सीतारमण 1 फरवरी को पेश करेंगी आम बजट, मध्यमवर्गीय को राहत की उम्मीद, 10 लाख की कमाई पर जीरो टैक्स, जानिए क्या-क्या हो सकते हैं बड़े ऐलान

  नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में 1 फरवरी को आम बजट पेश करेंगी। इस बजट से मध्यवर्गीय-कारोबरियों समेत हर वर्ग को उम्मीद है कि बजट में उनके लिए कुछ अच्छा होगा। जानकारों के अनुसार इनकम टैक्स में कटौती के साथ-साथ टैक्स स्लैब को और लचीला बनाना व स्टैंडर्ड डिडक्शन में बढ़ोतरी की मांग की जा रही है। सीतारमण बेसिक छूट सीमा को 3 लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये करके न्यू टैक्स रिजीम में बड़े बदलाव की घोषणा कर सकती हैं। इसके अलावा 15 लाख रुपये से 20 रुपये के बीच की आय के लिए 25 प्रतिशत का नया कर स्लैब पेश कर सकती हैं। […]

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 77 वी पुण्यतिथि मनाई गई

  रायपुर। पुरानी बस्ती स्थित जैतुसाव मठ में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 77 वी पुण्यतिथि मनाई गई । कार्यक्रम की शुरूआत भजन रघुपति राघव राजा राम से हुई। इस अवसर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विद्यायक व पूर्व मंत्री छ.ग. शासन माननीय सत्यनारायण शर्मा उपथित हुए । इस दौरान कार्यक्रम में अजय तिवारी, महेन्द्र अग्रवाल डॉ सुरेश शुक्ला, डॉ किशोर अग्रवाल,राम अवतार तिवारी संपादक छत्तीसगढ़ वांच मुरली मनोहर खण्डेलवाल, डॉ अखिलेश त्रिपाठी, पी एन तिवारी राजेन्द्र माठे, राजेन्द्र चतुर्वेदी, सी के पाण्डे राजेश अग्रवाल श्रीमती शुकुन तिवारी, श्रीमती रमा तिवारी, श्रीमती कविता नत्थानी अजय सोनी आदि उपस्थित थे कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति के […]

Breaking नगरीय निकाय चुनाव : इस नगर निगम में कांग्रेस को बड़ा झटका, निरस्त हुआ महापौर प्रत्याशी का नामांकन,जानें क्यों हुआ निरस्त

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी नगर निगम में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी विजय गोलछा का नामांकन रद्द कर दिया गया है। कांग्रेस प्रत्याशी विजय गोलछा के फॉर्म में भाजपा ने आपत्ति लगाई थी और नामांकन निरस्त करने की मांग की थी। भाजपा प्रत्याशी जगदीश रामू रोहरा के अभिकर्ता की आपत्ति पर चुनाव आयोग ने जांच की और सही पाए जाने पर उनका नामांकन निरस्त कर दिया गया है। बता दें कि धमतरी में कांग्रेस ने पार्टी जिला महामंत्री विजय गोलछा पर भरोसा जताकर उन्हें मैदान में उतारा था। वहीं भाजपा ने प्रदेश महामंत्री जगदीश रामू रोहरा को प्रत्याशी बनाया है। रामू रोहरा के अभिकर्ता ने कांग्रेस […]

राजधानी समेत छत्तीसगढ़ के इन शहरों के 22 ठिकानों में दूसरी दिन भी चल रही आयकर विभाग की जांच, कई बैंकों के खाते और लॉकर मिले

रायपुर। छत्तीसगढ़ में साय सरकार आने के बाद आयकर विभाग की कार्रवाई बढ़ गई है। इसी क्रम में रायपुर समेत कई बड़े शहरों में आईटी छापे पड़े हैं। बुधवार के बाद अब दूसरे दिन यानी गुरुवार को भी आयकर की टीम राजनांदगांव, बिलासपुर, दुर्ग, भिलाई के राइस मिलर समेत कई अन्य ट्रेड से जुड़े कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश देकर जांच कर रही है। रायपुर के सत्यम बालाजी राइस इंडस्ट्रीज प्रा. लिमिटेड के ज्यादातर ठिकानों पर कार्रवाई जारी है। ग्रुप से जुड़े कुछ कमीशन एजेंट्स के कार्रवाई खत्म हो गई है। जानकारी के अनुसार, रेड की कार्रवाई 3 से 4 दिन तक चलने की संभावना है। रायपुर में ग्रुप समेत […]

मध्यप्रदेश के जेके सीमेंट प्लांट में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन स्लैब गिरा, पांच मजदूरों की मौत; 50 से ज्यादा घायल

  पन्ना। पन्ना में स्थित जेके सीमेंट प्लांट में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। प्लांट में निर्माणाधीन हिस्से में छत की स्लैब डाली जा रही थी, जहां सैकड़ों मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक भाड़ा (स्कैफोल्डिंग) गिर गया, जिसकी चपेट में आने से 5 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि करीब 50 मजदूर घायल हुए हैं। कंपनी के सूत्रों ने बताया कि राहत बचाव कार्य किया जा रहा है। मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस बल पहुंच गया। राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। एम्बुलेंस भी मौके पर हैं, वहीं गंभीर घायल हुए मजदूरों को कटनी रेफर […]

तोते की तस्करी कर रहे युवक को वन विभाग के अधिकरियों ने दबोचा, 26 तोते के साथ पकड़ाया

गरियाबंद। वन विभाग ने आज तोता तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गरियाबंद से 26 तोते के साथ आरोपी को धर दबोचा। युवक तोते लेकर रायपुर आ रहा था, जिसे अधिकारियों ने पकड़ा। वन विभाग ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक, वन विभाग को लगातार गंगा सिंह तोते बेचने की शिकायतें मिल रही थीं. वहीं इन दिनों ब्रीडिंग सीजन के दौरान तोते की तस्करी में भारी बढ़ोतरी होती है. आज गरियाबंद निवासी आरोपी गंगा सिंह बघेल 26 तोते लेकर छुरा होते हुए रायपुर जा रहा था, तभी वन विभाग की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. […]

US: वाशिंगटन में सैन्य हेलीकॉप्टर से टकराया विमान, हवाई जहाज में सवार थे 60 यात्री; 18 के शव हुए बरामद

वाशिंगटन। वाशिंगटन के निकट रोनाल्ड रीगन राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरते समय बुधवार को एक यात्री विमान सेना के एक हेलीकॉप्टर से टकरा गया। हादसे के बाद निकटवर्ती पोटोमैक नदी में बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू किया गया। फिलहाल 18 शवों के बरामद किए जाने की बात सामने आ रही है। विमानन कंपनी ‘अमेरिकन एयरलाइंस’ के मुताबिक, विमान में 60 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे। हवाई अड्डे पर विमान परिचालन रोक दिया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि यात्री विमान से टकराए सैन्य हेलीकॉप्टर ने प्रशिक्षण के लिए उड़ान भरी थी। कानून प्रवर्तन एजेंसियों के हेलीकॉप्टर जीवित लोगों की तलाश एवं बचाव के लिए […]

बिलासपुर के इस वार्ड में पार्षद प्रत्याशी की चुनाव से पहले हुई जीत ,कांग्रेस और आप प्रत्याशी का नामांकन रद्द, भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव का आगाज हो गया है। भाजपा-कांग्रेस सभी राजनीतिक दलों ने अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। अब नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इस बीच, बिलासपुर से रोचक मामला सामने आया है। यहां एक पार्षद चुनाव से पहले ही जीत गए है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों का नामांकन निरस्त हो गया, जिससे वार्ड 13 पंडित दीनदयाल मंगला नगर से भाजपा पार्षद प्रत्याशी रमेश पटेल निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस और आप प्रत्याशियों के नामांकन में आवश्यक नियमों का पालन नहीं किया गया था, जिसके चलते उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया। […]

राष्ट्रीय स्कूल,डागा कॉलेज और बाल आश्रम में मनाया गया गणतंत्र दिवस

रायपुर। राष्ट्रीय विद्यालय समिति रायपुर व्दारा संचालित राष्ट्रीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, श्रीमती पी.जी. डागा कन्या महाविद्यालय, बाल आश्रम समिति एवं ग्राम सेवा समिति रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन 26 जनवरी 2025 को विद्यालय परिसर में प्रातः 9:00 बजे किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय विद्यालय समिति रायपुर के अध्यक्ष अजय तिवारी व्दारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर उन्होनें छात्रों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी एवं संबोधित किये। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी उपाध्यक्ष मदन लाल तालेडा, सचिव नरेशचंद्र गुप्ता, सभी पदाधिकारी सदस्य, राष्ट्रीय विद्यालय, डागा महाविद्यालय, बाल आश्रम समिति एवं ग्राम सेवा समिति रायपुर के स्टॉफ उपस्थित रहें। धन्यवाद ज्ञापन महाविद्यालय […]

विकास शिक्षा महाविद्यालय में हुआ पुरस्कार वितरण समारोह

  रायपुर।जीवन में प्रगति करना हैं तो अनुशासन को अपने जीवन में उतरना पड़ेगा अगर आप अनुशासित जीवन में रहते हैं तो जीवन में सफलता अवश्य मिलेगी। सफलता की पहली सीढ़ी अनुशासन है अनुशासन को आत्मसात करें। उक्त बाते जैतूसाव मठ ट्रस्ट कमेटी के सचिव अग्रवाल ने विकास शिक्षा महाविद्यालय के पुरस्कार वितरण समारोह में कही.उन्होंने आगे कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उन्हें अपने जीवन में अनुशासन के साथ अन्य बातों को आत्मसात करना होगा जीवन में अगर सफलता हासिल करनी है अच्छी संगत करे अच्छे लोगों के साथ रहे अच्छे लोगों के साथ उठे बैठे अपने से वरिष्ठ जो हमसे बड़े हैं उनके निर्देशों का पालन करें अपने […]