई है. सरगुजा 62 फीसदी कम बारिश की वजह से सूखे की चपेट में है. राजधानी सहित प्रदेश के इलाकों में हुई वर्षा ने जहां आम लोगों को तेज उमस व गर्मी से राहत दी है. वहीं फसलों को पानी मिलने से किसानों के चेहरे खिल गए हैं. मौसम विभाग के मुताबिक […]

कांग्रेस 7 सितंबर को करेगा राष्ट्रव्यापी जिलास्तरीय भारतीय जोड़ो पदयात्रा और भारत जोड़ो सम्मेलन

रायपुर। कांग्रेस द्वारा प्रदेश के समस्त जिला एवं ब्लाक मुख्यालयों में 7 सितम्बर 2023 को ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा के पहली वर्षगांठ मनाने के लिए राष्ट्रव्यापी जिलास्तरीय भारतीय जोड़ो पदयात्रा और भारत जोड़ो सम्मेलन आयोजित किया जायेगा। पिछले वर्ष 7 सितम्बर 2022 को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ किया था, जो भारत के किसी भी राजनेता द्वारा अब तक की सबसे लंबी पदयात्रा है। भारत जोड़ो यात्रा 4081 किलोमीटर, 12 राज्यों, 2 केन्द्र शासित प्रदेश, 75 जिला और 76 लोकसभा क्षेत्रों की 136 दिनों की यात्रा में लोगों के मन में एक अमिट छाप छोड़ी है। देश भर के लाखों लोग प्रेम […]

PCCF श्रीनिवास राव को दी गई बड़ी जिम्मेदारी, सौंपी गई प्रधान मुख्य वन सरंक्षक एवं वन बल प्रमुख की कमान

रायपुर। PCCF श्रीनिवास राव को राज्य सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी दी है. पीसीसीएफ श्रीनिवास राव को प्रधान मुख्य वन सरंक्षक एवं वन बल प्रमुख की कमान सौंपी गई है. वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की संयुक्त सचिव पुष्पा साहू ने आदेश जारी किया है.  

बीजेपी निकालेगी विजय संकल्प यात्रा, 12 सितंबर को दंतेवाड़ा के दंतेश्वरी मंदिर से होगी शुरुआत, शाह और मोदी भी हो सकते हैं शामिल

रायपुर।भारतीय जनता पार्टी दंतेवाड़ा से विजय संकल्प यात्रा निकालने की तैयारी कर रही है। इसकी शुरुआत 12 सितंबर को दंतेवाड़ा के दंतेश्वरी मंदिर से होगी. इस विजय संकल्प यात्रा का शुभारंभ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कर सकते हैं. वहीं समापन में पीएम नरेंद्र मोदी शामिल हो सकते हैं. इधर कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा की बड़ी बैठक हो रही है. आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन किया जा रहा है. 16 सितंबर को जशपुर से विजय संकल्प यात्रा निकलेगी. पूरे प्रदेश का भ्रमण कर रायपुर में इस यात्रा का विलय होगा.बैठक में भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नवीन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण, अजय जामवाल सहित अन्य […]

देश के सबसे महंगे वकीलों में शुमार पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे ने 68 की उम्र में की तीसरी शादी

नेशनल न्यूज़। देश के सबसे महंगे वकीलों में शुमार और भारत के पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे तीसरी बार घोड़ी चढ़ गए हैं। उन्होंने हाल ही में रविवार को लंदन में 68 वर्ष की उम्र में तीसरी बार शादी की। बता दें, साल 2020 में उन्होंने दूसरी बार शादी की थी। केंद्र सरकार की नवगठित वन नेशन-वन इलेक्शन कमेटी के सदस्य साल्वे की हमसफर ट्रीना हैं। वह ब्रिटिश मूल की हैं। शादी में नीता अंबानी, ललित मोदी और उज्ज्वला राउत समेत करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए। पहली पत्नी से हैं दो बच्चियां हरीश साल्वे अपनी पहली पत्नी मीनाक्षी से साल 2020 में अलग हो गए थे। उनकी […]

ओडिशा से लाए जा रहे गांजा के साथ धरे गए आरोपी, 20 लाख का बड़ा खेप पुलिस ने किया जब्त 

महासमुंद। छत्तीसगढ राज्य के सीमावर्ती राज्य ओडिशा से लगातार अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन महासमुंद के रास्ते किये जाने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक महासमुन्द धर्मेन्द्र सिंह ने सायबर सेल की टीम एवं समस्त थाना/चौकी प्रभारियों कोे नशीली पदार्थ, अवैध शराब तथा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले लोगो के खिलाफ कार्यवाही तथा सघन चेकिंग अभियान करने हेतु निर्देशित किया गया था।  पुलिस अधीक्षक महासमुन्द, महोदय को दिनांक 03.09.2023 मुखबीर से सूचना मिली कि ओड़िशा से अवैध मादक पदार्थ गांजा का बडा खेप एक सफेद रंग की इनोवा कार में संभलपुर, ओडिशा से महासमुन्द होते हुये महाराष्ट्र की ओर जाना वाला है। जिस पर तत्काल पुलिस अधीक्षक […]