PM Modi Nigeria Visit: पीएम मोदी आज से नाइजीरिया दौरे पर, 17 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की हो रही यात्रा
दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16-17 नवंबर को नाइजीरिया के दौरे पर रहेंगे। इसी के साथ उनके तीन देशों के विदेश दौरे की शुरुआत हो जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी 16-17 नवंबर को अफ्रीकी देश नाइजीरिया की यात्रा के बाद ब्राजील पहुंचेंगे। जहां पीएम जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वे गुयाना के दौरे प रहेंगे। नाइजीरियाई राष्ट्रपति के निमंत्रण पर जा रहे नाइजीरिया वे नाइजीरियाई राष्ट्रपति बोला अहमद टीनूबू के निमंत्रण पर पीएम मोदी नाइजीरिया का दौरा कर रहे हैं। हाल ही में विदेश मंत्रालय ने उनके दौरे के बारे में जानकारी दी थी। आर्थिक संबंध सचिव दम्मू रवि ने एक बयान में कहा कि भारत की ओर […]



